Search KhabarFast

Press ESC to close

'नितिन नबीन के तेलंगाना दौरे से BJP में आया नया जोश', कोंडा विश्वेश्वर रेड्डी का बयान

'नितिन नबीन के तेलंगाना दौरे से BJP में आया नया जोश', कोंडा विश्वेश्वर रेड्डी का बयान

Nitin Navin Telangana Visit: बीजेपी सांसद कोंडा विश्वेश्वर रेड्डी ने मंगलवार को कहा कि बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के पद संभालने के बाद राज्य के पहले दौरे के बाद तेलंगाना में पार्टी में नई जान आ रही है। रेड्डी ने भरोसा जताया कि BJP अगली सरकार बनाएगी। दूसरी तरफ, बीजेपी सांसद एटाला राजेंद्र ने कहा 'नितिन नबीन के 3 दिन के दौरे से एक नई गति मिली है। बीजेपी की जीत सुनिश्चित करने, तेलंगाना को आगे बढ़ाने और भ्रष्ट सरकार को खत्म करने का माहौल बन रहा है।'

कोंडा विश्वेश्वर रेड्डी ने क्या कहा?

कोंडा विश्वेश्वर रेड्डी ने कहा 'एक समय ठहराव आ गया था। अब फिर से नई ऊर्जा का संचार हो रहा है, जिसकी शुरुआत नितिन नवीन के तेलंगाना दौरे से हुई है, जो बीजेपी अध्यक्ष बनने के बाद उनका पहला दौरा था। तेलंगाना के किसानों को केंद्र से सालाना 1.2 लाख रुपये मिल रहे हैं...यह बीजेपी की वापसी है। अगली सरकार हम ही बनाएंगे।'

Also read: दिल्ली से जेवर एयरपोर्ट तक नमो भारत कॉरिडोर, सिर्फ 21 मिनट में पूरा होगा सफर

नितिन नवीन का तेलंगाना दौरा

बता दें, सोमवार को भारतीय जनता पार्टी (BJP) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने तेलंगाना दौरे के दौरान वारंगल के प्रसिद्ध भद्रकाली माता मंदिर में पूजा-अर्चना की। नवीन के साथ तेलंगाना बीजेपी अध्यक्ष रामचंद्र राव और पार्टी के अन्य वरिष्ठ नेता भी मौजूद थे। नवीन का यह मंदिर दौरा तेलंगाना में उनके जन-संपर्क कार्यक्रम का हिस्सा है, जहां बीजेपी भविष्य के चुनावों को देखते हुए अपनी संगठनात्मक गतिविधियों को तेज़ कर रही है। अपनी यात्रा के दौरान, तेलंगाना बीजेपी अध्यक्ष रामचंद्र राव और पार्टी के अन्य पदाधिकारी भी उनके साथ शामिल हुए।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Aaj Ka Mausam 25 August 2026: देश में अगले 8 घंटे भारी! 13 राज्यों में झमाझम बारिश, 80 KM की रफ्तार से हवाओं का अलर्ट

Today weather 25 August 2026: देश की राजधानी दिल्ली में पूरे भारत में मानसून अपने चरम पर है। राजधानी में बीते दिन मूसलाधार बारिश ने जनजीवन अस्त व्यस्त कर दिया था। वहीं आज फिर सुबह के समय काले बादलों ने दिल्ली को चारों तरफ से घेर लिया है। साथ कई जगहों पर हल्की से मध्यम  स्तर की बारिश भी हो रही है। इसी बीच मौसम विभाग ने 25 अगस्त को देश के 13 राज्यों में भारी बारिश की संभावना जताई है। इस दौरान 40 से 80 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। कई इलाकों में गरज-चमक के साथ आंधी और तूफान की स्थिति बनने के अलावा बिजली गिरने का भी खतरा है।

Gold-Sliver Rate Today 25 August 2026: आज फिर बदले सोने-चांदी के दाम, सोना ₹1.63 लाख तो चांदी ₹2.44 लाख के पार

Gold-Sliver Rate Today 25 August 2026: ईरान-अमेरिका तनाव के बीच सोने और चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी है। बाजार खुलने से पहले MCX पर 24 कैरेट सोने का वायदा भाव 0.08% यानी 129 रुपये गिरकर 1,63,100 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया, जबकि बुलियन्स के मुताबिक कीमत 1,63,490 रुपये और अखिल भारतीय सर्राफा संघ के अनुसार सभी टैक्स सहित 1,64,400 रुपये प्रति 10 ग्राम रही। अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना 4,735.60 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया। वहीं, चांदी के MCX वायदा भाव में 1.03% यानी 2,534 रुपये की गिरावट दर्ज हुई और यह 2,44,063 रुपये प्रति किलो रहा, जबकि पिछले सत्र में भाव 2,46,597 रुपये प्रति किलो था। बुलियन्स के मुताबिक चांदी 2,45,250 रुपये प्रति किलो और अंतरराष्ट्रीय बाजार में 69.12 डॉलर प्रति औंस रही। अखिल भारतीय सर्राफा संघ के अनुसार चांदी 2,53,500 रुपये प्रति किलो, जबकि गुडरिटर्न्स के मुताबिक 2,60,000 रुपये प्रति किलो पर पहुंच गई।

दिल्ली-NCR में भारी बारिश, कई इलाकों में जलभराव; गुरुग्राम में वर्क फ्रॉम होम की सलाह

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली और आसपास के इलाकों में मंगलवार को एक बार फिर तेज बारिश का दौर जारी है। दिल्ली के कई हिस्सों में सुबह से ही मूसलाधार बारिश हो रही है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast