Search KhabarFast

Press ESC to close

Uttarakhand News: उत्तराखंड में फायर सेफ्टी पर सख्त हुए सीएम धामी, प्रदेशभर में ऑडिट के निर्देश

Uttarakhand News: उत्तराखंड में फायर सेफ्टी पर सख्त हुए सीएम धामी, प्रदेशभर में ऑडिट के निर्देश

Uttarakhand News: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सचिवालय में आयोजित उच्च स्तरीय बैठक के दौरान अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्रदेशभर के सभी अस्पतालों, कोचिंग सेंटरों, बड़े मॉल, होटल, व्यावसायिक प्रतिष्ठानों एवं अन्य सार्वजनिक उपयोग वाले भवनों का व्यापक फायर सेफ्टी ऑडिट कराया जाए। उन्होंने कहा कि जनसुरक्षा राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है तथा अग्नि सुरक्षा मानकों के अनुपालन में किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी।

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि जिन संस्थानों में अग्निशमन संबंधी व्यवस्थाएं निर्धारित मानकों के अनुरूप नहीं हैं, उन्हें तत्काल चिन्हित कर आवश्यक सुधारात्मक कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कहा कि फायर सेफ्टी उपकरणों की कार्यशीलता, आपातकालीन निकास मार्गों, विद्युत सुरक्षा व्यवस्थाओं तथा आपदा की स्थिति में त्वरित निकासी की तैयारियों का विशेष रूप से परीक्षण किया जाए। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिये कि अग्निशमन विभाग, जिला प्रशासन एवं संबंधित विभागों के बीच समन्वय स्थापित कर समयबद्ध ढंग से ऑडिट की प्रक्रिया पूरी की जाए।

इस अवसर पर बद्री-केदार मंदिर समिति के अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी, हेमकुंट साहिब प्रबंधन ट्रस्ट के अध्यक्ष श्री नरेन्द्रजीत बिन्द्रा, मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन, प्रमुख सचिव आर.के.सुधांशु, सचिव गृह शैलेश बगौली, पुलिस महानिदेशक दीपम सेठ, सचिव विनय शंकर पाण्डेय, डीजी अभिसूचना और सुरक्षा अभिनव कुमार, आईजी श्रीमती रिद्धिम अग्रवाल, अपर सचिव बंशीधर तिवारी और अपर सचिव तृप्ति भट्ट मौजूद थे।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Delhi Weather Update: तपती गर्मी के बीच दिल्ली-NCR में मौसम ने ली करवट, आंधी के बाद हुई बारिश से मौसम हुआ सुहाना

Delhi Weather Update: दिल्ली-NCR में मंगलवार दोपहर कई इलाकों में ज़बरदस्त धूल भरी आंधी चली, जिससे पूरे इलाके का मौसम अचानक बदल गया। इसके बाद कई इलाकों में बारिश और आंधी-तूफान आया। दिल्ली में छतरपुर, आरके पुरम, कर्तव्य पथ, आरएमएल अस्पताल, गुरुद्वारा बंगला साहिब, मौलाना आज़ाद रोड, बाराखंभा रोड और इंडिया गेट के आस-पास के इलाकों में धूल भरी आंधी देखी गई, जबकि उत्तर प्रदेश में नोएडा सेक्टर 49 के आस-पास के इलाकों में भी ऐसे ही हालात रहे।

CUET UG 2026 का रिजल्ट जारी, ऐसे डाउनलोड करें अपना स्कोरकार्ड; एडमिशन के लिए कितनी यूनिवर्सिटी में मिलेगा मौका?

कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट (CUET UG) 2026 का रिजल्ट जारी कर दिया गया है। परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवार अब अपना स्कोरकार्ड ऑनलाइन चेक और डाउनलोड कर सकते हैं। CUET UG के स्कोर के आधार पर देश की 46 से अधिक केंद्रीय, राज्य, निजी और डीम्ड यूनिवर्सिटीज में एडमिशन मिलता है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast