Search KhabarFast

Press ESC to close

Uttarakhand News: धामी सरकार का अपराधियों पर शिकंजा, गोहत्या और नशा तस्करी से जुड़े आरोपियों के ठिकानों पर बुलडोजर एक्शन

Uttarakhand News: धामी सरकार का अपराधियों पर शिकंजा, गोहत्या और नशा तस्करी से जुड़े आरोपियों के ठिकानों पर बुलडोजर एक्शन

Uttarakhand News: उत्तराखंड की राजधानी देहरादून के खुशहालपुर क्षेत्र में धामी सरकार के बुलडोजरों ने ताबड़तोड़ कार्रवाई करते हुए आधा दर्जन से अधिक मकानों को ध्वस्त कर दिया, ये मकान,गो हत्या,ड्रग्स तस्करों के बताए गए है जिन्होंने सरकारी भूमि पर कब्जे कर अवैध निर्माण किए हुए थे।

जिला अधिकारी आशीष चौहान के निर्देश पर एसडीएम विकास नगर विनोद कुमार की अगुवाई में भारी फोर्स के साथ खुशहालपुर में प्रशासनिक कार्रवाई शुरू की गई है। प्रशासन ने इन हिस्ट्रीशीटरों की संपति दस्तावेजों के विषय में पहले ही जांच पड़ताल कर नोटिस जारी कर दिये थे, सरकारी भूमि पर अवैध रूप से कब्जे करने वाले ज्यादातर आपराधिक प्रवृत्ति के लोग बाहरी राज्यों से आकर यहां अवैध रूप से बसे और गौ हत्या जैसे मामलों में जेल गए, इनमें से कुछ ड्रग्स तस्करी में लिप्त बताए जाते है।

एसएसपी प्रमेंद्र डोभाल ने बताया कि जिनके खिलाफ कार्रवाई की जा रही है ये सभी हिस्ट्रीशीटर अपराधी है और एक एक के खिलाफ दर्जनों मामले गो हत्या, ड्रग्स तस्करी गुंडा एक्ट सरकारी भूमि कब्जाने के दर्ज है। डीएम आशीष चौहान से मिली जानकारी के मुताबिक प्रशासन ने खुशहालपुर क्षेत्र में सक्रिय गो तस्कर आमिर,जिसके खिलाफ 21 गंभीर मामले दर्ज है के मकान को गिरा कर सरकारी भूमि पर अतिक्रमण हटाते हुए अपना कब्जा ले लिया। इसी तरह मेहराज जिनपर 8 मामले, सलमान जिसपर 21 मामले, दिलशाद मिर्ची,8 मामले,मोहसिन 15 गंभीर मामले, फैज़ान 19 मुकद्दमे, कौसर 2 मामले ड्रग्स के दर्ज हैं, के खिलाफ बुलडोजर से मकान ध्वस्त कर सरकारी भूमि को अतिक्रमण मुक्त करने की कार्रवाई की गई है।

सीएम पुष्कर सिंह धामी के निर्देश

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा है कि कुछ ऐसी सूचनाएं मिल रही थी कि बाहरी राज्यों से आये कुछ अपराधी किस्म के लोग यहां सरकारी जमीनों में कब्जे कर, गो हत्या ,ड्रग्स तस्करी में लिप्त है ,जब उनकी कुंडली खंगाली गये तो उनके कारनामे सामने आये अब उनके खिलाफ विधि सम्मत कार्रवाई  जिला प्रशासन द्वारा की जा रही है।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Jammu Kashmir News:कश्मीर में सेना को मिली बड़ी सफलता, लश्कर का पाकिस्तानी कमांडर ढेर

Lashkar Terrirost Eliminated:जम्मू-कश्मीर के यूसमर्ग में शनिवार यानी 5 सितंबर को सेना को बड़ी कामयाबी मिली। यहां सुरक्षाबलों ने पाकिस्तानी आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा के कमांडर यासिर को मार गिराया। बताया जा रहा है कि यासिर पहले लश्कर के सुलेमान मूसा ग्रुप का हिस्सा था लेकिन, लगभग एक साल पहले वह इस ग्रुप से अलग गो गया था।

Uttar Pradesh News: उत्तर प्रदेश को मिलेगा नया एक्सप्रेसवे, लखनऊ लिंक से जुड़ेंगे 5 एक्सप्रेसवे; दिल्ली से पूर्वांचल तक सफर होगा आसान

Uttar Pradesh News: उत्तर प्रदेश के एक्सप्रेसवे नेटवर्क में एक और महत्वपूर्ण कड़ी जुड़ने जा रही है। लखनऊ लिंक एक्सप्रेसवे के निर्माण से पश्चिमी उत्तर प्रदेश, लखनऊ और पूर्वांचल के बीच हाईस्पीड कनेक्टिविटी मजबूत होगी। उत्तर प्रदेश सरकार की एजेंसी यूपीडा (UPEIDA) इस करीब 50-51 किलोमीटर लंबे 6 लेन ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे का निर्माण करा रही है।

Uttrakhand News:उत्तराखंड के गबर सिंह बिष्ट को राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार-2026, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने किया सम्मानित

Uttrakhand News:उत्तराखंड के लिए गौरव का क्षण है। पौड़ी गढ़वाल के नैनीडांडा विकासखंड स्थित राजकीय पूर्व माध्यमिक विद्यालय मुस्याखाँद के प्रधानाध्यापक **गबर सिंह बिष्ट** को राष्ट्रीय शिक्षक दिवस के अवसर पर नई दिल्ली के विज्ञान भवन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मूने ‘राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार-2026’से सम्मानित किया।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast