Horoscope Today 14 August 2026, Aaj Ka Rashifal: ज्योतिषीय के अनुसार, आज 14 अगस्त 2026, शुक्रवार का दिन कई राशियों के लिए खास रहने वाला है। आज तुला राशि के जातकों के लिए दिन शुभ रहेगा। करियर से जुड़ी अच्छी खबर मिल सकती है और नौकरी बदलने का विचार कर रहे लोगों को बेहतर अवसर मिलने के योग हैं। वहीं परिवार के साथ घूमने-फिरने की योजना बन सकती है। हालांकि लेन-देन के मामलों में सावधानी बरतने की जरूरत होगी। वहीं कुछ राशियों को कार्यक्षेत्र में चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है, तो कुछ जातकों के लिए आर्थिक लाभ और करियर में तरक्की के योग बन रहे हैं। आइए जानते हैं मेष से मीन तक सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन।
मेष राशि (Aries)
मेष राशि के जातकों के लिए आज का दिन स्वास्थ्य के लिहाज से अच्छा रहने वाला है। लंबे समय से चली आ रही स्वास्थ्य संबंधी परेशानियों में सुधार हो सकता है। मानसिक तनाव कम रहेगा और पारिवारिक संबंधों में भी सुधार देखने को मिलेगा। आर्थिक स्थिति मजबूत होने के संकेत हैं। कार्यक्षेत्र में कुछ संघर्ष करना पड़ सकता है, लेकिन मेहनत का सकारात्मक परिणाम मिलने की संभावना है। पूजा-पाठ में मन लगेगा। व्यापार से जुड़े लोगों के लिए दिन लाभदायक रह सकता है और किसी नए प्रोजेक्ट का अवसर मिल सकता है। खान-पान और दिनचर्या का विशेष ध्यान रखें।
वृषभ राशि (Taurus)
वृषभ राशि के जातकों को आज मिले-जुले परिणाम प्राप्त हो सकते हैं। कार्यक्षेत्र में कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। व्यावसायिक दृष्टि से दिन सामान्य रहेगा, लेकिन दिन के उत्तरार्ध में बाजार की तेजी का लाभ मिलने की संभावना है। घर के किसी वरिष्ठ सदस्य की सेहत को लेकर चिंता रह सकती है। प्रेम संबंधों में सावधानी से कदम बढ़ाएं। संतान के करियर से जुड़ी परेशानियां कम हो सकती हैं। आय की तुलना में खर्च अधिक होने की संभावना है, इसलिए बजट पर नियंत्रण रखें।
मिथुन राशि (Gemini)
मिथुन राशि के जातकों को आज कई मामलों में समझौते के साथ आगे बढ़ना पड़ सकता है। नौकरीपेशा लोगों को अपना लक्ष्य पूरा करने के लिए सहयोगियों के साथ-साथ विरोधियों से भी तालमेल बनाकर चलना होगा। परिवार के किसी सदस्य की सेहत चिंता का विषय बन सकती है। संपत्ति से जुड़े विवाद को सुलझाने के लिए भागदौड़ करनी पड़ सकती है। इस दौरान दोस्तों का सहयोग मिलेगा। व्यापारियों को जोखिम भरे निवेश से बचना चाहिए और अनावश्यक खर्चों पर नियंत्रण रखना जरूरी होगा।
कर्क राशि (Cancer)
कर्क राशि के लिए आज का दिन सकारात्मक रहने वाला है। अपनी बुद्धि और विवेक से आप कार्यों को बेहतर तरीके से पूरा कर पाएंगे। कार्यक्षेत्र में आपके काम से वरिष्ठ अधिकारी प्रभावित हो सकते हैं और आपको महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिलने के योग हैं। व्यापार से जुड़े लोगों को मनचाहा लाभ मिल सकता है। आय के अतिरिक्त स्रोत बनने से आर्थिक स्थिति मजबूत हो सकती है। व्यस्तता के बीच परिवार के साथ समय बिताने की कोशिश करेंगे। वैवाहिक जीवन सुखमय रहने की संभावना है।
सिंह राशि (Leo)
सिंह राशि के जातकों के लिए आज का दिन सफलता और सुख-सौभाग्य लेकर आ सकता है। कार्यक्षेत्र में वरिष्ठ अधिकारियों का सहयोग मिलेगा। किसी महिला मित्र की मदद से लाभप्रद योजना से जुड़ने का अवसर मिल सकता है। भूमि, भवन या वाहन से जुड़ी इच्छा पूरी होने के योग हैं। कारोबार में तेजी आ सकती है और बाजार में फंसा हुआ धन वापस मिलने की संभावना है। हालांकि अपनी कार्यशैली में बदलाव करें और आज के काम को कल पर टालने से बचें।
कन्या राशि (Virgo)
कन्या राशि के जातकों के लिए आज का दिन मनोकामनाओं की पूर्ति वाला रह सकता है। पैतृक संपत्ति से लाभ मिलने की संभावना है। कार्यक्षेत्र में वरिष्ठ और कनिष्ठ दोनों का सहयोग प्राप्त होगा। व्यवसाय से जुड़े लोग कारोबार को आगे बढ़ाने के लिए कोई बड़ा जोखिम उठा सकते हैं। लंबी दूरी की यात्रा करनी पड़ सकती है, जो सुखद और लाभदायक रहने की संभावना है। समाजसेवा या राजनीति से जुड़े लोगों को सम्मान मिल सकता है। किसी के साथ हुई मित्रता प्रेम संबंध में बदल सकती है। वैवाहिक जीवन सुखमय रहेगा।
तुला राशि (Libra)
तुला राशि के जातकों के लिए आज का दिन बेहद शुभ रहने वाला है। दिन की शुरुआत करियर से जुड़ी किसी अच्छी खबर से हो सकती है। लंबे समय से नौकरी बदलने का विचार कर रहे हैं तो कोई अच्छा अवसर मिल सकता है। व्यापार के सिलसिले में पहले की गई यात्रा से मनचाहा लाभ मिलने के योग हैं। हालांकि लेन-देन के मामलों में कठिन परिस्थितियों का सामना करना पड़ सकता है। परिवार के साथ किसी पर्यटन स्थल पर जाने की योजना बन सकती है।
वृश्चिक राशि (Scorpio)
वृश्चिक राशि के जातकों को आज ऐसे लोगों से दूरी बनाकर रखनी होगी, जो गलत तरीके से कमाई या लाभ हासिल करने के लिए प्रेरित करते हैं। नियम-कानून का उल्लंघन करने से बचें और अपने कामकाज में लापरवाही न बरतें। ऐसा करने पर नुकसान के साथ मान-सम्मान को भी ठेस पहुंच सकती है। व्यापारियों के लिए दिन चुनौतीपूर्ण रह सकता है। साझेदारी में कारोबार करने वालों को धन के लेन-देन और हिसाब-किताब में विशेष सावधानी बरतनी चाहिए।
धनु राशि (Sagittarius)
धनु राशि के जातकों के लिए आज का दिन बेहद शुभ रह सकता है। करियर और कारोबार में मनचाही प्रगति होने के संकेत हैं। आपके प्रयासों का अनुकूल परिणाम मिल सकता है। इष्ट-मित्रों की मदद से अटके हुए काम पूरे होंगे और जीवन से जुड़ी बाधाएं दूर हो सकती हैं। योजनाओं को समय पर पूरा करने में सफलता मिलेगी। कॉन्ट्रैक्ट या कमीशन पर काम करने वालों के लिए दिन विशेष रूप से अच्छा रह सकता है। विदेश से जुड़े कारोबार करने वालों को भी लाभ मिलने की संभावना है।
मकर राशि (Capricorn)
मकर राशि के लिए आज का दिन सौभाग्य से भरपूर रहने वाला है। घर और कार्यक्षेत्र दोनों जगह स्वजनों और शुभचिंतकों का सहयोग मिलेगा। नौकरीपेशा लोगों की आय में बढ़ोतरी हो सकती है और आमदनी के अतिरिक्त स्रोत बन सकते हैं। व्यक्तिगत और व्यावसायिक जीवन में महत्वपूर्ण बदलाव देखने को मिल सकते हैं। ऑफिस में तरक्की मिलने से परिवार में खुशी का माहौल रहेगा। स्वास्थ्य और रिश्तों के लिहाज से भी दिन सकारात्मक रहने की संभावना है।
कुंभ राशि (Aquarius)
कुंभ राशि के जातकों के लिए आज का दिन ऊर्जावान रहने वाला है। करियर और कारोबार को आगे बढ़ाने के बड़े अवसर मिल सकते हैं। दोस्तों का पूरा सहयोग प्राप्त होगा। व्यापार से जुड़े लोगों को अचानक आर्थिक लाभ होने के योग हैं। विदेश यात्रा से जुड़े काम करने वालों को भी फायदा मिल सकता है। कोर्ट-कचहरी से जुड़े मामलों में विरोधी समझौते की पहल कर सकते हैं या फैसला आपके पक्ष में आने की संभावना है। हालांकि प्रेम संबंधों में गलतफहमी के कारण पार्टनर से दूरी बढ़ सकती है।
मीन राशि (Pisces)
मीन राशि के जातकों के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है। करियर या कारोबार के सिलसिले में यात्रा करनी पड़ सकती है। नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को अच्छा ऑफर मिलने की संभावना है।परिवार के किसी सदस्य के साथ चल रही अनबन वरिष्ठ व्यक्ति की मध्यस्थता से खत्म हो सकती है। खर्च बढ़ने की संभावना है, इसलिए आर्थिक मामलों में सावधानी रखें। कारोबार में नया साझेदार जुड़ सकता है। नौकरीपेशा लोगों की आय के अतिरिक्त स्रोत बन सकते हैं। राजनीति से जुड़े लोग अपनी वाणी और कौशल के दम पर लोगों के बीच प्रतिष्ठा बनाने में सफल हो सकते हैं।