Search KhabarFast

Press ESC to close

Uttarakhand News: टीएचडीसी टनल में रेस्क्यू अभियान जारी, एक और श्रमिक बाहर निकाला गया; दो की तलाश युद्धस्तर पर

Uttarakhand News: टीएचडीसी टनल में रेस्क्यू अभियान जारी, एक और श्रमिक बाहर निकाला गया; दो की तलाश युद्धस्तर पर

Uttarakhand News: उत्तराखंड के चमोली में मायापुर (पीपलकोटी) स्थित टीएचडीसी की निर्माणाधीन टनल में 13 अगस्त को हुई दुर्घटना के बाद लापता श्रमिकों की तलाश एवं बचाव अभियान लगातार जारी है। रेस्क्यू अभियान के दौरान एक और श्रमिक को टनल से बाहर निकालकर जिला चिकित्सालय, गोपेश्वर भेजा गया है।

टनल में लापता दो अन्य श्रमिकों की तलाश युद्धस्तर पर जारी है। रेस्क्यू टीमें टनल के भीतर लगातार सर्च अभियान चला रही हैं। अभियान के दौरान टनल में मौजूद पानी की निकासी का कार्य भी तेजी से किया जा रहा है। इसके लिए सक्शन पंपों सहित अन्य आवश्यक उपकरणों की मदद ली जा रही है, ताकि टनल के भीतर रेस्क्यू टीमों की आवाजाही सुगम हो सके और संभावित स्थानों तक पहुंचकर लापता श्रमिकों की खोज की जा सके।

जिला प्रशासन, पुलिस, एसडीआरएफ, एनडीआरएफ तथा संबंधित विभागों की टीमें आपसी समन्वय के साथ राहत एवं बचाव अभियान में जुटी हुई हैं। रेस्क्यू कार्य की लगातार निगरानी की जा रही है तथा अभियान को गति देने के लिए आवश्यक संसाधन एवं उपकरण मौके पर उपलब्ध कराए जा रहे हैं।

प्रशासन द्वारा लापता दोनों श्रमिकों की तलाश को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए सभी संभावित स्थानों पर सघन सर्च अभियान चलाया जा रहा है। रेस्क्यू टीमों द्वारा पूरी तत्परता के साथ कार्य किया जा रहा है और श्रमिकों तक पहुंचने के लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Haryana News: गेस्ट टीचर-HKRN कर्मचारियों पर सुभाष बराला ने दिया बड़ा बयान, लंबित मामलों के जल्द समाधान का दिया भरोसा

Haryana News: हरियाणा के भिवानी में स्वतंत्रता दिवस के मौके पर राज्यसभा सांसद सुभाष बराला ने देशवासियों और प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने स्वतंत्रता संग्राम के शहीदों को नमन करते हुए देश की एकता और अखंडता बनाए रखने का आह्वान किया। वहीं गेस्ट टीचर और HKRN कर्मचारियों के नियमितीकरण के मुद्दे पर भी सरकार के प्रयासों को लेकर अपनी बात रखी। हरियाणवी पहनावे और संस्कृति से लेकर Gen Z तक, सांसद ने कई अहम मुद्दों पर अपनी राय रखी।

Independence Day 2026: उत्तराखंड के राज्यपाल ने लोक भवन में फहराया तिरंगा, ‘राष्ट्र प्रथम’ का दिया संदेश

Uttarakhand News: स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर उत्तराखंड के राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) ने लोक भवन में ध्वजारोहण किया और प्रदेशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर उन्होंने स्वतंत्रता संग्राम के महान सेनानियों, अमर शहीदों एवं राष्ट्र की स्वतंत्रता के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले वीरों को श्रद्धापूर्वक नमन किया। राज्यपाल ने कहा कि उनके त्याग, तपस्या और बलिदान से प्राप्त स्वतंत्रता हम सभी के लिए प्रेरणा का स्रोत है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast