Search KhabarFast

Press ESC to close

उत्तराखंड के देहरादून में कानून का डंडा हुआ सख्त, 6 हुड़दंगियों को भेजा गया सलाखों के पीछे

उत्तराखंड के देहरादून में कानून का डंडा हुआ सख्त, 6 हुड़दंगियों को भेजा गया सलाखों के पीछे

Uttarakhand News: उत्तराखंड के देहरादून में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चलाए जा रहे 'ऑपरेशन प्रहार' के तहत सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीकर हुड़दंग करने, लड़ाई-झगड़ा कर शांति व्यवस्था भंग करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा रही है। एसएसपी ने सभी थाना प्रभारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में ऐसे असामाजिक तत्वों की पहचान कर उनके विरुद्ध कड़ी वैधानिक कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। निर्देशों के अनुपालन में जनपद के सभी थाना क्षेत्रों में पुलिस टीमें लगातार गश्त और सघन चेकिंग अभियान चला रही हैं और सार्वजनिक व्यवस्था बिगाड़ने वाले लोगों के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई की जा रही है।

29 जून 2026 को कंट्रोल रूम 112 के माध्यम से थाना मसूरी को सूचना प्राप्त हुई कि बाटा शोरूम के पास कुछ व्यक्तियों द्वारा सार्वजनिक स्थान पर अभद्र व्यवहार करते हुए आपस में लड़ाई-झगड़ा किया जा रहा है, जिससे लोक शांति एवं कानून-व्यवस्था प्रभावित हो रही है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची, जहां पाया गया कि कुछ लोग आपस में मारपीट और विवाद कर रहे थे, जिससे क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बन गया और शांति व्यवस्था भंग होने की स्थिति उत्पन्न हो गई। पुलिस द्वारा मौके पर स्थिति को नियंत्रित करते हुए आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

Also read: Uttarakhand News: एनडी तिवारी का रिकॉर्ड तोड़ेंगे CM धामी, उत्तराखंड में बतौर मुख्यमंत्री के पांच साल पूरे; BJP में जश्न का माहौल

पुलिस टीम द्वारा तत्काल मौके पर उपद्रव कर रहे एक व्यक्ति नीरज राघव पुत्र रामनाथ सिंह को हिरासत में लेते हुये नियमानुसार चिकित्सीय परीक्षण कराए जाने के उपरांत लोक व्यवस्था एवं शांति बनाए रखने के दृष्टिगत भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (BNSS) की धारा 170 के तहत गिरफ्तार किया गया, साथ ही युवक के वाहन को मोटर वाहन अधिनियम के तहत सीज किया गया।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Haryana News: हरियाणा के महम में सनसनी, स्कूल के पास खेत में मिला अज्ञात शव

Haryana News: हरियाणा के महम क्षेत्र में नेशनल हाईवे नंबर-9 के पास उस समय सनसनी फैल गई जब एक निजी स्कूल परिसर से सटे खेत में एक शव पड़ा हुआ मिला। बताया जा रहा है कि स्कूल परिसर के स्टाफ ने खेत में किसी व्यक्ति को संदिग्ध अवस्था में गिरा हुआ देखा, जिसके बाद पास जाकर देखने पर शव की पुष्टि हुई। घटना की सूचना तुरंत पुलिस को दी गई, जिसके बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची और प्रारंभिक जांच शुरू कर दी गई। मामले की गंभीरता को देखते हुए एफएसएल टीम को भी सूचित किया गया, जबकि सीआईए की टीम ने भी मौके पर पहुंचकर जांच और साक्ष्य जुटाने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।

यूपी के फिरोजाबाद में तेज आंधी बनी काल, ई-रिक्शा पर पेड़ गिरने से 5 की मौत; मृतकों के परिजनों को 4-4 लाख रुपये मुआवजा

UP NEWS: उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद जिले में तेज आंधी के दौरान एक दर्दनाक हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई। थाना फरिहा क्षेत्र के चिडराई (पृथ्वीपुर चिडरई) गांव के पास सड़क किनारे खड़ा एक विशाल नीम का पेड़ अचानक चलती ई-रिक्शा पर गिर पड़ा। हादसे के समय ई-रिक्शा में 5 से 6 लोग सवार थे। पेड़ गिरते ही वाहन पूरी तरह दब गया और मौके पर चीख-पुकार मच गई।

हरियाणा के इंद्री में शादी के कुछ समय बाद नवविवाहिता की संदिग्ध मौत, पंखे से लटका मिला शव; जांच में जुटी पुलिस

Haryana News: हरियाणा के इंद्री उपमंडल के गांव खेड़ा में मंगलवार को एक 20 वर्षीय नवविवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। घटना के बाद पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। पुलिस ने मृतका के मायके पक्ष को भी सूचना दे दी है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast