Search KhabarFast

Press ESC to close

पटना में फूटा अभ्यर्थियों का गुस्सा, दरोगा भर्ती परीक्षा रद्द करने पड़ अड़े छात्र; CM आवास घेरने की तैयारी

पटना में फूटा अभ्यर्थियों का गुस्सा, दरोगा भर्ती परीक्षा रद्द करने पड़ अड़े छात्र; CM आवास घेरने की तैयारी

Bihar News:बिहार की राजधानी पटना में एक बार फिर अभ्यर्थियों का गुस्सा फूट पड़ा है। BSSC,BPSSC और 70वीं BPSC परीक्षा की निष्पक्षता और प्रक्रियाओं को लेकर सड़कों पर उतर आए हैं। गांधी मैदान से मुख्यमंत्री आवास का घेराव करने निकले अभ्यर्थियों की जेपी गोलंबर के पास पुलिस से भिड़ंत भी हुई।

गांधी मैदान से नारेजबाजी करते हुए बीपीएससी अभ्यर्थी के भारी हुजूम को रोकने के लिए प्रशासन ने जेपी गोलंबर पर बैरिकेडिंग की थी लेकिन, छात्रों का आक्रोश इतना था कि उन्होंने लोहे के बैरिकेड को भी पार कर लिया।

पुलिस-अभ्यर्थी के बीच भिड़ंत

जब अभ्यर्थी बैरिकेड्स के बगल से निकलने की कोशिश की, तो पुलिस ने भी उन्हें रोकना का प्रयास किया। इसके बाद मौके पर स्थिति तनावपूर्ण हो गई। इस दौरान पुलिस और छात्रों के बीच बहस और धक्का-मुक्की भी देखने को मिली।

क्या है अभ्यर्थियों की मांग

अभ्यर्थियों का कहना है कि 70वीं BPSC परीक्षा और 1799 पदों वाली दरोगा बहाली प्रक्रिया में गड़बड़ी हुई है। इसलिए उस परीक्षा को रद्द किया जाए। छात्रों की मांग है कि बिहार कर्मचारी चयन आयोग की होने वाली परीक्षाओं को बिना देर किए जल्द आयोजिक किया जाए।

भर्ती प्रक्रियाओं में पारदर्शिता सुनिश्चित करने और कथित गड़बड़ी की जांच की मांग को लेकर लगातार अपनी आवाज उठा रहे हैं। मौके पर भारी पुलिस बल को तैनात किया है और स्थिति को नियंत्रण में लाने का प्रयास किया जा रहा है। 

Also read: Bihar News: पेपर लीक केस में EOU का बड़ा एक्शन, गिरफ्त में BPSC AEDO परीक्षा धांधली का मास्टरमाइंड

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Haryana News: 'हिट-एंड-रन नहीं, सिर्फ लापरवाही...', गुरुग्राम गोल्फ कोर्स रोड मामले में आरोपी कल्याण बैंसला के वकील का बड़ा दावा

Gurugram Golf Course Road case: गुरुग्राम गोल्फ कोर्स सड़क दुर्घटना मामले में आरोपी चालक कल्याण बैंसला का प्रतिनिधित्व कर रहे वकील नवीन बैंसला ने मंगलवार को जानबूझकर वाहन से हमला करने और उत्पीड़न के आरोपों का खंडन करते हुए दावा किया कि यह घटना हिट-एंड-रन नहीं, बल्कि तेज गति और रेसिंग के कारण हुई आपसी लापरवाही का मामला है।

Uttarakhand News: उत्तराखंड में मानसून सत्र की तैयारियां तेज, 26 अक्टूबर से पहले होगा आयोजन; औपचारिक घोषणा का इंतजार

Uttarakhand News: उत्तराखंड में मानसून सत्र को लेकर सरकार ने तैयारियां तेज कर दी हैं। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बताया कि विधानसभा का मानसून सत्र 26 अक्टूबर से पहले आयोजित किया जाना है। हालांकि, सत्र की निश्चित तारीख और आयोजन स्थल को लेकर अभी औपचारिक घोषणा का इंतजार है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast