Search KhabarFast

Press ESC to close

Uttarakhand News: बीजेपी की नई राष्ट्रीय टीम में उत्तराखंड के चार नेताओं को जगह, सीएम धामी ने जताया आभार

Uttarakhand News: बीजेपी की नई राष्ट्रीय टीम में उत्तराखंड के चार नेताओं को जगह, सीएम धामी ने जताया आभार

Uttarakhand News: बीजेपी की नई राष्ट्रीय टीम में उत्तराखंड के चार नेताओं को जगह मिलने पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राष्ट्रीय नेतृत्व का आभार जताया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि राष्ट्रीय टीम में उत्तराखंड के अनुभवी नेताओं को स्थान मिला है और बहुत संतुलित एवं अच्छी टीम बनाई गई है। उन्होंने कहा कि नई टीम के माध्यम से पार्टी के संगठन को मजबूत करने के साथ सरकार की नीतियों और योजनाओं को आमजन तक पहुंचाने में बड़ी मदद मिलेगी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि बीजेपी के राष्ट्रीय नेतृत्व की ओर से उत्तराखंड को हमेशा प्राथमिकता दी जाती रही है और इस बार प्रदेश के चार अनुभवी नेताओं को राष्ट्रीय टीम में शामिल किया गया है, जिसके लिए वह राष्ट्रीय नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हैं और नई जिम्मेदारी पाने वाले सभी नेताओं को शुभकामनाएं देते हैं।

प्रदेश के लिए गौरव की बात है- बीजेपी अध्यक्ष महेंद्र भट्ट

वहीं बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने कहा कि राष्ट्रीय टीम में चारों स्थानों पर पार्टी के जमीनी कार्यकर्ताओं और अनुभवी नेताओं को जिम्मेदारी दी गई है। उन्होंने कहा कि यह बीजेपी के राष्ट्रीय नेतृत्व का उत्तराखंड के कार्यकर्ताओं के प्रति विश्वास है। उन्होंने नई जिम्मेदारी पाने वाले सभी नेताओं को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि राष्ट्रीय उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी पूर्व मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत को मिलना प्रदेश के लिए गौरव की बात है।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

अयोध्या राम मंदिर दान चोरी मामला...SIT की अंतिम रिपोर्ट में चंपत राय और अनिल मिश्रा दोष मुक्त, 8 आरोपियों पर गिरी गाज

अयोध्या राम मंदिर दान चोरी मामले में विशेष जांच दल (SIT) की अंतिम रिपोर्ट और आवश्यक कार्रवाई श्री राम जन्मभूमि मंदिर तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट को सौंप दी है, जिसके अनुसार, ट्रस्ट के पूर्व महासचिव चंपत राय और पूर्व ट्रस्टी अनिल मिश्रा को बड़ी राहत मिली है। SIT ने अयोध्या राम मंदिर दान चोरी मामले में दोनों को क्लीन चिट दे दी है।

Uttarakhand News: मानसून के बीच CM धामी का BJP कार्यकर्ताओं को संदेश, बोले- मिलकर करेंगे जनता की सेवा

Uttarakhand News: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी बीजेपी के प्रदेश कार्यालय पहुंचे, जहां प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट की मौजूदगी में टिहरी, हरिद्वार और पौड़ी लोकसभा सीट को लेकर समीक्षा बैठक आयोजित की जा रही है। बैठक में टिहरी, उत्तरकाशी और देहरादून के जिला अध्यक्ष भी मौजूद हैं।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast