Ayodhya Ram Mandir Donation Theft Case: उत्तर प्रदेश सरकार के गृह विभाग ने आज 18 अगस्त मंगलवार को अयोध्या राम मंदिर दान चोरी मामले में विशेष जांच दल (SIT) की अंतिम रिपोर्ट और आवश्यक कार्रवाई श्री राम जन्मभूमि मंदिर तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट को सौंप दी है, जिसके अनुसार, ट्रस्ट के पूर्व महासचिव चंपत राय और पूर्व ट्रस्टी अनिल मिश्रा को बड़ी राहत मिली है। SIT ने अयोध्या राम मंदिर दान चोरी मामले में दोनों को क्लीन चिट दे दी है।
तो वहीं, इस मामले में अविनाश शुक्ला, अंकलप मिश्रा, लवकुश मिश्रा, मनीष कुमार यादव, करुणेश पांडे, रामा शंकर मिश्रा, सुभाष श्रीवास्तव और रामा शंकर उर्फ टिन्नू सहित आठ व्यक्तियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। फिलहाल, इस मामले में आगे की कार्रवाई SIT की रिपोर्ट के आधार पर की जाएगी। बता दें, अयोध्या राम मंदिर दान चोरी का मामला सामने आने के बाद चंपत राय और अनिल मिश्रा ने अपने पदों से इस्तीफा दे दिया था।
Also read: UP School Closed: प्रयागराज में भारी बारिश का कहर, आज सभी स्कूल रहेंगे बंद
क्या है पूरा मामला?
दरअसल, श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के सदस्य कृष्णमोहन की शिकायत पर राम जन्मभूमि पुलिस स्टेशन में 25 जून को FIR दर्ज की गई थी। जिसमें आरोप लगाया गया है कि भक्तों द्वारा चढ़ाए गए दान की गिनती और प्रबंधन में लगे मंदिर के कर्मचारियों ने साजिश रची है और उन पर दान राशि की व्यवस्थित चोरी और गबन का आरोप है। हालांकि, मामले की जांच अभी भी चल रही है, जिसमें चंदे की धनराशि के कथित दुरुपयोग से जुड़े आरोपों और परिस्थितियों की पड़ताल की जा रही है।
बता दें, उत्तर प्रदेश सरकार ने अयोध्या के श्री राम जन्मभूमि मंदिर में कथित गबन की जांच कर रही SIT का पुनर्गठन किया था और जांच में तीन वरिष्ठ IPS अधिकारियों को शामिल किया था। इस नवगठित SIT का नेतृत्व IG किरण एस ने किया, जिसमें DIG अयोध्या सोमेन वर्मा और SSP अयोध्या डॉ. गौरव ग्रोवर शामिल थे। तो वहीं, इससे पहले की SIT में लखनऊ आयुक्त विजय विश्वास पंत और विशेष सचिव (वित्त) नील रतन कुमार सहित अन्य अधिकारी शामिल थे।