Uttarakhand News: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी 4 जुलाई को इतिहास रचने जा रहे हैं। वे राज्य के पहले ऐसे भाजपा मुख्यमंत्री होंगे जो लगातार पांच साल का कार्यकाल पूरा करेंगे। उनसे पहले, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता स्वर्गीय नारायण दत्त तिवारी राज्य के त्र ऐसे मुख्यमंत्री थे जिन्होंने पांच साल का पूरा कार्यकाल पूरा किया था।
धामी ने पूरे किए लगातार 5 साल का कार्यकाल
बता दें, धामी ने पहली बार 4 जुलाई, 2021 को मुख्यमंत्री का पद संभाला था और 2022 के विधानसभा चुनावों में बीजेपी की जीत के बाद, पार्टी नेतृत्व ने एक बार फिर उन्हें राज्य की कमान सौंपी, जिससे वे उत्तराखंड के ऐसे एकमात्र मुख्यमंत्री बन गए जिन्होंने लगातार दूसरा कार्यकाल हासिल किया। मालूम हो कि साल 2000 में राज्य के गठन के बाद से यहां 10 मुख्यमंत्री रह चुके हैं। नारायण दत्त तिवारी ने 2 मार्च 2002 से 7 मार्च 2007 तक उत्तराखंड के मुख्यमंत्री के तौर पर काम किया।
Also read: Uttarakhand News: उत्तराखंड में डिजिटाइजेशन में बड़ी उपलब्धि, SIR का 92% कार्य पूरा
उत्तराखंड में आयोजित होंगे कई कार्यक्रम
इस मौके पर उत्तराखंड में 04 जुलाई से 10 जुलाई तक सेवा सप्ताह मनाया जाएगा। इस दौरान मुख्यमंत्री की ओर से नामित प्रतिनिधि या जिले के प्रभारी मंत्री की अध्यक्षता में सभी कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। इस पूरे सप्ताह रोजगार, रेल, रोड, रोपवे, उड़ान योजना, कौशल विकास योजना, कृषि, उद्यान, पशुपालन से संबंधित कार्यक्रम होंगे। इस कार्यक्रम में महिला, युवा, सैनिक कल्याण के लिए शुरु किए गए प्रयासों की प्रतिबद्धता को दोहराया जाएगा।
मालूम हो कि इस साल मार्च में सरकार के चार साल पूरे होने का जश्न बड़े सार्वजनिक कार्यक्रमों के साथ मनाया गया। इनमें देहरादून के परेड ग्राउंड में आयोजित 'जन-जन की सरकार - उत्कृष्टता के चार साल, निरंतर प्रगति की राह पर आगे बढ़ता उत्तराखंड' नाम का कार्यक्रम भी शामिल था।