Search KhabarFast

Press ESC to close

Uttarakhand News: ‘युवाओं का है संकल्प, धामी ही है विकल्प’ मिशन 2027 अभियान की टी-शर्ट का मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने किया शुभारंभ

Uttarakhand News: ‘युवाओं का है संकल्प, धामी ही है विकल्प’ मिशन 2027 अभियान की टी-शर्ट का मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने किया शुभारंभ

Uttarakhand News: उत्तर प्रदेश के भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष देवेन्द्र सिंह बिष्ट के नेतृत्व में युवा साथियों द्वारा उत्तराखंड के लोकप्रिय, यशस्वी एवं ऊर्जावान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से "युवाओं का है संकल्प, धामी ही है विकल्प मिशन 2027 अंकित विशेष टी-शर्ट का शुभारंभ कराया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में युवा कार्यकर्ता उपस्थित रहे और सभी ने आगामी मिशन 2027 के लिए मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में एकजुट होकर कार्य करने का संकल्प लिया।

कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अभियान की सराहना करते हुए कहा कि उत्तराखंड का युवा आज विकास, सुशासन और आत्मनिर्भर उत्तराखंड के संकल्प के साथ आगे बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार युवाओं के रोजगार, स्वरोजगार, शिक्षा, खेल एवं नवाचार को बढ़ावा देने के लिए निरंतर कार्य कर रही है। उन्होंने सभी युवाओं से आह्वान किया कि वे उत्तराखंड को देश का अग्रणी राज्य बनाने के लिए अपनी सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करें।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि उत्तराखंड का युवा हमारी सबसे बड़ी ताकत है। युवाओं का उत्साह और विश्वास हमें राज्य के विकास के लिए और अधिक ऊर्जा प्रदान करता है। 'युवाओं का है संकल्प, धामी ही है विकल्प – मिशन 2027' केवल एक नारा नहीं, बल्कि विकसित उत्तराखंड के निर्माण का जनसंकल्प है। हम सभी मिलकर वर्ष 2027 तक उत्तराखंड को विकास के नए आयामों तक पहुंचाएंगे।"

इस अवसर पर भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष देवेन्द्र सिंह बिष्ट ने कहा कि प्रदेश का युवा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व और कार्यशैली से प्रेरित है। उनके नेतृत्व में उत्तराखंड ने विकास, सुशासन, पारदर्शिता और जनकल्याण के क्षेत्र में नए कीर्तिमान स्थापित किए हैं। उन्होंने  कहा कि उत्तराखंड का युवा पूरी मजबूती के साथ मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जी के नेतृत्व में खड़ा है। 'युवाओं का है संकल्प, धामी ही है विकल्प मिशन 2027' अभियान के माध्यम से प्रदेश के हर युवा तक सरकार की उपलब्धियों और विकसित उत्तराखंड के संकल्प को पहुंचाया जाएगा। हमें पूर्ण विश्वास है कि वर्ष 2027 में जनता पुन पुष्कर सिंह धामी जी के नेतृत्व में प्रदेश को नई ऊंचाइयों पर ले जाने का जनादेश देगी।

कार्यक्रम में उपस्थित युवा कार्यकर्ताओं ने टी-शर्ट धारण कर मिशन 2027 को जन-जन तक पहुंचाने तथा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में विकसित, आत्मनिर्भर और श्रेष्ठ उत्तराखंड के निर्माण के लिए सक्रिय भूमिका निभाने का संकल्प लिया।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

हरियाणा सरकार का बड़ा फैसला, गौशालाओं को मिलेंगे 820 ई-रिक्शा; सीएम सैनी ने कई विकास योजनाओं को दी मंजूरी

हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि हरियाणा सरकार द्वारा गौशालाओं को आत्मनिर्भर एवं सशक्त बनाने के लिए अनेक प्रभावी योजनाएं क्रियान्वित की जा रही हैं।

ग्रामीण इलाकों में चिकित्सा सेवाओं की गुणवत्ता में होगा सुधार, हरियाणा के इस जिले के 3 स्वास्थ्य उपकेंद्र होंगे अपग्रेड - आरती सिंह राव

Haryana Medical Services: हरियाणा की स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव ने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में प्रदेश सरकार प्रत्येक नागरिक तक गुणवत्तापूर्ण एवं सुलभ स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाने के अपने संकल्प को निरंतर साकार कर रही है।

लोधेश्वर मंदिर को मिलेगा काशी जैसा भव्य कॉरिडोर, पूर्वांचल एक्सप्रेसवे परियोजना पर CM योगी ने सपा को घेरा; बोले - दिनदहाड़े लूट...

CM Yogi on Lodheshwar Mahadev Temple: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज सोमवार को बाराबंकी स्थित ऐतिहासिक लोधेश्वर महादेव मंदिर का दौरा किया और वहां पूजा-अर्चना की। इस दौरान उन्होंने एक भव्य पुनर्विकास परियोजना की घोषणा की। CM योगी ने काशी विश्वनाथ धाम की तर्ज पर इस मंदिर में भी भव्य कॉरिडोर के निर्माण की घोषणा की है, ताकि इस स्थल की खोई हुई गरिमा को पुनर्स्थापित किया जा सके।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast