Search KhabarFast

Press ESC to close

INDvsSL Test: गॉल टेस्ट में एक रनआउट के बाद ड्रामा, कन्फ्यूजन का शिकार हो गए यशस्वी जायसवाल!

INDvsSL Test: गॉल टेस्ट में एक रनआउट के बाद ड्रामा, कन्फ्यूजन का शिकार हो गए यशस्वी जायसवाल!

INDvsSL Test: भारत-श्रीलंका के बीच पहला टेस्ट मैच गॉल में खेला जा रहा है। वहीं, मैच के पहले दिन ही ड्रामा देखने को मिला है। टीम इंडिया के सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल रन आउट हो गए। हालांकि, ये रन आउट विवादस्पद रहा, क्योंकि रने लेने के दौरान श्रीलंकाई गेंदबाज केशरा नुवानथा से टक्कर हो गई थी।  

इस दौरान हां-ना के चक्कर में यशस्वी और केएल राहुल एक ही छोर पर पहुंच गए। इस दौरान जब तक श्रीलंकाई फील्डर विकेट के गिल्ली को हटाते केएल राहुल ने अपना बल्ला पहले क्रिज के अंदर रख दिया। जिसके कारण यशस्वी को रन आउट होना पड़ा।  

कैसे रनआउट हुए यशस्वी जायसवाल  

दरअसल, पूरा वाक्या 11वें ओवर की पहली गेंद पर हुआ। केएल राहुल ने हल्के हाथों से खेलकर यशस्वी को सिंगल के लिए कॉल किया। इसी दौरान सिंगल रोकने के लि नुवानथा गेंद को रोकने के लिए अपनी दाई तरफ डाइव लगाई। इस चक्कर में उनकी यशस्वी से टक्कर हो गई। इस टक्कर के कारण यशस्वी का पैर फिसल गया और वह जमीन पर गिर गए लेकन, तब तक केएल राहुल रन के लिए दौड़ पड़े और आधी क्रीज की दूरी तय कर चुके थे। हालांकि, राहुल ने जैसे ही देखा यशस्वी उठ चुके और वह रन के लिए दौड़ेंगे लेकिन, यशस्वी दौड़ने के बजाए वापस क्रीज की तरफ चले गए। इसी कनफ्यूजन में दोनों बल्लेबाज एक ही छोर पर पहुंच गए।

यशस्वी के रनआउट में किसकी गलती

क्रिकेट के मैदान पर लेते समय अक्सर गलतफहमी होती है लेकिन, गॉल टेस्ट में यशस्वी के मामले में गलती केएल राहुल की नजर आती है। राहुल ने जब देखा की यशस्वी नीच गिर चुके हैं, तो वह वापस अपने छोर पर जा सकते थे, क्योंकि गेंद तब तक फिल्डर तक नहीं पहुंची थी। इसके बाद जब प्रभात जयसूर्या ने गेंद विकेटकीप निरोशन डिकवेला को दिया तो उन्होंने तुरंत बेल्स को नहीं गिराया था। ऐसे में अगर वह चाहते तो वापस अपने छोर पर जाने की कोशिश कर सकते थे।   

Also read: भारतीय टीम लगा बड़ा झटका...श्रीलंका टेस्ट सीरीज से बाहर हुए साई सुदर्शन, BCCI ने लिया फैसला

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

भारतीय क्रिकेट टीम बड़े बदलाव की तैयार...VVS लक्ष्मण को मिल सकती है बड़ी जिम्मेदारी, BCCI बना सकता है Director of Cricket

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व बल्लेबाज और BCCI सेंटर ऑफ एक्सीलेंस के प्रमुख VVS लक्ष्मण को जल्द ही भारतीय क्रिकेट में बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है।

IND vs SL: टॉस जीतकर भारत की पहले बल्लेबाजी, टीम इंडिया बनाएंगी ऐतिहासिक रिकॉर्ड

IND vs SL: श्रीलंका के खिलाफ आज से दो मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला गाले अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में खेला जाएगा। पहले मैच में भारतीय टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। शुभमन गिल की कप्तानी में भारत 600 टेस्ट मैच खेलने वाली पहली एशियाई टीम और इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बाद तीसरी टीम बन जाएगी।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast