Search KhabarFast

Press ESC to close

Aaj Ka mausam 14 August 2026: देश में मानसून फिर हुआ बेदम, 15 राज्यों में तेज बारिश और तूफानी हवाओं का अलर्ट

Aaj Ka mausam 14 August 2026: देश में मानसून फिर हुआ बेदम, 15 राज्यों में तेज बारिश और तूफानी हवाओं का अलर्ट

Aaj Ka Mausam 14 August 2026: देश में मानसून जबरदस्त कहर मचा रहा है। भारी बारिश की वजह से कई राज्यों में बाढ़ जैसी स्थिति पैदा हो गई, तो कई जगह भूस्खलन की वजह से आम लोगों का जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। इसी बीच मौसम विभाग में बड़ा अलर्ट जारी किया है। IMD के मुताबिक, आज यानी 14 अगस्त को दिल्ली-NCR, उत्तर प्रदेश और बिहार समेत देश के 14 राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। इस दौरान कुछ जगहों पर भारी 70 से 80 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती है।

मौसम विभाग के मुताबिक, आज देश के कई राज्यों में भारी बारिश, आंधी और तेज हवाओं का अलर्ट जारी किया गया है। दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, महाराष्ट्र, हरियाणा, पंजाब, झारखंड, गुजरात, पश्चिम बंगाल और ओडिशा में मौसम बिगड़ने की संभावना है। इस दौरान कुछ इलाकों में 70 से 80 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। वहीं, बारिश के बाद कई क्षेत्रों में तापमान में गिरावट और मौसम में ठंडक देखने को मिल सकती है।

दिल्ली-NCR और उत्तर प्रदेश में आज मौसम खराब रहने की संभावना है। IMD के मुताबिक दिल्ली में 14 अगस्त को तेज बारिश के साथ आंधी-तूफान का अलर्ट है। राजधानी में दिनभर बादल छाए रहने और बारिश होने की संभावना है। वहीं, उत्तर प्रदेश के नोएडा, गाजियाबाद, लखनऊ, कानपुर, आगरा, मथुरा, गोरखपुर, अलीगढ़, झांसी, मुजफ्फरनगर, बहराइच, मिर्जापुर, जौनपुर, सोनभद्र समेत कई जिलों में भारी बारिश के आसार हैं। इस दौरान आंधी चल सकती है और हवाओं की रफ्तार 60 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंचने की संभावना है। लखनऊ में अधिकतम तापमान 32 और न्यूनतम 28 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।

पहाड़ी राज्यों में बदलेगा मौसम का मिजाज

हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर और उत्तराखंड में आज मौसम का मिजाज बिगड़ा रह सकता है। हिमाचल प्रदेश के मनाली, लाहौल-स्पीति, कुल्लू, ऊना, किन्नौर, सिरमौर, कांगड़ा, सोलन, चंबा और मंडी में बारिश के साथ आंधी-तूफान की संभावना है, जबकि हवाओं की रफ्तार 50 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है। वहीं, जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर, अनंतनाग, किश्तवाड़, डोडा, पुंछ, सांबा, कठुआ, बारामूला और राजौरी में बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट है। उत्तराखंड के नैनीताल, ऋषिकेश, हरिद्वार, बागेश्वर, पौड़ी गढ़वाल, रुद्रप्रयाग, उधम सिंह नगर और अल्मोड़ा में भी आंधी-तूफान के साथ भारी बारिश की आशंका जताई गई है और हवाएं 65 किलोमीटर प्रति घंटे तक चल सकती हैं। वहीं, शिमला, श्रीनगर और देहरादून में तापमान क्रमश 15 से 20, 19 से 33 और 24 से 27 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

पेट्रोल और डीजल खरीद पर लगी सीमा, Jio-bp और Nayara Energy के पंपों पर नया नियम

देश में पेट्रोल और डीजल की कीमतों को लेकर बड़ा बदलाव देखने को मिल रहा है। सस्ता डीजल मिलने के कारण औद्योगिक और अन्य बड़े उपभोक्ता अब बड़ी मात्रा में ईंधन खरीदने के लिए पेट्रोल पंपों का रुख कर रहे हैं।

चलती कार से वर्चुअल पेशी पड़ी महंगी, दिल्ली हाईकोर्ट ने वकील पर लगाया ₹1 लाख का जुर्माना; जानें पूरा मामला

Delhi HC: कोर्ट की सुनवाई के दौरान वकील हमेशा अदालत में ही मौजूद होता है। लेकिन क्या हो जब वकील चलती कार में बैठा हुआ वर्चुअली तौर पर सुनवाई में शामिल हो। दरअसल, एक मामले में वकील चलती कार से वर्चुअल शामिल हुआ, जिसे देख दिल्ली हाईकोर्ट ने नाराजगी जताई और वकील पर ₹1 लाख का जुर्माना लगा दिया।

13,000 करोड़ के PNB घोटाले में नया मोड़, नीरव मोदी का सहयोगी संदीप मिस्त्री UAE से भारत लाया गया

Sandeep Mistry Deportation: केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) ने विदेश मंत्रालय (MEA) और गृह मंत्रालय (MHA) के समन्वय से नीरव मोदी PNB बैंक धोखाधड़ी मामले में वांछित संदीप मिस्त्री को संयुक्त अरब अमीरात (UAE) से भारत प्रत्यर्पित कराने में सफलता प्राप्त की है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast