Uttarakhand News: उत्तराखंड सरकार ने फिल्म ‘हनुमान अंश’ को राज्य में टैक्स फ्री करने का निर्णय लिया है। फिल्म को प्रोत्साहित करने और दर्शकों तक इसे अधिक से अधिक पहुंचाने के उद्देश्य से सरकार ने यह फैसला लिया है। इस संबंध में महानिदेशक सूचना बंशीधर तिवारी की ओर से पत्र जारी किया गया है।
सरकार के निर्णय के अनुसार, उत्तराखंड के मल्टीप्लेक्स और सिनेमाघरों में फिल्म की टिकट बिक्री पर लगने वाले राज्य जीएसटी (SGST) की प्रतिपूर्ति सरकार की ओर से की जाएगी। यानी फिल्म देखने वाले दर्शकों से राज्य का एसजीएसटी नहीं लिया जाएगा।

इस व्यवस्था के तहत एसजीएसटी की राशि का भार राज्य सरकार स्वयं वहन करेगी। इसका उद्देश्य फिल्म को प्रोत्साहित करना और उत्तराखंड में इसके प्रदर्शन को बढ़ावा देना बताया गया है। महानिदेशक सूचना बंशीधर तिवारी की ओर से जारी पत्र में संबंधित सिनेमाघरों और मल्टीप्लेक्स के लिए सरकार के इस निर्णय की जानकारी दी गई है। फिल्म को टैक्स फ्री किए जाने से दर्शकों को टिकट पर राहत मिलने की उम्मीद है।