Search KhabarFast

Press ESC to close

रूमर्ड गर्लफ्रेंड के साथ फिर स्पॉट हुए गोविंदा, पत्नी सुनीता का फूटा गुस्सा; बोली - बेटी की उम्र की...

रूमर्ड गर्लफ्रेंड के साथ फिर स्पॉट हुए गोविंदा, पत्नी सुनीता का फूटा गुस्सा; बोली - बेटी की उम्र की...

Sunita Ahuja on Govinda Affair: गोविंदा 90 के दशक के जाने-माने सुपरस्टार हैं, जो बीते कुछ समय से अपने अफेयर की खबरों को लेकर लाइमलाइट में बने हुए हैं। सोशल मीडिया पर अक्सर गोविंदा और उनकी पत्नी सुनीता अहूजा के बारे में तरह-तरह की खबरे सामने आती रहती है। दोनों की तलाक की अफवाहे फैंस को परेशान करती रही है। लेकिन हाल ही में गोविंदा का नाम एक हसीना से जोड़ा गया था, जिस पर अब सुनीता अहूजा ने खुलकर बात की है।

दरअसल, हाल ही में गोविंदा को एक्ट्रेस कोमल रानी स्वर्णकार के साथ मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट तिया गया था। इसके अलावा दोनों कई बार सार्वजनिक जगहों पर भी साथ देखा गया हैं। जिसके बाद से दोनों के अफेयर की चर्चा होने लगी थी। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो बीते दिन  शुक्रवार को एक बार फिर गोविंदा और कोमल को एक साथ देखा गया है, जिस पर पैपराजी ने सुनीता से जवाब देने को कहा। इस पर सुनीता का गुस्सा फूट पड़ा और उन्होंने पैपराजी को खूब खरी-खोटी सुनाई।

Also read: ‘चक दे! इंडिया’ से ‘सम बहादुर’ तक, बॉलीवुड ने कैसे जगाई देशभक्ति की भावना

गोविंदा के अफेयर पर सुनीता की प्रतिक्रिया

बता दें, गोविंदा को उनकी कॉमेडी और डांससिंग स्टाइल के लिए जाना जाता है। हालांकि, उन्होंने पिछले 7 साल से बॉलीवुड से दूरी बनाई हुई हैं। लेकिन अब उन्होंने बड़े पर्दे पर वापसी करने का फैसला किया है। गोविंदा बहुत-ही जल्द अपनी अपकमिंग फिल्म 'रूपा' और 'दुनियादारी' से एक बार फिर बड़ी स्क्रीन पर नजर आने वाले हैं। खास बात यह है कि गोविंदा की इन फिल्मों में एक्ट्रेस कोमल रानी स्वर्णकार मुख्य किरदार में नजर आएंगी।

इसी वजह से गोविंदा और कोमल को कई बार साथ में स्पॉट किया गया है। क्योंकि दोनों अपनी आगामी फिल्म में बिजी हैं। तो वहीं, जब सुनीता अहूजा से इस बारे में पूछा गया तो उन्होंने साफ तौर पर नाराजगी जताई और कहा कि गोविंदा अपनी बेटी की उम्र की लड़की के साथ घूम रहे हैं। इसके लिए उन्हें शर्म आनी चाहिए। सुनीता ने गोविंदा 'शुगर डैडी' बताते हुए कोमल के पहनावे पर भी टिप्पणी की। इससे पहले भी सुनीता ने इस मामले में तीखी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने 'विनाश काले विपरीत बुद्धि' मुहावरे का जिक्र करते हुए गोविंदा पर तंज कसते हुए कहा कि उनकी समझ खत्म हो चुकी है।

कौन हैं कोमल रानी स्वर्णकार?

कोमल रानी स्वर्णकार उत्तर प्रदेश की रहने वाली हैं। आने वाले समय में वह गोविंदा की फिल्म में लीड रोल में नजर आएंगी। हालांकि, बॉलीवुड़ में अभी तक उन्होंने कोई बड़ा मुकाम हासिल नहीं किया है।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Awarapan 2 Review: इमरान हाशमी की वापसी दमदार, लेकिन कहानी में पहले जैसा दर्द नहीं

2007 में रिलीज हुई फिल्म ‘आवारापन’ धीरे-धीरे दर्शकों के बीच एक खास पहचान बनाने वाली फिल्म बन गई थी। फिल्म के मुख्य किरदार शिवम को इमरान हाशमी ने निभाया था।

‘चक दे! इंडिया’ से ‘सम बहादुर’ तक, बॉलीवुड ने कैसे जगाई देशभक्ति की भावना

Independence Day 2026: हर स्वतंत्रता दिवस पर, भारतीय दर्शक बॉलीवुड की कुछ सबसे पसंदीदा देशभक्ति फिल्मों को देखने के लिए लौट आते हैं। 'बॉर्डर' और 'गदर: एक प्रेम कथा' से लेकर 'चक दे! इंडिया', 'लक्ष्य' और 'सम बहादुर' तक, इन फिल्मों ने पीढ़ियों से भारतीयों को ऐसे संवाद दिए हैं जो आज भी उनके दिलों में बसे हुए हैं। देश भर के परिवार 'लक्ष्य', 'स्वदेस' या 'सम बहादुर' जैसी फिल्में देखने के लिए टेलीविजन पर तत्पर रहते हैं। गौरतलब है कि एक काल्पनिक किरदार के लिए लिखा गया एक संवाद, समय के साथ, दर्शकों की राष्ट्रीय गौरव की शब्दावली का हिस्सा बन जाता है, चाहे वह सनी देओल अभिनीत ‘गदर’ 'एक प्रेम कथा' का "हमारा हिंदुस्तान जिंदाबाद था, जिंदाबाद है, और जिंदाबाद रहेगा!" हो या शाहरुख खान का 'चक दे! इंडिया' का एकता का अचूक संदेश। 'इंडिया' - "मुझे राज्यों के नाम न सुनाते देते हैं न दिखाई देते हैं, सिर्फ एक देश का नाम सुना देता है इंडिया।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast