Search KhabarFast

Press ESC to close

Uttarakhand News: उत्तराखंड में मानसून सत्र की तैयारियां तेज, 26 अक्टूबर से पहले होगा आयोजन; औपचारिक घोषणा का इंतजार

Uttarakhand News: उत्तराखंड में मानसून सत्र की तैयारियां तेज, 26 अक्टूबर से पहले होगा आयोजन; औपचारिक घोषणा का इंतजार

Uttarakhand News: उत्तराखंड में मानसून सत्र को लेकर सरकार ने तैयारियां तेज कर दी हैं। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बताया कि विधानसभा का मानसून सत्र 26 अक्टूबर से पहले आयोजित किया जाना है। हालांकि, सत्र की निश्चित तारीख और आयोजन स्थल को लेकर अभी औपचारिक घोषणा का इंतजार है।

मुख्यमंत्री धामी के मुताबिक, मानसून सत्र के आयोजन स्थल को लेकर जल्द ही फैसला लिया जाएगा। सभी पक्षों की सहमति के आधार पर सत्र का स्थान तय किया जाएगा। सरकार की ओर से सत्र को लेकर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं और अब तारीख व स्थान की औपचारिक घोषणा की जानी है।

मानसून सत्र के दौरान सरकार की ओर से अनुपूरक बजट पेश किया जाएगा। इसके अलावा प्रदेश से जुड़े कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर सदन में चर्चा होने की संभावना है। सत्र के दौरान जरूरी कार्यवाही भी पूरी की जाएगी। सरकार की तैयारियों के बीच अब नजर इस बात पर है कि विधानसभा का मानसून सत्र किस तारीख को और किस स्थान पर आयोजित किया जाता है। मुख्यमंत्री के बयान के बाद माना जा रहा है कि जल्द ही सत्र की तारीखों को  लेकर स्थिति स्पष्ट हो सकती है।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

पटना में फूटा अभ्यर्थियों का गुस्सा, दरोगा भर्ती परीक्षा रद्द करने पड़ अड़े छात्र; CM आवास घेरने की तैयारी

Bihar News:बिहार की राजधानी पटना में एक बार फिर अभ्यर्थियों का गुस्सा फूट पड़ा है। BSSC,BPSSC और 70वीं BPSC परीक्षा की निष्पक्षता और प्रक्रियाओं को लेकर सड़कों पर उतर आए हैं। गांधी मैदान से मुख्यमंत्री आवास का घेराव करने निकले अभ्यर्थियों की जेपी गोलंबर के पास पुलिस से भिड़ंत भी हुई।

मोबाइल की किश्त नहीं दी तो मजदूर को अगवा कर 5 दिन बनाया बंधक, जबरन निकलवाया एक यूनिट खून; परिवार से 2,799 भी ट्रांसफर कराए

UP News: यूपी के लखनऊ के निगोहां थाना क्षेत्र के एक गांव से हैरान करने वाला मामला सामने आया है। आरोप है कि मोबाइल की किश्त नहीं चुकाने पर रिकवरी एजेंटों ने एक मजदूर को अगवा कर पांच दिनों तक बंधक बनाकर रखा। पीड़ित मजदूर का आरोप है कि इस दौरान उसके साथ मारपीट की गई और उससे जबरन काम भी कराया गया। इतना ही नहीं, युवक के शरीर से कथित तौर पर एक यूनिट खून भी जबरन निकलवाया गया।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast