Search KhabarFast

Press ESC to close

Uttarakhand News: गैरसैंण से लौटते वक्त एक्शन में दिखे CM धामी, श्रीनगर-देवप्रयाग हाईवे के कार्यों का लिया जायजा

Uttarakhand News: गैरसैंण से लौटते वक्त एक्शन में दिखे CM धामी, श्रीनगर-देवप्रयाग हाईवे के कार्यों का लिया जायजा

Uttarakhand News: उत्तराखंड के गैरसैंण में विधानसभा सत्र के बाद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सड़क मार्ग से देहरादून लौटे। इस दौरान मुख्यमंत्री ने पूरे रास्ते भर जगह-जगह सड़कों और पुलों का निरीक्षण किया। श्रीनगर-देवप्रयाग राष्ट्रीय राजमार्ग पर पहाड़ी के उपचारात्मक कार्यों का निरीक्षण किया। उन्होंने निर्माण कार्यों की प्रगति और गुणवत्ता की जानकारी ली। साथ ही मौके पर मौजूद इंजीनियरों और श्रमिकों से बातचीत कर उनका हालचाल भी जाना। मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि सड़क सुरक्षा से जुड़े कार्यों में गुणवत्ता और तकनीकी मानकों का विशेष ध्यान रखा जाए।

मुख्यमंत्री ने देवप्रयाग के निकट सड़क मार्ग पर स्थित सुलभ शौचालय का भी औचक निरीक्षण किया। यहां साफ-सफाई की व्यवस्था संतोषजनक नहीं मिलने पर उन्होंने नाराजगी जताई और संबंधित अधिशासी अधिकारी को तत्काल व्यवस्थाएं दुरुस्त करने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि चारधाम यात्रा और पर्यटन की दृष्टि से महत्वपूर्ण देवप्रयाग में स्वच्छता बनाए रखना अधिकारियों की जिम्मेदारी है। सार्वजनिक शौचालयों की नियमित सफाई और रखरखाव सुनिश्चित किया जाए, ताकि यात्रियों को असुविधा न हो।देहरादून लौटते समय मुख्यमंत्री कीर्तिनगर के मलेथा स्थित भाजपा कार्यालय भी पहुंचे। यहां उन्होंने पार्टी प्रतिनिधियों और स्थानीय लोगों से मुलाकात कर उनका हालचाल जाना। मुख्यमंत्री ने विभिन्न स्थानों पर रुककर लोगों से आत्मीय संवाद किया। इस दौरान सड़क सुरक्षा, जनसुविधाओं और विकास कार्यों की गुणवत्ता पर उनका विशेष जोर रहा।

मुख्यमंत्री के इस दौरे में सड़क सुरक्षा से जुड़े निर्माण कार्यों की समीक्षा के साथ सार्वजनिक सुविधाओं की स्थिति का जायजा भी शामिल रहा। उन्होंने अधिकारियों को स्पष्ट संदेश दिया कि विकास कार्यों में गुणवत्ता और जनसुविधाओं के रखरखाव में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Delhi Weather Update: दिल्ली में रातभर बरसे बादल, प्रदूषण से मिली राहत; जानें कब तक होगी बारिश और कब निकलेगी धूप

Delhi Weather Update: दिल्ली-NCR में मौसम ने अचानक करवट ले ली है। राजधानी में रातभर हुई बारिश के बाद तापमान में गिरावट दर्ज की गई है और लोगों को ठंडक का एहसास होने लगा है। देर रात हजरत निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन और जामिया मिलिया इस्लामिया समेत कई इलाकों में लगातार बारिश देखने को मिली। बारिश के कारण सड़कें पानी से भीग गईं और आसमान में घने बादल छाए रहे। मौसम में आए इस बदलाव को सर्दियों की आहट के तौर पर देखा जा रहा है। वहीं, बारिश का असर दिल्ली की हवा पर भी पड़ा है और प्रदूषण के स्तर में सुधार दर्ज किया गया है।

Haryana News: हरियाणा के हिसार में खूनी वारदात! पुरानी रंजिश में 20 वर्षीय युवक की ईंट मारकर हत्या

Haryana News: हरियाणा के हिसार में हत्या की वारदात से दहल उठा है। हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय (HAU) की लेबर कॉलोनी में वीरवार देर रात 20 वर्षीय युवक सन्नी की बेरहमी से हत्या कर दी गई। आरोप है कि 3 से 4 युवकों ने पुरानी रंजिश के चलते उसके सिर पर ईंट से ताबड़तोड़ वार किए। हमले में गंभीर रूप से घायल सन्नी ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, आरोपियों और मृतक के बीच 3 से 4 दिन पहले किसी बात को लेकर कहासुनी हुई थी। इसी विवाद की रंजिश में हत्या की वारदात को अंजाम देने की आशंका जताई जा रही है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast