Haryana news : हरियाणा की सिंचाई एवं जल संसाधन तथा महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रुति चौधरी ने कहा कि प्रदेश सरकार आमजन की समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए प्रतिबद्ध है और जनहित से जुड़े प्रत्येक मुद्दे को गंभीरता से लिया जा रहा है। उन्होंने पुलिस अधीक्षक को निर्देश दिये कि वे मनोज कटारिया की शिकायत के संदर्भ में एफआईआर दर्ज कर निष्पक्ष जांच करवाये।
श्रुति चौधरी स्थानीय जिला विकास भवन स्थित डीआरडीए हॉल में जिला लोक संपर्क एवं परिवेदना समिति की मासिक बैठक की अध्यक्षता करते हुए बैठक के एजेंडे में शामिल शिकायतों की सुनवाई कर रही थी। बैठक के एजेंडे में 12 शिकायतें शामिल की गई थी, जिनमें से 8 शिकायतों का मौके पर निपटारा कर दिया गया तथा अन्य शेष शिकायतों में जांच के निर्देश दिये गए। श्रुति चौधरी ने उपरोक्त शिकायत की सुनवाई करते हुए कहा कि पुलिस द्वारा संबंधित आरोपी के विरुद्ध मामला दर्ज कर विस्तृत जांच की जाये। उन्होंने रमेश व समस्त निवासीगण बाबा मस्तनाथ नगर की शिकायत के संदर्भ में उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम के अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि इस मामले को दोबारा मुख्यालय भिजवाया जाये।
Also read: Haryana News: हिसार विकास प्राधिकरण में बड़ा प्रशासनिक बदलाव, सीईओ को मिला लिंक अधिकारी का दायित्व
महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रुति चौधरी ने सैमाण निवासी ईश्वर की वृद्धावस्था पेंशन से संबंधित शिकायत की सुनवाई करते हुए पुलिस विभाग के अधिकारियों को इस मामले में आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिये। उन्होंने सिंचाई विभाग के अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि वे गांव मदीना निवासी शक्ति सिंह की शिकायत को दूर करने के लिए मदीना लिंक ड्रेन की पुलिया खुलवाई जाये तथा सफाई करवाई जाये। इस ड्रेन की अब तक 90 प्रतिशत सफाई करवाई जा चुकी है। उन्होंने समस्त फरमाणा बादशाहपुर ग्राम वासियों की शिकायत की सुनवाई करते हुए कहा कि अतिक्ति उपायुक्त द्वारा इस मामले की जांच कर रिपोर्ट सौंपी जायेगी तथा पंचायती राज नियमों के अनुसार ही कार्य किया जायेगा।
सिंचाई एवं जल संसाधन मंत्री श्रुति चौधरी ने राजबीर मलिक की शिकायत की सुनवाई करते हुए कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा स्थानीय सोनीपत रोड़ पर स्थित वाटर चैनल के स्थान पर साढ़े चार किलोमीटर पाइप लाइन डालने के कार्य की स्वीकृति प्रदान की गई है। उन्होंने मोखरा निवासी अमित की शिकायत की सुनवाई करते हुए कहा कि उन्हें इस मामले में पूरा न्याय दिलवाया जायेगा। उन्होंने कलानौर वार्ड एक निवासियों की शिकायत की सुनवाई करते हुए कहा कि लोक निर्माण विभाग द्वारा रेलवे स्टेशन पर फुटओवर ब्रिज के निर्माण बारे शीघ्र ही आवश्यक कार्यवाही की जायेगी। श्रुति चौधरी ने कटेसरा निवासी विनोद कुमार की शिकायत की सुनवाई करते हुए कहा कि अधिकारी इस मामले में समयबद्ध आवश्यक कार्यवाही करें।
Also read: Haryana News: हरियाणा में श्रमिकों के लिए बड़ी खुशखबरी, निर्माण श्रमिक पंजीकरण पोर्टल फिर से हुआ शुरू
जिला योजना की बैठक आयोजित, वर्ष 2026-27 के लिए नई विकास योजनाओं के प्रस्ताव व कार्य योजना पर किया गया विचार विमर्श :-
बैठक के उपरांत महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रुति चौधरी ने जिला योजना की बैठक की अध्यक्षता करते हुए बिंदुवार समीक्षा की तथा अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये। जिला विकास एवं निगरानी समिति (डीडीएमसी) की बैठक आज जिला विकास भवन स्थित डीआरडीए सभागार में हरियाणा की महिला एवं बाल विकास तथा सिंचाई मंत्री एवं डीडीएमसी अध्यक्ष श्रीमती श्रुति चौधरी की अध्यक्षता में आयोजित हुई।
बैठक में वर्ष 2025-26 के दौरान जिला योजना के तहत कराए गए विकास कार्यों की समीक्षा की गई तथा वर्ष 2026-27 के लिए नई विकास परियोजनाओं के प्रस्तावों और कार्ययोजना पर विचार-विमर्श किया गया। बैठक में ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों की आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए विभिन्न विकास कार्यों के लिए धनराशि के आवंटन तथा जनहित से जुड़े कार्यों को प्राथमिकता देने पर जोर दिया गया। इसके अलावा, विभिन्न विभागों द्वारा प्रस्तुत प्रस्तावों पर चर्चा करते हुए जिला योजना के दिशा-निर्देशों के अनुरूप विकास कार्यों को स्वीकृति प्रदान करने संबंधी विषयों पर भी विचार किया गया।
बैठक में यह रहे उपस्थित :-
इस अवसर पर रोहतक के विधायक भारत भूषण बत्तरा, कलानौर की विधायक शकुंतला खटक, महम के विधायक बलराम दांगी, मेयर राम अवतार वाल्मीकि, भाजपा जिला अध्यक्ष एडवोकेट रणवीर सिंह ढाका, जिला परिषद की चेयरपर्सन मंजु हुड्डा, उपायुक्त सचिन गुप्ता, पुलिस अधीक्षक गौरव राजपुरोहित, अतिरिक्त उपायुक्त नरेंद्र कुमार, सांपला की उपमंडलाधीश अंकिता पुवार, सहायक आयुक्त प्रशिक्षु विशाल सिंह, एएसपी आयुष यादव, वन मंडल अधिकारी सुंदर लाल, क्षेत्रीय परिवहन प्राधिकरण के सचिव वीरेंद्र सिंह ढुल, रोहतक सहकारी चीनी मिल की प्रबंध निदेशक श्वेता सुहाग, महम सहकारी चीनी मिल के प्रबंध निदेशक मुकुंद तंवर, नगर निगम के संयुक्त आयुक्त मनजीत कुमार एवं नमिता सिंह, महम के उपमंडलाधीश विपिन कुमार, नगराधीश शुभम, सिंचाई विभाग के अधीक्षक अभियंता सतपाल दलाल, उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम के अधीक्षक अभियंता बिजेंद्र नरवाल, जिला विकास एवं पंचायत अधिकारी राजपाल चहल, सिविल सर्जन डॉ. कमला वर्मा, भाजपा की प्रदेश सचिव रेनू डाबला, वरिष्ठï नेता दीपक निवास हुड्डïा, एडवोकेट अनीता बुधवार, कुलविंद्र सिक्का सहित समिति के मनोनित सदस्यगण एवं संंबंधित विभागों के उच्चाधिकारी मौजूद रहे।