Search KhabarFast

Press ESC to close

Punjab News: पंजाब के बठिंडा में अमरनाथ यात्रियों की गाड़ी का भीषण हादसा, 4 की मौत, कई घायल

Punjab News: पंजाब के बठिंडा में अमरनाथ यात्रियों की गाड़ी का भीषण हादसा, 4 की मौत, कई घायल

Punjab News: पंजाब के बठिंड़ा के नेशनल हाईवे-54 पर अमरनाथ यात्रियों के साथ भयानक सड़क हादसा हो गया। जहां एक टेम्पो ट्रैवलर खड़े ट्रेलर से टकरा गई। हादसे में चार लोगों की मौत हो गई, जबकि आठ लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए बठिंडा के एम्स (AIIMS) अस्पताल में भर्ती कराया गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। साथ ही इस घटना जांच में जुट गई।  

जानकारी देते हुए संस्था के वर्कर सिकंदर कुमार ने बताया कि आज हमारे कंट्रोल रूम में सूचना मिली कि बठिंडा के डाबा जोर गांव, जोधपुर रोमाना और गुरुसर सानेवाला के बीच एक हादसा हुआ है। जब हम मौके पर पहुंचे, तो देखा कि एक टेम्पो ट्रैवलर खड़े ट्रेलर से टकरा गई थी; इसमें 11 से 12 यात्री सवार थे, जिनमें से 4 की मौके पर ही मौत हो गई और 7 से 8 यात्री घायल हैं। मृतकों को बठिंडा के सरकारी अस्पताल की मोर्चरी में लाया गया।

घायलों एम्स अस्पताल में इलाज जारी

सिविल अस्पताल के इमरजेंसी डॉक्टर लवदीप सिंह ने बताया कि सहारा जन सेवा संस्था एक्सीडेंट का एक मामला लेकर आई है, जिसमें तीन लोगों की मौत सिविल अस्पताल में हुई है और एक की एम्स अस्पताल में और घायलों का इलाज भी एम्स अस्पताल में किया जा रहा है।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

सिरमौर में बड़ा सड़क हादसा...शोक में जा रही बोलेरो खाई में गिरी, 4 की मौत; 9 घायल

हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले में बुधवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। संगड़ाह क्षेत्र के गत्तलोग के पास शोक में जा रही एक बोलेरो कैंपर करीब 50 मीटर गहरी खाई में गिर गई।

Haryana News: CM सैनी ने शुरू किया HIV/AIDS जागरूकता अभियान, युवाओं से की खास अपील

Haryana News: हरियाणा के पंचकूला में अंतरराष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने HIV/AIDS जागरूकता अभियान का शुभारंभ किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने युवाओं को अंतरराष्ट्रीय युवा दिवस की बधाई देते हुए HIV/AIDS के प्रति जागरूकता बढ़ाने और समाज में सही जानकारी पहुंचाने की अपील की।

Uttarakhand News: CM धामी ने जल जीवन मिशन की समीक्षा की, हर घर जल का लक्ष्य पूरा करने के दिए निर्देश

Uttarakhand News: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को सचिवालय में जल जीवन मिशन की प्रगति, वित्तीय स्थिति, योजनाओं के संचालन एवं रख-रखाव तथा आगामी कार्ययोजना की समीक्षा की। बैठक में जलापूर्ति योजनाओं की प्रगति, ग्रामीण परिवारों तक नल से जल की पहुंच एवं सत्यापन, जल गुणवत्ता, वित्तीय प्रबंधन तथा योजनाओं के नियमित संचालन से संबंधित विभिन्न विषयों पर चर्चा की गई।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast