Search KhabarFast

Press ESC to close

Uttarakhand News: सीएम धामी का बड़ा फैसला, 4 जुलाई से घर-घर पहुंचेगी सरकार; 15 दिन चलेगा विशेष अभियान

Uttarakhand News: सीएम धामी का बड़ा फैसला, 4 जुलाई से घर-घर पहुंचेगी सरकार; 15 दिन चलेगा विशेष अभियान

Uttarakhand News: जन समस्याओं के निराकरण के लिए गत वर्ष चलाए गए ‘जन जन की सरकार-जन जन के द्वार’ कार्यक्रम की सफलता को देखते हुए, प्रदेश सरकार एक बार फिर जनता के द्वार पहुंच रही है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 4 जुलाई से 15 दिन का इस विशेष अभियान संचालित करने के निर्देश दिए हैं। इसमें जिला, ब्लॉक और तहसील स्तर पर विशेष शिविरों का आयोजन किया जाएगा, जिसमें संबंधित विभागों अधिकारी- कर्मचारी शामिल होकर, जन समस्याओं का निराकरण करेंगे।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी लगातार इस बात पर जोर दे रहे हैं कि लोगों को जन समस्याओं के समाधान के लिए सरकारी दफ्तरों के चक्कर न काटने पड़े, बल्कि विभाग अधिकारी कर्मचारी खुद लोगों के पास पहुंच शिकायतों का निस्तारण करें। मुख्यमंत्री की इसी सोच को केंद्र में रखते हुए प्रदेश सरकार ने गत दिसंबर माह से 45 दिन का ‘जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार’ अभियान शुरु किया था। अब मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के कार्यकाल के सफल पांच वर्ष पूरे होने के अवसर पर एक बार फिर ये अभियान शुरु होने जा रहा है। इस बार 4 जुलाई से मनाए जा रहे सेवा पखवाड़ा (15 दिवस) के तहत यह कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। जिसके तहत जिला, ब्लॉक और तहसील स्तर पर शिविर आयोजित करते हुए, जन समस्याओं का निराकरण किया जाएगा, साथ ही लोगों को विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ भी दिया जाएगा।

पिछली बार 5 लाख से अधिक की थी जनभागीदारी

दिसंबर महीन में शुरु किए गए 45 दिन के ‘जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार’ अभियान के तहत 681 शिविरों का आयोजन किया गया, जिसमें 5,33,452 नागरिकों ने प्रत्यक्ष तौर पर भागीदारी निभाई, यही नहीं इस दौरान करीब 33 हजार जन शिकायतों का त्वरित समाधान किया गया। इस अभियान को गवर्नेंस की बेस्ट प्रैक्टिस के रूप भी सराहा गया।

लोगों को बिना किसी भागदौड़ के सरकारी सेवाएं मिली, यही सुशासन की पहली सीढ़ी है। इसी क्रम में सभी जनपदों में ‘जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार’ अभियान का दूसरा चरण शुरु किया जा रहा है। इसमें सभी सक्षम अधिकारियों, कर्मचारियों को उपस्थित रहने के निर्देश दिए गए हैं।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Haryana News: हरियाणा के महम में सनसनी, स्कूल के पास खेत में मिला अज्ञात शव

Haryana News: हरियाणा के महम क्षेत्र में नेशनल हाईवे नंबर-9 के पास उस समय सनसनी फैल गई जब एक निजी स्कूल परिसर से सटे खेत में एक शव पड़ा हुआ मिला। बताया जा रहा है कि स्कूल परिसर के स्टाफ ने खेत में किसी व्यक्ति को संदिग्ध अवस्था में गिरा हुआ देखा, जिसके बाद पास जाकर देखने पर शव की पुष्टि हुई। घटना की सूचना तुरंत पुलिस को दी गई, जिसके बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची और प्रारंभिक जांच शुरू कर दी गई। मामले की गंभीरता को देखते हुए एफएसएल टीम को भी सूचित किया गया, जबकि सीआईए की टीम ने भी मौके पर पहुंचकर जांच और साक्ष्य जुटाने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।

यूपी के फिरोजाबाद में तेज आंधी बनी काल, ई-रिक्शा पर पेड़ गिरने से 5 की मौत; मृतकों के परिजनों को 4-4 लाख रुपये मुआवजा

UP NEWS: उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद जिले में तेज आंधी के दौरान एक दर्दनाक हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई। थाना फरिहा क्षेत्र के चिडराई (पृथ्वीपुर चिडरई) गांव के पास सड़क किनारे खड़ा एक विशाल नीम का पेड़ अचानक चलती ई-रिक्शा पर गिर पड़ा। हादसे के समय ई-रिक्शा में 5 से 6 लोग सवार थे। पेड़ गिरते ही वाहन पूरी तरह दब गया और मौके पर चीख-पुकार मच गई।

Uttarakhand News: धामी सरकार का मिला सहारा, फिल्म जगत में चमकेंगे उत्तराखंड के युवा

Uttarakhand News: उत्तराखंड फिल्म नीति 2024 के लाभ, उत्तराखंड के युवाओं को प्रत्यक्ष तौर पर मिलने शुरु हो गए हैं। इसी क्रम में उत्तराखंड फिल्म विकास परिषद ने "फिल्म एंड टेलीविजन संस्थान, पूणे ( FTII) से पासआउट तीन युवाओं की छात्रवृत्ति का भुगतान कर दिया है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast