Search KhabarFast

Press ESC to close

Uttarakhand News: उत्तराखंड में भारी बारिश का कहर, टिहरी में भूस्खलन, हरिद्वार में जलभराव से जनजीवन

Uttarakhand News: उत्तराखंड में भारी बारिश का कहर, टिहरी में भूस्खलन, हरिद्वार में जलभराव से जनजीवन

Uttarakhand News: उत्तराखंड में लगातार हो रही बारिश का असर अब जनजीवन पर साफ दिखाई देने लगा है। एक ओर टिहरी गढ़वाल में भूस्खलन की घटना सामने आई है, तो दूसरी ओर हरिद्वार में मूसलाधार बारिश के कारण कई इलाकों में जलभराव की स्थिति बन गई है। प्रशासन ने लोगों से सतर्क रहने की अपील की है।

आपदा प्रबंधन विभाग के अनुसार, नेशनल हाईवे-707A पर कड्डूखाल स्थित दुकानों के पास गुरुवार को भूस्खलन हुआ। इस घटना में एक पुरानी खाली इमारत क्षतिग्रस्त हो गई। प्रशासन ने बताया कि खतरे को देखते हुए दो रेस्तरां, सड़क किनारे बने कियोस्क और मजदूरों के अस्थायी शेल्टर को पहले ही खाली करा लिया गया था, जिससे किसी तरह की जनहानि नहीं हुई। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, एक निजी व्यक्ति द्वारा होटल निर्माण के लिए कराई जा रही खुदाई के कारण भूस्खलन की घटना हुई। राहत की बात यह रही कि किसी व्यक्ति या मवेशी के हताहत होने की सूचना नहीं है।

हरिद्वार में भारी बारिश से जलभराव

इस बीच, उत्तराखंड मौसम विज्ञान केंद्र का पूर्वानुमान सही साबित हुआ। बुधवार देर रात से शुरू हुई भारी बारिश गुरुवार तक जारी रही, जिससे हरिद्वार के कई इलाकों में जलभराव हो गया। सबसे अधिक प्रभावित भगत सिंह चौक रहा, जहां रेलवे पुल के नीचे भारी मात्रा में पानी भर गया। इसके चलते वाहनों की आवाजाही प्रभावित हुई और कई गाड़ियां पानी में फंसकर बंद हो गईं। पैदल राहगीरों को भी भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।

SIDCUL कर्मचारियों की बस भी फंसी

बारिश के कारण जलभराव इतना अधिक हो गया कि SIDCUL के कर्मचारियों को लेकर जा रही एक बस भी तेज पानी के बहाव में फंस गई और खराब हो गई। इससे कर्मचारियों को काफी परेशानी झेलनी पड़ी। प्रशासन हालात पर नजर बनाए हुए है और लोगों से खराब मौसम के दौरान अनावश्यक यात्रा से बचने तथा प्रशासन की एडवाइजरी का पालन करने की अपील की है।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

हरियाणा सरकार का बड़ा फैसला, गौशालाओं को मिलेंगे 820 ई-रिक्शा; सीएम सैनी ने कई विकास योजनाओं को दी मंजूरी

हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि हरियाणा सरकार द्वारा गौशालाओं को आत्मनिर्भर एवं सशक्त बनाने के लिए अनेक प्रभावी योजनाएं क्रियान्वित की जा रही हैं।

ग्रामीण इलाकों में चिकित्सा सेवाओं की गुणवत्ता में होगा सुधार, हरियाणा के इस जिले के 3 स्वास्थ्य उपकेंद्र होंगे अपग्रेड - आरती सिंह राव

Haryana Medical Services: हरियाणा की स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव ने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में प्रदेश सरकार प्रत्येक नागरिक तक गुणवत्तापूर्ण एवं सुलभ स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाने के अपने संकल्प को निरंतर साकार कर रही है।

लोधेश्वर मंदिर को मिलेगा काशी जैसा भव्य कॉरिडोर, पूर्वांचल एक्सप्रेसवे परियोजना पर CM योगी ने सपा को घेरा; बोले - दिनदहाड़े लूट...

CM Yogi on Lodheshwar Mahadev Temple: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज सोमवार को बाराबंकी स्थित ऐतिहासिक लोधेश्वर महादेव मंदिर का दौरा किया और वहां पूजा-अर्चना की। इस दौरान उन्होंने एक भव्य पुनर्विकास परियोजना की घोषणा की। CM योगी ने काशी विश्वनाथ धाम की तर्ज पर इस मंदिर में भी भव्य कॉरिडोर के निर्माण की घोषणा की है, ताकि इस स्थल की खोई हुई गरिमा को पुनर्स्थापित किया जा सके।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast