Who is Captain Sonia Singh Chauhan: आज 15 अगस्त 2026 को देशभर में 80वें स्वतंत्रता दिवस का समारोह बड़े ही धूमधाम से मनाया गया। इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लाल किले की प्राचीर से झंडा फहराया। इस ऐतिहासिक पल को पूरा देश गर्व और भावुकता के साथ देखता है। लेकिन आज जब PM मोदी ने झंडा फहराया, उस समय सबकी नजरें भारतीय सेना की अधिकारी कैप्टन सोनिया सिंह चौहान पर टिक गई। झंडा फहराते के समय PM मोदी के साथ उनकी मौजूदगी ने सबको हैरत में डाल दिया और सोशल मीडिया पर तेजी से चर्चा का विषय बन गया। तो चलिए जानते है कौन हैं कैप्टन सोनिया सिंह चौहान?
Also read: स्वतंत्रता दिवस पर लाल किला क्यों पहुंचे राहुल-खड़गे, क्या प्रोटोकॉल नहीं मिलने से हैं खफा या सियासी मतभेद?
15 अगस्त को जब PM मोदी ने लाल किले के शिखर से झंडा फहराया, तब प्रोटोकॉल के तहत कैप्टन सोनिया सिंह चौहान ने उन्हें इस औपचारिक प्रक्रिया में सहायता प्रदान की। समारोह के दौरान सोनिया PM सोदी के साथ में अनुशासित मुद्रा में खड़ी देखी गई। ध्वजारोहण के दौरान झंडे की डोर संभालने में उन्होंने प्रधानमंत्री की मदद की। ये पूरा दृश्य सिर्फ उनकी ड्यूटी को नहीं दिखाता, बल्कि नारी शक्ति का प्रमाण भी देता है। क्योंकि आज के समय में महिलाओं ने घर की दहलीज से पार कर देश की रक्षा से लेकर हर मुकाम में पुरुषों से आगे निकल रही हैं।
कौन हैं कैप्टन सोनिया सिंह चौहान?
बता दें, कैप्टन सोनिया सिंह चौहान भारतीय सेना की कमीशन प्राप्त अधिकारी हैं। दरअसल, लाल किले पर स्वतंत्रता दिवस समारोह सैन्य परंपराओं और सख्त प्रोटोकॉल के तहत आयोजित होता है। जिसमें सेना से जुड़े कई अधिकारियों को गार्ड ऑफ ऑनर, राष्ट्रीय ध्वज गार्ड जैसी कई अहम जिम्मेदारियां सौंपी जाती हैं। इस साल कैप्टन सोनिया सिंह चौहान को प्रधानमंत्री के साथ ध्वजारोहण में सहायता की जिम्मेदारी सौंपी गई थी, जिसे उन्होंने बखूबी निभाया। उनकी यह उपस्थिति भारतीय सेना में महिलाओं की बढ़ती भागीदारी और नारी शक्ति का एक बेहतरीन उदाहरण पेश करती हैं।