Search KhabarFast

Press ESC to close

Haryana News: स्नेचिंग-लूट की वारदातों पर अंबाला पुलिस का प्रहार, 2 आरोपी गिरफ्तार

Haryana News: स्नेचिंग-लूट की वारदातों पर अंबाला पुलिस का प्रहार, 2 आरोपी गिरफ्तार

Haryana News: हरियाणा के अंबाला शहर में बीते दिनों हुई स्नेचिंग और लूट की वारदातों के मामले में अंबाला पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। अंबाला सीआईए-1 की टीम ने कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनमें से एक आरोपी को पंजाब के पटियाला से गिरफ्तार किया गया है।

दरअसल, अंबाला शहर में पिछले दिनों स्नेचिंग और लूट की तीन वारदातें सामने आई थीं। इसके अलावा गुरुग्राम से अंबाला आए एक पुलिस कर्मचारी के साथ भी लूट की वारदात हुई थी। लगातार सामने आ रही इन वारदातों को लेकर पुलिस ने जांच तेज की। इसी कड़ी में अंबाला सीआईए-1 की टीम ने कार्रवाई करते हुए लवदीप उर्फ लब्बू और प्रिंस नाम के दो आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। पुलिस ने एक आरोपी को पटियाला, पंजाब से गिरफ्तार किया है।पुलिस के मुताबिक, इन मामलों में अभी दो अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।

पुलिस गिरफ्तार किए गए आरोपियों से पूछताछ कर रही है और उम्मीद है कि पूछताछ के दौरान लूट और स्नेचिंग की अन्य वारदातों को लेकर भी अहम जानकारी सामने आ सकती है। सीआईए की टीम मोटरसाइकिल से गिरकर घायल हुए आरोपी को ईलाज के लिए अंबाला शहर सिविल हस्पताल लेकर आई। जहां इलाज के बाद आरोपी को वापस भेज दिया गया।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

पढ़ाई का प्रेशर नहीं झेल सकीं तो उठाया खौफनाक कदम, 15वीं मंजिल से कूद गई 10वीं की छात्रा; सुसाइड नोट मेंं बयां किया दर्द

Ghaziabad Suicide Case: उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद से एक दिल दहलाने वाला मामला सामने आया है। यहां मंगलवार शाम इलाके के विजयनगर थाना क्षेत्र स्थित गौर सिद्धार्थम सोसाइटी में एक 16 साल की लड़की 15वीं मंजिल से नीचे गिर गई। घटना की सूयना मिलते ही पूरी सोसाइटी में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में लड़की को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

Uttarakhand News: सीएम धामी के जन्मदिन पर पीएम मोदी की शुभकामनाएं, कहा- विकसित भारत के निर्माण में अहम भूमिका निभाएंगे

Uttarakhand News: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का आज जन्मदिन है। इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दी हैं। प्रधानमंत्री ने अपने बधाई संदेश में मुख्यमंत्री धामी के उत्तम स्वास्थ्य, सुख और दीर्घायु की कामना की। साथ ही राष्ट्र और समाज के हित में किए जा रहे उनके कार्यों से जीवन में यश और गौरव की कामना की।

उत्तराखंड में फिल्म ‘हनुमान अंश’ हुई टैक्स फ्री, धामी सरकार ने लिया बड़ा फैसला

Uttarakhand News: उत्तराखंड सरकार ने फिल्म ‘हनुमान अंश’ को राज्य में टैक्स फ्री करने का निर्णय लिया है। फिल्म को प्रोत्साहित करने और दर्शकों तक इसे अधिक से अधिक पहुंचाने के उद्देश्य से सरकार ने यह फैसला लिया है। इस संबंध में महानिदेशक सूचना बंशीधर तिवारी की ओर से पत्र जारी किया गया है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast