Search KhabarFast

Press ESC to close

रेल यात्रियों को बड़ी राहत, कोटा मंडल से गुजरने वाली 18 स्पेशल ट्रेनों की अवधि बढ़ी

रेल यात्रियों को बड़ी राहत, कोटा मंडल से गुजरने वाली 18 स्पेशल ट्रेनों की अवधि बढ़ी

Special Trains: भारतीय रेलवे ने यात्रियों की बढ़ती संख्या को देखते हुए बड़ा फैसला लिया है। रेलवे ने कोटा मंडल से होकर गुजरने वाली 18 स्पेशल ट्रेनों की संचालन अवधि जुलाई से सितंबर 2026 तक बढ़ा दी है। इस फैसले से लंबी दूरी की यात्रा करने वाले हजारों यात्रियों को राहत मिलेगी। साथ ही त्योहारों और छुट्टियों के दौरान ट्रेनों में भीड़ कम होने की उम्मीद है। कोटा रेल मंडल के वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक सौरभ जैन ने बताया कि यात्रियों की लगातार बढ़ती मांग को देखते हुए इन ट्रेनों में अतिरिक्त ट्रिप जोड़ी गई हैं। इससे यात्रियों को कन्फर्म टिकट मिलने की संभावना बढ़ेगी और वेटिंग लिस्ट का दबाव भी कम होगा।

इन ट्रेनों की बढ़ाई गई अवधि

रेलवे के अनुसार, जिन ट्रेनों की अवधि बढ़ाई गई है, उनमें आगरा कैंट–उधना, उधना–आगरा कैंट, प्रयागराज–दादर, दादर–प्रयागराज, सूबेदारगंज–बांद्रा टर्मिनस, बांद्रा टर्मिनस–सूबेदारगंज, कानपुर सेंट्रल–असरवा, असरवा–कानपुर सेंट्रल, प्रयागराज–गांधीग्राम, गांधीग्राम–प्रयागराज, सूबेदारगंज–वलसाड, वलसाड–सूबेदारगंज, आगरा कैंट–असरवा और सूबेदारगंज–दादर जैसी प्रमुख स्पेशल ट्रेनें शामिल हैं।

कैसे बुक कर सकते हैं टिकट? 

इनमें से कई ट्रेनें जुलाई के तीसरे सप्ताह से अगस्त और सितंबर की शुरुआत तक अलग-अलग दिनों में अतिरिक्त फेरे लगाएंगी। कुछ ट्रेनों में 5 अतिरिक्त ट्रिप बढ़ाई गई हैं, जबकि कुछ में 6, 7 और 13 तक अतिरिक्त ट्रिप जोड़ी गई हैं। इससे मध्य प्रदेश, गुजरात, महाराष्ट्र और उत्तर प्रदेश जाने वाले यात्रियों को सबसे अधिक फायदा होगा। रेलवे ने बताया कि इन सभी स्पेशल ट्रेनों के टिकट आईआरसीटीसी (IRCTC) की आधिकारिक वेबसाइट और पीआरएस (PRS) रिजर्वेशन काउंटर से बुक किए जा सकते हैं। यात्रियों को सलाह दी गई है कि टिकट बुक करने से पहले ट्रेन का समय, यात्रा की तारीख और सीटों की उपलब्धता जरूर जांच लें।

लंबी दूरी की यात्रा होगी आसान

रेलवे अधिकारियों का कहना है कि अतिरिक्त ट्रिप शुरू होने से लंबी दूरी की यात्रा आसान होगी। खासकर छुट्टियों और त्योहारों के दौरान यात्रियों को कन्फर्म टिकट मिलने की संभावना पहले से अधिक रहेगी। इससे ट्रेनों में भीड़ कम होगी और सफर अधिक आरामदायक बनेगा। रेलवे ने यात्रियों से अपील की है कि यात्रा से पहले ट्रेन की अपडेटेड समय-सारिणी और रिजर्वेशन की स्थिति की जानकारी जरूर लें। यदि किसी ट्रेन के समय में बदलाव होता है, तो उसकी जानकारी रेलवे के आधिकारिक प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध कराई जाएगी। यह फैसला कोटा मंडल से यात्रा करने वाले हजारों यात्रियों के लिए बड़ी राहत माना जा रहा है। \

Also read: PM Modi in Melbourne: प्रधानमंत्री मोदी ने मेलबर्न में जीता दिल, बोले- 'हाउसफुल और ब्लॉकबस्टर' है यह कार्यक्रम 

 

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफा देने तक प्रर्दशन..., CJP प्रतिनिधिमंडल ने जेपी नड्डा से की मुलाकात; सामने रखी 3 मांगे

CJP-JP Nadda Meeting: कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के मुख्य प्रवक्ता सौरभ दास ने सोमवार को कहा कि उन्होंने केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा से मुलाकात की और तीन मांगें रखीं, जिनमें शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा और NEET परीक्षा देने वाले उम्मीदवारों के परिवारों को 1 करोड़ रुपये का मुआवजा शामिल है, जिनमें से 20 से अधिक ने अपनी जान गंवाई है। इसके अलावा उन्होंने अस्पताल में भर्ती कार्यकर्ता सोनम वांगचुक को तुरंत रिहा करने की भी बात कही।

23वें दिन भी भूख हड़ताल से पीछे नहीं हटूंगा, जब तक...’, छात्रों के हित के लिए लड़ाई जारी रखेंगे सोनम वांगचुक

Sonam Wangchuk Hunger Strike: कार्यकर्ता सोनम वांगचुक का एक बड़ा बयान सामने आया है। उन्होंने कहा है कि वे तब तक भूख हड़ताल जारी रखेंगे जब तक युवा नेताओं को संसद भवन में सांसदों से मिलने की अनुमति नहीं मिल जाती या उन्हें सफदरजंग अस्पताल में मिलने की अनुमति नहीं मिल जाती, जहां वे भर्ती हैं।

राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले पर सुप्रीम कोर्ट की चेतावनी, SIT के गठन पर उठाए सवाल; कहा मामले को राजनीतिक रंग...

Ram Mandir Donation Theft Case: सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को उत्तर प्रदेश सरकार से अयोध्या के श्री राम जन्मभूमि मंदिर में कथित वित्तीय अनियमितताओं और दान राशि के गबन की जांच कर रही विशेष जांच टीम (SIT) के पुनर्गठन के संबंध में निर्देश मांगने को कहा। कोर्ट ने संकेत दिया कि वह इस तरह की जांचों में अनुभवी वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी के नेतृत्व में जांच को प्राथमिकता देगा।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast