Delhi Police Files Affadavit:हाल ही दिल्ली के जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी की अगुवाई में छात्रों ने प्रदर्शन किया था। अब इस मामले में दिल्ली पुलिस ने कोर्ट में हलफनामा दाखिल किया है। हलफनामें दिल्ली पुलिस ने अपना रुख साफ किया है।
पुलिस ने हफलनाम में स्पष्ट किया उन्होंने बल का इस्तेमाल शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर छात्रों पर नहीं किया। इसके बजाए उन असामाजिक तत्वों की पहचान की गई, जिनका पुराना और गंभीर आपराधिक इतिहास रहा है। दिल्ली पुलिस ने कहा कि जिनके ऊपर पहले से आपराधिक मामले दर्ज है उनपर कार्रवाई होगी। आम छात्र या प्रदर्शनकारियों के खिलाफ कोई कानूनी कार्रवाई नहीं होगी।
दिल्ली पुलिस का कोर्ट में हलफनामा
दिल्ली पुलिस ने कोर्ट में बताया कि भीड़ में चेहरों को स्कैन करने के लिए मोबाइल FRS यूनिट्स का इस्तेमाल किया गया था। इस स्कैन किए गए चेहरों का मिलान पुलिस ने उस डेटाबेस से किया, जिसमें गंभीर आपराधिक मामले दर्ज है। पुलिस की जांच में जो आंकड़े सामने आए हैं, उसके तहत भीड़ में अपराधी भी शामिल थे। पुलिस ने अदालत को यह भी बताया कि 20 से 26 जुलाई के बीच जंतर-मंतर इलाके में वाहन चोरी के 7, चोरी के 67 और सामान गुम होने के 123 मालमे दर्ज हुए हैं। इससे साफ होता है कि छात्रों के प्रदर्शन की आड़ में अपराधी अपना काम कर रहे थे।
सभी सबूत रखे गए सुरक्षित
दिल्ली पुलिस ने उन दावों को भा खारिज कर दिया, जिसमें कहा जा रहा था कि लोगों की निजी पहचान पत्र को जानकारियों के आधार पर उन्हें समन भेजे जा रहे हैं। पुलिस ने इसे पूरी तरह भ्रामक और झूठा खबर बताया। इसके अलावा, जंतर-मंतर पर हुए घटनाक्रम को बॉडी कैमरा, सीसीटीवी, वायरलेस मैसेज और आधिकारिक वीडियोग्राफी के जरिए रिकॉर्ड किया गया है। प्रदर्शन के दौरान सरकारी संपत्ति को हुए नुकसान और पुलिस पर हुए हमलों के सबूत भी जांच के लिए सुरक्षित रखे गए हैं।
Also read: 26,681 घर प्रभावित, पीड़ितों को 15,000 रुपये की मिली मदद...असम में बाढ़ ने भारी तबाही, हुआ 480 करोड़ का नुकसान