Search KhabarFast

Press ESC to close

Jamia University: 18 दिन की भूख हड़ताल के बाद छात्रों की जीत, छात्र संघ बहाली पर बनी सहमति

Jamia University: 18 दिन की भूख हड़ताल के बाद छात्रों की जीत, छात्र संघ बहाली पर बनी सहमति

Jamia University: दिल्ली की जामिया मिलिया इस्लामिया यूनिवर्सिटी में छात्र आंदोलन को बड़ी सफलता मिलने का दावा किया जा रहा है। छात्र संघ की बहाली की मांग को लेकर पिछले 18 दिनों से भूख हड़ताल और अनिश्चितकालीन धरने पर बैठे छात्रों और विश्वविद्यालय प्रशासन के बीच सहमति बन गई है। बताया जा रहा है कि पिछले तीन दिनों से दोनों पक्षों के प्रतिनिधियों के बीच लगातार बातचीत चल रही थी। केरल से सांसद हारिस बीरन के हस्तक्षेप के बाद इस बातचीत में सहमति का रास्ता निकला। इसके बाद छात्रों की प्रमुख मांगों को स्वीकार किए जाने की घोषणा की गई।

जानकारी के मुताबिक, छात्र प्रतिनिधिमंडल ने अपनी मांगों को लेकर सांसद हारिस बीरन से मुलाकात की थी। छात्रों से बातचीत के बाद सांसद ने विश्वविद्यालय के कुलपति से चर्चा की। इसके बाद वह रजिस्ट्रार के साथ छात्रों के बीच पहुंचे और उनकी मांगें स्वीकार किए जाने की जानकारी दी। इस घटनाक्रम के बाद लंबे समय से जारी आंदोलन के समाप्त होने की उम्मीद बढ़ गई है। हालांकि, छात्रों की ओर से अपनी प्रमुख मांगें मान लिए जाने का दावा किया गया है।

करीब 20 साल से छात्र संघ की बहाली की मांग

जामिया मिलिया इस्लामिया में पिछले करीब 20 वर्षों से छात्र संघ नहीं है। ऐसे में छात्र लगातार विश्वविद्यालय में छात्र संघ बहाल करने की मांग उठा रहे थे। इसी मांग को लेकर छात्रों ने भूख हड़ताल और अनिश्चितकालीन धरना शुरू किया था। आंदोलन के दौरान भूख हड़ताल पर बैठे कुछ छात्रों की सेहत बिगड़ने और कैंपस में तनाव बढ़ने की स्थिति भी सामने आई थी।

ऑफलाइन कक्षाएं दोबारा शुरू होने की उम्मीद

छात्र आंदोलन के चलते विश्वविद्यालय परिसर में शैक्षणिक गतिविधियां भी प्रभावित हुई थीं। अब सहमति बनने के बाद कैंपस में ऑफलाइन कक्षाएं फिर से शुरू होने की उम्मीद जताई जा रही है। वहीं, ऑल इंडिया स्टूडेंट्स एसोसिएशन (AISA) ने आंदोलन की सफलता पर जामिया के छात्रों को बधाई दी है। छात्र संघ की बहाली को लेकर बनी इस सहमति को विश्वविद्यालय के छात्र राजनीति के लिहाज से महत्वपूर्ण घटनाक्रम माना जा रहा है।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Aaj Ka Mausam 30 October 2026: मानसून की विदाई के बाद भी आफत की बारिश, दिल्ली-UP समेत 16 राज्यों में अलर्ट, IMD ने जारी किया बड़ा अपडेट

Aaj Ka Mausam 30 October 2026: देश में मानसून की विदाई हो चुकी है, लेकिन बारिश का सिलसिला अभी थमा नहीं है। कई राज्यों में मौसम का मिजाज बिगड़ा-बिगड़ा सा नजर आ रहा है। मौसम विभाग ने 30 अक्टूबर को दिल्ली यूपी समेत देश के 16 राज्यों में भारी बारिश, तेज आंधी और बिजली गिरने की आशंका जताई है। इस दौरान हवाओं की रफ्तार 80 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है, जिसका सबसे ज्यादा असर ओडिशा, बिहार, झारखंड और आंध्र प्रदेश में देखने को मिल सकता है। बारिश की वजह से पूर्वी भारत के तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी। इसके अलावा उत्तर भारत के कई राज्यों में वज्रपात और ओलावृष्टि की चेतावनी भी जारी की गई है। पश्चिम बंगाल के तटीय इलाकों में तूफानी हवाओं और पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से मौसम और बिगड़ सकता है।

Delhi Weather Update: दिल्ली में रातभर बरसे बादल, प्रदूषण से मिली राहत; जानें कब तक होगी बारिश और कब निकलेगी धूप

Delhi Weather Update: दिल्ली-NCR में मौसम ने अचानक करवट ले ली है। राजधानी में रातभर हुई बारिश के बाद तापमान में गिरावट दर्ज की गई है और लोगों को ठंडक का एहसास होने लगा है। देर रात हजरत निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन और जामिया मिलिया इस्लामिया समेत कई इलाकों में लगातार बारिश देखने को मिली। बारिश के कारण सड़कें पानी से भीग गईं और आसमान में घने बादल छाए रहे। मौसम में आए इस बदलाव को सर्दियों की आहट के तौर पर देखा जा रहा है। वहीं, बारिश का असर दिल्ली की हवा पर भी पड़ा है और प्रदूषण के स्तर में सुधार दर्ज किया गया है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast