Search KhabarFast

Press ESC to close

पढ़ाई का प्रेशर नहीं झेल सकीं तो उठाया खौफनाक कदम, 15वीं मंजिल से कूद गई 10वीं की छात्रा; सुसाइड नोट मेंं बयां किया दर्द

पढ़ाई का प्रेशर नहीं झेल सकीं तो उठाया खौफनाक कदम, 15वीं मंजिल से कूद गई 10वीं की छात्रा; सुसाइड नोट मेंं बयां किया दर्द

Ghaziabad Suicide Case: उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद से एक दिल दहलाने वाला मामला सामने आया है। यहां मंगलवार शाम इलाके के विजयनगर थाना क्षेत्र स्थित गौर सिद्धार्थम सोसाइटी में एक 16 साल की लड़की 15वीं मंजिल से नीचे गिर गई। घटना की सूयना मिलते ही पूरी सोसाइटी में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में लड़की को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। तो वहीं, मौके पर पुलिस को घटना की सूचना दी। शुरूआती जांच में पुलिस को मौके से एक नोट भी मिला है,, जो मृतका द्वारा लिखा गया है। जानकारी के अनुसार, नोट में पढ़ाई से जुड़े दबाव का जिक्र किया गया है। नोट में कथित तौर पर 'Love U Mummy Papa...' भी लिखा गया है, जिस वजह से इस घटना को हादसा न मानकर सोत-समझकर उठाया गया कदम माना जा रहा है।

क्या है पूरा मामला?

बता दें, ये घटना बीती शाम करीब 6:00 बजे की बताई जा रही है। मृतका की पहचान देवेंद्र सिंह की 16 वर्षीय बेटी शनाया बिष्ट के रूप में हुई है, जो आई टावर, गौर सिद्धार्थम सोसाइटी में रहते हैं। इस मामले में पुलिस ने बताया कि उन्हें शाम करीब 6:30 बजे के आसपास डायल-112 के जरिए घटना की सूचना मिली कि एक लड़की 15वीं मंजिल से नीचे गिर गई है। जिसके बाद पुलिस तुरंत घटनास्थल पर पहुंची और आसपास की जगह को सील कर जांच में जुट गई। तो वहीं, घायल लड़की को पास के अस्पताल ले जाया गया, लेकिन इलाज से पहले ही उसने दम तोड़ दिया। इस हादसे से मृतका के परिवार वालों को गहरा सदमा लगा। जबकि पूरी सोसाइटी में शोक का माहौल है।  

Also read: यूपी के बिजनौर के मुस्लिम युवक ने सीने पर बनवाया CM योगी का टैटू, कहा- Next PM Yogi Ji

जांच के दौरान एक नोट हुआ बरामद

पुलिस जांच में मृतका के पास से एक नोट भी मिला। उस नोट में कथित तौर पर 10वीं की पढ़ाई के बोझ के बारे में जिक्र किया गया था। इसके अलावा नोट में माता-पिता के प्रति स्नेह और किसी और को दोष न देने की बात लिखी गई थी। इस मामले में पुलिस की मानें तो मृतका 10वीं कक्षा में पढ़ती थी, लेकिन पढ़ाई के बोझ तले दबा हुआ महसूस कर रही थी, इसलिए उसने ये कदम उठाया।

फिलहाल, पुलिस मामले की जांच कर रही है और मृतका के मानसिक स्वास्थ्य को समझने की कोशिश कर रही है। इस मामले में विजयनगर थाना प्रभारी निरीक्षक धर्मपाल सिंह ने बताया कि लिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है। साथ ही, मृतका के आसपास के माहौल की जांच कर रही है। इसके अलावा पुलिस आसपास के लोगों से भी पूछताछ कर रही है। 

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Uttarakhand News: सीएम धामी के जन्मदिन पर पीएम मोदी की शुभकामनाएं, कहा- विकसित भारत के निर्माण में अहम भूमिका निभाएंगे

Uttarakhand News: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का आज जन्मदिन है। इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दी हैं। प्रधानमंत्री ने अपने बधाई संदेश में मुख्यमंत्री धामी के उत्तम स्वास्थ्य, सुख और दीर्घायु की कामना की। साथ ही राष्ट्र और समाज के हित में किए जा रहे उनके कार्यों से जीवन में यश और गौरव की कामना की।

उत्तराखंड में फिल्म ‘हनुमान अंश’ हुई टैक्स फ्री, धामी सरकार ने लिया बड़ा फैसला

Uttarakhand News: उत्तराखंड सरकार ने फिल्म ‘हनुमान अंश’ को राज्य में टैक्स फ्री करने का निर्णय लिया है। फिल्म को प्रोत्साहित करने और दर्शकों तक इसे अधिक से अधिक पहुंचाने के उद्देश्य से सरकार ने यह फैसला लिया है। इस संबंध में महानिदेशक सूचना बंशीधर तिवारी की ओर से पत्र जारी किया गया है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast