Search KhabarFast

Press ESC to close

Uttarakhand News: चमोली में THDC टनल में घुसा पानी-मलबा, कई मजदूर फंसे; CM धामी ने दिए युद्धस्तर पर रेस्क्यू के निर्देश

Uttarakhand News: चमोली में THDC टनल में घुसा पानी-मलबा, कई मजदूर फंसे; CM धामी ने दिए युद्धस्तर पर रेस्क्यू के निर्देश

Uttarakhand News: उत्तराखंड के चमोली में बीती रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। जहां हाइड्रो डेवलपमेंट कॉर्पोरेशन लिमिटेड (THDC) की निर्माणाधीन सुंरग में पानी और मलबा घुसने से कई मजदूर फंस गए। हादसे पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जनपद चमोली के पीपलकोटी स्थित टीएचडीसी (THDC) टनल के भीतर मलबा एवं पानी आने की घटना पर गहरी चिंता व्यक्त करते हुए राहत एवं बचाव कार्यों को युद्धस्तर पर संचालित करने के निर्देश दिए हैं।

अधिकरियों को दिए सख्त निर्देश

मुख्यमंत्री ने कहा कि घटना की गंभीरता को देखते हुए राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (NDRF) तथा राज्य आपदा प्रतिवादन बल (SDRF) की टीमों को तत्काल घटनास्थल पर भेज दिया गया है। जिला प्रशासन सहित सभी संबंधित विभागों एवं एजेंसियों को समन्वय के साथ त्वरित राहत एवं बचाव अभियान चलाने के निर्देश दिए गए हैं।

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि वे स्वयं वरिष्ठ अधिकारियों से निरंतर संपर्क में हैं और स्थिति की पल-पल की जानकारी प्राप्त कर रहे हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता टनल में फंसे प्रत्येक व्यक्ति को सुरक्षित बाहर निकालना है और इस दिशा में सभी आवश्यक संसाधन लगाए गए हैं। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि राहत एवं बचाव कार्यों में किसी प्रकार की शिथिलता न बरती जाए तथा प्रभावित लोगों और उनके परिजनों को हरसंभव सहायता उपलब्ध कराई जाए।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने ईश्वर से सभी लोगों के सकुशल होने की प्रार्थना करते हुए कहा कि राज्य सरकार पूरी संवेदनशीलता और तत्परता के साथ स्थिति पर नजर बनाए हुए है तथा आवश्यकतानुसार हर संभव कदम उठाए जा रहे हैं।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

हरियाणा के अंबाला में पुलिस टीम पर हमला, करीब 6-7 पुलिसकर्मी घायल, DCP वीरेंद्र शर्मा को आई गंभीर चोट

Haryana News: हरियाणा के अंबाला कैंट में हाईवे जाम खुलवाने की कार्रवाई के दौरान पुलिस टीम पर हमला किया गया, जिसमें करीब 6-7 पुलिसकर्मी घायल हुए हैं। साथ ही डीएसपी वीरेंद्र शर्मा को भी गंभीर चोट आई है। जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करा दिया गया। घायल पुलिसकर्मियों से मिलने के लिए हरियाणा के पुलिस महानिदेशक अजय सिंघल ने मिलिट्री हॉस्पिटल और नागरिक अस्पताल पहुंचकर उनका हालचाल जाना। डीजीपी ने चिकित्सकों से घायल पुलिसकर्मियों के स्वास्थ्य और उपचार की जानकारी ली तथा पुलिसकर्मियों से मुलाकात कर उनका हौसला बढ़ाया।

Haryana News: हरियाणा कैबिनेट का बड़ा फैसला, स्टार्टअप को मिलेगा बढ़ावा; महिला उद्यमियों को विशेष सहायता

Haryana News: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की अध्यक्षता में यहां हुई मंत्रिमंडल की बैठक में मौजूदा हरियाणा राज्य स्टार्टअप नीति 2022 में व्यापक पूरक प्रावधान को मंजूरी दी गई। इसका उद्देश्य राज्य में स्टार्टअप प्रणाली को और मजबूत करना, नवाचार एवं उद्यमिता को बढ़ावा देना, स्टार्टअप क्षेत्र में महिलाओं की भागीदारी बढ़ाना तथा उभरते उद्यमियों को बेहतर वित्तीय एवं संस्थागत सहायता उपलब्ध कराना है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast