Search KhabarFast

Press ESC to close

Uttarakhand News: ग्रामीणों की समस्या पर CM धामी का तत्काल एक्शन, सकण्ड गांव की सड़क पर 3 महीने में कार्रवाई के निर्देश

Uttarakhand News: ग्रामीणों की समस्या पर CM धामी का तत्काल एक्शन, सकण्ड गांव की सड़क पर 3 महीने में कार्रवाई के निर्देश

Uttarakhand News: उत्तराखंड के चमोली जिले के कर्णप्रयाग विकासखंड के अंतर्गत सकण्ड (स्कंद) गांव में सड़क सुविधा को लेकर ग्रामीणों द्वारा स्वयं गेती, फावड़े और कुदाल उठाकर श्रमदान किए जाने की खबरों का मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने तत्काल संज्ञान लिया। मुख्यमंत्री ने ग्रामीणों की समस्या को गंभीरता से लेते हुए संबंधित जिलाधिकारी को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए तथा सभी संबंधित विभागों को आपसी समन्वय के साथ त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा। मुख्यमंत्री ने स्पष्ट निर्देश दिए कि ग्रामीणों की सड़क संबंधी समस्या का समाधान प्राथमिकता के आधार पर किया जाए और सड़क निर्माण की कार्रवाई को तीन माह के भीतर पूरा करने की दिशा में तेजी से कार्य किया जाए।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि राज्य सरकार के लिए गांवों का विकास और ग्रामीणों को मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराना सर्वोच्च प्राथमिकताओं में है। दूरस्थ क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को सड़क, स्वास्थ्य, शिक्षा और अन्य बुनियादी सुविधाओं के लिए किसी भी प्रकार की परेशानी न उठानी पड़े, इसके लिए शासन-प्रशासन को संवेदनशीलता और तत्परता के साथ कार्य करना होगा। उन्होंने कहा कि सरकार का उद्देश्य केवल योजनाएं बनाना नहीं, बल्कि यह सुनिश्चित करना है कि योजनाओं का लाभ और विकास कार्य धरातल पर गांव के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे।

मुख्यमंत्री के निर्देशों के क्रम में आज राजस्व विभाग, वन विभाग और लोक निर्माण विभाग की संयुक्त टीम ने ग्राम सकण्ड पहुंचकर मौके का निरीक्षण किया और सड़क निर्माण से संबंधित आवश्यक कार्रवाई शुरू की। संयुक्त टीम ने ग्रामीणों को सड़क निर्माण की प्रक्रिया में तेजी लाने तथा तीन माह के भीतर आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने का आश्वासन दिया।

मुख्यमंत्री के त्वरित हस्तक्षेप और शासन-प्रशासन की कार्रवाई पर ग्राम प्रधान शिवानी चौधरी ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ने ग्रामीणों की समस्या का तत्काल संज्ञान लेते हुए जिला प्रशासन को निर्देश दि , जिसके क्रम में आज राजस्व, वन विभाग और लोक निर्माण विभाग की संयुक्त टीम ग्राम सकण्ड पहुंची है। उन्होंने कहा कि टीम द्वारा मामले में तीन माह के भीतर कार्रवाई का आश्वासन दिया गया है। ग्राम प्रधान ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के साथ-साथ शासन एवं जिला प्रशासन का भी आभार व्यक्त किया।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Haryana News: फरीदाबाद में एनकाउंटर से हड़कंप, जवाबी कार्रवाई में 2 बदमाश घायल

Haryana News: हरियाणा के फरीदाबाद में बीती रात पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हुई। यह मुठभेड़ थाना खेड़ी पुल क्षेत्र के अंतर्गत आगरा कैनाल रोड पर हुई। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में दो बदमाश घायल हो गए। घायल बदमाशों को पुलिस ने अपनी गिरफ्त में लेकर इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करा दिया।

Haryana Politics: कुमारी सैलजा का सरकार पर हमला, विकास से लेकर कानून व्यवस्था तक उठाए सवाल

Haryana News: हरियाणा के हिसार में कांग्रेस सांसद और उत्तराखंड की पार्टी प्रभारी कुमारी सैलजा ने हरियाणा सरकार पर कई मुद्दों को लेकर निशाना साधा। हिसार में उन्होंने हरियाणा-NCR में विकास, कानून व्यवस्था, शिक्षा, स्वास्थ्य और सफाई कर्मचारियों से जुड़े मुद्दों पर अपनी बात रखी। सैलजा ने हरियाणा-NCR में विकास कार्यों को लेकर सवाल उठाते हुए गुरुग्राम में बारिश के दौरान जलभराव का मुद्दा उठाया। उन्होंने कहा कि मानसून के दौरान गुरुग्राम में कई जगहों पर पानी भरने की समस्या सामने आई।

Uttarakhand News: दिव्यांग बच्चों के बीच CM धामी ने मनाया जन्मदिन, बच्चों संग काटा केक और साझा की खुशियां

Uttarakhand News: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को अपने जन्म दिवस के अवसर पर देहरादून स्थित राष्ट्रीय दृष्टि दिव्यांगजन सशक्तिकरण संस्थान पहुंचकर वहां अध्ययनरत बच्चों के साथ अपना जन्म दिवस मनाया। मुख्यमंत्री ने बच्चों के साथ केक काटा और उनके बीच रहकर जन्म दिवस की खुशियां साझा कीं।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast