Search KhabarFast

Press ESC to close

मोबाइल की किश्त नहीं दी तो मजदूर को अगवा कर 5 दिन बनाया बंधक, जबरन निकलवाया एक यूनिट खून; परिवार से 2,799 भी ट्रांसफर कराए

मोबाइल की किश्त नहीं दी तो मजदूर को अगवा कर 5 दिन बनाया बंधक, जबरन निकलवाया एक यूनिट खून; परिवार से 2,799 भी ट्रांसफर कराए

UP News: यूपी के लखनऊ के निगोहां थाना क्षेत्र के एक गांव से हैरान करने वाला मामला सामने आया है। आरोप है कि मोबाइल की किश्त नहीं चुकाने पर रिकवरी एजेंटों ने एक मजदूर को अगवा कर पांच दिनों तक बंधक बनाकर रखा। पीड़ित मजदूर का आरोप है कि इस दौरान उसके साथ मारपीट की गई और उससे जबरन काम भी कराया गया। इतना ही नहीं, युवक के शरीर से कथित तौर पर एक यूनिट खून भी जबरन निकलवाया गया।

पीड़ित के परिवार का आरोप है कि आरोपियों ने फोन पर धमकी देते हुए उनसे 2,799 रुपये एक खाते में ट्रांसफर भी करवाए। मजदूर की मां के मुताबिक, 8 सितंबर को बाइक से दो लोग उनके घर पहुंचे थे। दोनों ने युवक से निगोहां चलने की बात कही और उसे अपने साथ ले गए। इसके बाद युवक वापस घर नहीं लौटा।

पांच दिन बाद युवक को भेज घर

परिवार को जब मामले की जानकारी हुई तो मां और भाई ने निगोहां पुलिस से शिकायत की। आरोप है कि शिकायत के करीब पांच दिन बाद युवक को रैपिडो के जरिए घर भेज दिया गया। घर लौटने के बाद पीड़ित ने कथित तौर पर बताया कि उसे एक घर में बंधक बनाकर रखा गया था, जहां उसके साथ मारपीट की गई और जबरन काम कराया गया। पीड़ित की मां ने आरोप लगाया कि बंधक बनाए जाने के दौरान युवक के शरीर से जबरन एक यूनिट खून भी निकलवाया गया। परिवार का यह भी आरोप है कि आरोपियों ने उन्हें लगातार धमकाया और पैसे ट्रांसफर करने के लिए दबाव बनाया।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

पटना में फूटा अभ्यर्थियों का गुस्सा, दरोगा भर्ती परीक्षा रद्द करने पड़ अड़े छात्र; CM आवास घेरने की तैयारी

Bihar News:बिहार की राजधानी पटना में एक बार फिर अभ्यर्थियों का गुस्सा फूट पड़ा है। BSSC,BPSSC और 70वीं BPSC परीक्षा की निष्पक्षता और प्रक्रियाओं को लेकर सड़कों पर उतर आए हैं। गांधी मैदान से मुख्यमंत्री आवास का घेराव करने निकले अभ्यर्थियों की जेपी गोलंबर के पास पुलिस से भिड़ंत भी हुई।

Uttarakhand News: उत्तराखंड में मानसून सत्र की तैयारियां तेज, 26 अक्टूबर से पहले होगा आयोजन; औपचारिक घोषणा का इंतजार

Uttarakhand News: उत्तराखंड में मानसून सत्र को लेकर सरकार ने तैयारियां तेज कर दी हैं। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बताया कि विधानसभा का मानसून सत्र 26 अक्टूबर से पहले आयोजित किया जाना है। हालांकि, सत्र की निश्चित तारीख और आयोजन स्थल को लेकर अभी औपचारिक घोषणा का इंतजार है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast