Search KhabarFast

Press ESC to close

हरियाणा के अंबाला में पुलिस टीम पर हमला, करीब 6-7 पुलिसकर्मी घायल, DCP वीरेंद्र शर्मा को आई गंभीर चोट

हरियाणा के अंबाला में पुलिस टीम पर हमला, करीब 6-7 पुलिसकर्मी घायल, DCP वीरेंद्र शर्मा को आई गंभीर चोट

Haryana News: हरियाणा के अंबाला कैंट में हाईवे जाम खुलवाने की कार्रवाई के दौरान पुलिस टीम पर हमला किया गया, जिसमें करीब 6-7 पुलिसकर्मी घायल हुए हैं। साथ ही डीएसपी वीरेंद्र शर्मा को भी गंभीर चोट आई है। जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करा दिया गया। घायल पुलिसकर्मियों से मिलने के लिए हरियाणा के पुलिस महानिदेशक अजय सिंघल ने मिलिट्री हॉस्पिटल और नागरिक अस्पताल पहुंचकर उनका हालचाल जाना। डीजीपी ने चिकित्सकों से घायल पुलिसकर्मियों के स्वास्थ्य और उपचार की जानकारी ली तथा पुलिसकर्मियों से मुलाकात कर उनका हौसला बढ़ाया। डीजीपी अजय सिंघल ने घायल पुलिसकर्मियों के शीघ्र एवं पूर्ण स्वस्थ होने की कामना करते हुए कहा कि हरियाणा पुलिस अपने जवानों के साथ मजबूती से खड़ी है। उन्होंने ड्यूटी के दौरान घायल हुए पुलिसकर्मियों के साहस, कर्तव्यनिष्ठा और समर्पण की सराहना की।

हाईवे खुलवाने के दौरान पुलिसकर्मियों पर हमला

जानकारी के मुताबिक,अंबाला कैंट में हाईवे जाम खुलवाने की कार्रवाई के दौरान पुलिस टीम पर हमला किया गया, जिसमें प्रारंभिक जानकारी के अनुसार करीब 6-7 पुलिसकर्मी घायल हुए हैं। कानून-व्यवस्था बनाए रखने और आमजन की सुविधा के लिए हाईवे को सुचारू रूप से खुलवाने के दौरान पुलिस ने संयम एवं जिम्मेदारी के साथ स्थिति को नियंत्रित किया।

घायल पुलिसकर्मियों में डीएसपी वीरेंद्र शर्मा को भी गंभीर चोट आई है। सिपाही रक्षित, नवीन कुमार, हेड कांस्टेबल संदीप कुमार, सहायक उप निरीक्षक सतीश तथा एएसआई पंकज, जिनकी उंगलियों पर चोट आई है, शामिल हैं। इनके अलावा कई अन्य पुलिस कर्मियों के घायल होने की सूचना है।

कानून-व्यवस्था बनाए रखना पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता

डीजीपी अजय सिंघल ने कहा कि कानून-व्यवस्था बनाए रखना पुलिस की सर्वोच्च जिम्मेदारी है। पुलिसकर्मी पूरी निष्ठा और साहस के साथ अपने कर्तव्य का निर्वहन कर रहे हैं। उन्होंने आमजन से अपील की कि वे शांतिपूर्ण तरीके से अपनी बात रखें, कानून को अपने हाथ में न लें और सार्वजनिक मार्गों को बाधित करने से बचें। इस दौरान पुलिस महानिरीक्षक पंकज नैन, उपायुक्त सचिन गुप्ता तथा एसडीएम कनिका गोयल भी उपस्थित रहे।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Today Gold Silver Price 14 August 2026: सोने-चांदी में भारी गिरावट, दिल्ली समेत इन शहरों में आज का रेट

Today Gold Silver Price 14 August 2026: पिछले कई दिनों से सोने-चांदी की कीमतों में लगातार तेजी पर आज ब्रेक लग गया है। 14 अगस्त यानी आज के दिन सोने-चांदी की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई। जिसके बाद त्योहारों के सीजन में लोगों के लिए खरीदरी करने का बेहतरीन मौका मिला है। सुबह के समया कारोबार में COMEX गोल्ड फ्यूचर्स 1.01 प्रतिशत गिरकर $4,375.60 प्रति औंस और सिल्वर 1.34 प्रतिशत गिरकर $64.120 प्रति औंस पर ट्रेड कर रहे थे। 13 अगस्त को PM फिक्सिंग में LBMA गोल्ड की कीमत $4,373.00 प्रति औंस थी।

Success Story: 24 साल की तपस्या पूरी, पति की शहादत के बाद मां ने नहीं मानी हार, बेटे को बनाया सेना का लेफ्टिनेंट

Success Story: आजादी के पर्व 15 अगस्त पर हरियाणा के महेंद्रगढ़ के भगड़ाना गांव में एक ऐसा परिवार जिसने देश की सेवा में अपना सब कुछ न्योछावर किया। यह कहानी है एक शहीद जवान की पत्नी की, जिसने महज 23 साल की उम्र में पति को खो दिया, लेकिन तीन छोटे बच्चों की जिम्मेदारी ने उन्हें टूटने नहीं दिया। साल 1999 में जम्मू-कश्मीर में ऑपरेशन रक्षक के दौरान सेना में सिपाही आनंद कुमार शहीद हो गए। तारीख थी 14 अगस्त 1999, यानी देश के स्वतंत्रता दिवस से ठीक एक दिन पहले।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast