Haryana News: हरियाणा के महम क्षेत्र में नेशनल हाईवे नंबर-9 के पास उस समय सनसनी फैल गई जब एक निजी स्कूल परिसर से सटे खेत में एक शव पड़ा हुआ मिला। बताया जा रहा है कि स्कूल परिसर के स्टाफ ने खेत में किसी व्यक्ति को संदिग्ध अवस्था में गिरा हुआ देखा, जिसके बाद पास जाकर देखने पर शव की पुष्टि हुई। घटना की सूचना तुरंत पुलिस को दी गई, जिसके बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची और प्रारंभिक जांच शुरू कर दी गई। मामले की गंभीरता को देखते हुए एफएसएल टीम को भी सूचित किया गया, जबकि सीआईए की टीम ने भी मौके पर पहुंचकर जांच और साक्ष्य जुटाने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।
मोके पर पहुंचे महम थाना प्रभारी नीरज ने बताया कि पुलिस कन्ट्रोल रूम में फोन के द्वारा सुचना मिली कि नेशनल हाईवे नम्बर 9 प्राईवेट स्कूल के पास खेत में शव पड़ा मिली है। तो मोके पर पहुंच कर पुलिस जगह छानबीन की और शव की पहचान नहीं हो पाई है और एफएसल को भी सुचना दी गई। लेकिन मोके पर पहुंच कर एफएसल की टीम ने पहुंच कर शव कि जांच की और एफएसल इंचार्ज सरोज दहिया ने बताया कि शव पर कोई भी चोट के निशान नहीं है और आयु लगभग 55 वर्ष का अनुमान लगाया गया है। वहीं महम थाना प्रभारी नीरज ने बताया कि पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर रोहतक पीजीआई भेज दिया गया है और शव कि पहचान नहीं हो पाई है आयु लगभग 55 वर्षीय का अनुमान लगाया जा है और शरीर पर कोई भी चोट के निशान नहीं मिले हैं।और मामले की तलाश जारी कर दी गई है।
Also read: Haryana News: हरियाणा के अंबाला में 250 फीट गहरे बोरवेल में गिरा 4 वर्षीय मासूम, NDRF और आर्मी का रेस्क्यू ऑपरेशन जारी