Search KhabarFast

Press ESC to close

Uttarakhand News: सीएम धामी के जन्मदिन पर पीएम मोदी की शुभकामनाएं, कहा- विकसित भारत के निर्माण में अहम भूमिका निभाएंगे

Uttarakhand News: सीएम धामी के जन्मदिन पर पीएम मोदी की शुभकामनाएं, कहा- विकसित भारत के निर्माण में अहम भूमिका निभाएंगे

Uttarakhand News: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का आज जन्मदिन है। इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दी हैं। प्रधानमंत्री ने अपने बधाई संदेश में मुख्यमंत्री धामी के उत्तम स्वास्थ्य, सुख और दीर्घायु की कामना की। साथ ही राष्ट्र और समाज के हित में किए जा रहे उनके कार्यों से जीवन में यश और गौरव की कामना की।

प्रधानमंत्री ने अपने संदेश में कहा कि आज देश ‘शक्ति की सप्तधारा’ के संकल्प के साथ विकसित भारत के निर्माण की दिशा में आगे बढ़ रहा है। ऐसे में प्रदेश के सामर्थ्य, संसाधनों और जनशक्ति को नए आयाम देने के प्रयास महत्वपूर्ण हैं। प्रधानमंत्री के मुताबिक, इस दिशा में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का सक्रिय योगदान महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

मुख्यमंत्री धामी के जन्मदिन के अवसर पर उत्तराखंड में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। यमकेश्वर स्थित शिव मंदिर में यमकेश्वर मंडल भाजपा संगठन की ओर से विशेष पूजा-अर्चना, रुद्राभिषेक और यज्ञ का आयोजन किया जाएगा। इसके अलावा प्रदेश के अन्य जिलों में भी मुख्यमंत्री के जन्मदिन के अवसर पर अलग-अलग कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

पढ़ाई का प्रेशर नहीं झेल सकीं तो उठाया खौफनाक कदम, 15वीं मंजिल से कूद गई 10वीं की छात्रा; सुसाइड नोट मेंं बयां किया दर्द

Ghaziabad Suicide Case: उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद से एक दिल दहलाने वाला मामला सामने आया है। यहां मंगलवार शाम इलाके के विजयनगर थाना क्षेत्र स्थित गौर सिद्धार्थम सोसाइटी में एक 16 साल की लड़की 15वीं मंजिल से नीचे गिर गई। घटना की सूयना मिलते ही पूरी सोसाइटी में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में लड़की को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

उत्तराखंड में फिल्म ‘हनुमान अंश’ हुई टैक्स फ्री, धामी सरकार ने लिया बड़ा फैसला

Uttarakhand News: उत्तराखंड सरकार ने फिल्म ‘हनुमान अंश’ को राज्य में टैक्स फ्री करने का निर्णय लिया है। फिल्म को प्रोत्साहित करने और दर्शकों तक इसे अधिक से अधिक पहुंचाने के उद्देश्य से सरकार ने यह फैसला लिया है। इस संबंध में महानिदेशक सूचना बंशीधर तिवारी की ओर से पत्र जारी किया गया है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast