Lock Upp Season 2: 'लॉक अप सीजन 2’ में एक धमाकेदार ड्रामा होने वाला है। शो के पहले एपिसोड में आकांक्षा चमोला ने गौरव खन्ना लंग अपनी शादीशुदा जिंदगी को लेकर एक चौंकाने वाला खुलासा किया। उन्होंने कहा था ‘गौरव और मेरा तलाक हो रहा है। हम पिछले एक साल से अलग रह रहे हैं, और यह बात किसी को पता नहीं थी।' इस खुलासे ने शो के होस्ट और बाकी कंटेस्टेंट्स को भी हैरान कर दिया है। वहीं अब एक्टर गौरव खन्ना शो में एक स्पेशल गेस्ट के तौर पर एंट्री लेने वाले है।
शो में गौरव खन्ना की एंट्री
बता दें, आकांक्षा के शो में आने के बाद और तलाक का खुलासा करने के बाद यह लॉक अप हाउस में गौरव की पहली एंट्री होगी। दरअसल, हाल ही में शो का एक प्रोमो सामने आया है, जिसमें गौरव और आकांक्षा को लॉक अप हाउस के अंदर काफी इमोशनल नजर आते हैं। इस दौरान गौरव आकांक्षा से कहते हैं ‘बंद बजा दिया तूने।‘
इस बीच, 'लॉक अप सीजन 2’ के 10वें एपिसोड में आकांक्षा ने अपनी लव लाइफ के बारे में खुलकर बात की थी। उन्होंने कहा ‘मेरी एक सहेली है, और उसने मुझसे कहा है, 'दुर्भाग्य से, तुम प्यार में बहुत बदकिस्मत हो, और हमेशा बदकिस्मत रहोगी।' मैंने इसे स्वीकार कर लिया है।‘
आकांक्षा चमोला और गौरव खन्ना का तलाक
'लॉक अप सीजन 2’ के ऑडियंस और होस्ट फराह खान और रितेश देशमुख के सामने आकांक्षा चमोला ने बताया रि वह और गौरव पिछले एक साल से अलग रह रहे हैं, उनका तलाक हो रहा है। उन्होंने आगे बताया कि अलग रहने के बावजूद उनके बीच कोई कड़वाहट नहीं है। दोनों के बीच हालात बुरे नहीं हैं; वे अब भी एक-दूसरे के संपर्क में हैं।
गौरव खन्ना से शादी से पहले आकांक्षा बाइसेक्सुअल थीं
मालूम हो कि हाल ही में आकांक्षा ने अपने ‘बाइसेक्सुअल’ वाली बात स्वीकारी थी। उन्होंने बताया था कि गौरव खन्ना से शादी से पहले भी वह ‘बाइसेक्सुअल’ थीं। उन्होंने महिलाओं के साथ अपने संबंधों के बारे में भी खुलकर बात की, हालांकि उन्होंने स्पष्ट किया कि वे संबंध गहरे अंतरंग नहीं थे।
Also read: ZEE5 से क्यों हटाई गई दिलजीत दोसांझ की फिल्म ‘सतलुज’? सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने दे दिया जवाब