Search KhabarFast

Press ESC to close

हरियाणा के अंबाला में एक युवक ने इलाज के दौरान तोड़ा दम, पुरानी रंजिश में हुई थी फायरिंग

हरियाणा के अंबाला में एक युवक ने इलाज के दौरान तोड़ा दम, पुरानी रंजिश में हुई थी फायरिंग

Haryana News: बीती 17 जून को अंबाला के दुखेड़ी गांव में जिस 19 वर्षीय युवक केशव राणा पर अंधाधुंध गोलियां चलाई गई थीं, आज उसने अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया है। केशव की मौत के बाद से पूरे इलाके में शोक की लहर है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुरानी रंजिश के चलते इस खूनी वारदात को अंजाम दिया गया था। हालांकि, पुलिस ने इस मामले में तत्परता दिखाते हुए वारदात के महज 24 घंटे के भीतर ही मुख्य आरोपी अंकित कुमार को धर दबोचा था।

बीती 17 जून को, दुखेड़ी गांव के रहने वाले 19 साल के मासूम केशव राणा को अपने घर के पास ही पुरानी रंजिश के चलते घात लगाकर हमला किया और उसे गोली मार दी। गोली लगने के बाद केशव को लहूलुहान हालत में तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां वह कई दिनों तक जिंदगी और मौत की जंग लड़ता रहा। लेकिन आज आखिरकार केशव ने दम तोड़ दिया, जिससे उसके परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। वारदात के बाद अंबाला पुलिस ने मुस्तैदी दिखाते हुए तुरंत एक्शन लिया था और महज 24 घंटे के भीतर मुख्य आरोपी अंकित कुमार को गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे पहुंचा दिया था। पुलिस के मुताबिक, हत्या की इस खूनी वारदात के पीछे पुरानी रंजिश वजह बनी। महज 19 साल की उम्र में केशव राणा की मौत ने कानून व्यवस्था और समाज में पनप रहे गुस्से पर कई गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। हालांकि आरोपी पुलिस की गिरफ्त में है, लेकिन पीड़ित परिवार के घर का चिराग हमेशा के लिए बुझ चुका है। परिजन अब आरोपी के लिए सख्त से सख्त सजा और न्याय की गुहार लगा रहे हैं।

पुलिस ने इस मामले में आरोपी अंकित व असलाह सप्लाई करने वाले सचिन की गिरफ्तारी कर ली है। सीआईए 2 इंचार्ज रवि ने बताया 17 जून को दुखेड़ी में एक अंकित नाम के लड़के ने केशव नाम के लड़के को गोली मारी थी। जिसमें उसको उपचार हेतु जो है, पहले आदेश हॉस्पिटल और उसके बाद जो है एमएम सद्दोपुर दाखिल करवाया गया था। जो अनफॉर्चूनेटली कल देर रात केशव नाम के लड़के की डेथ हो चुकी है। जिसको हमने आज उसका सिविल हॉस्पिटल अंबाला कैंट से बोर्ड द्वारा पोस्टमार्टम करवाया है। और अभी उसको जो है शव को परिजनों के हवाले सौंप दिया है।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

हरियाणा में डिजिटल रजिस्ट्रेशन सिस्टम को बढ़ावा, सीएम बोले- समय और परेशानी दोनों की बचत होगी

Haryana News: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह ने पेपरलेस रजिस्ट्रेशन 2.0 का औपचारिक शुभारंभ किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि विभाग ने कठिन परिश्रम करके लोगों को एक सुगम और पारदर्शी व्यवस्था प्रदान की है। मुख्यमंत्री ने बताया कि पिछली वर्ष बाबैन गांव से पेपरलेस रजिस्ट्री की शुरुआत की गई थी और अब इसमें और सुधार करते हुए रजिस्ट्री प्रक्रिया के साथ इंतकाल को भी जोड़ दिया गया है। उन्होंने कहा कि डिजिटलिकरण का उद्देश्य आम नागरिकों को किसी प्रकार की परेशानी से बचाना है।

Uttarakhand News: उत्तराखंड में वर्षा की कमी को लेकर अलर्ट हुई सरकार, कृषि मंत्री गणेश जोशी का बड़ दावा

Uttarakhand News: उत्तराखंड के कृषि एवं कृषक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि राज्य सरकार खरीफ सीजन-2026 के दौरान मानसून में संभावित विलंब अथवा वर्षा की कमी की स्थिति से निपटने के लिए पूरी तरह तैयार है। उन्होंने यह बात केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान की अध्यक्षता में आयोजित सभी राज्यों के कृषि मंत्रियों की वर्चुअल बैठक में कही।

Uttarakhand News: उत्तराखंड में फेक न्यूज फैलाना पड़ सकता है भारी, सीएम धामी ने दिए कड़े निर्देश

Uttarakhand News: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को सोशल मीडिया पर भ्रामक या भड़काऊ कंटेंट न फैलाने की चेतावनी दी। उन्होंने कहा कि समाज को बांटने की कोशिश करने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। सचिवालय में हुई एक उच्च-स्तरीय बैठक के दौरान, उन्होंने कहा कि देश की तरक्की में सभी धर्मों के लोगों का योगदान रहा है और नागरिकों से गलत जानकारी न फैलाने की अपील की।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast