Search KhabarFast

Press ESC to close

Uttar Pradesh News:आजमगढ़ में भीषण सड़क हादसा; पूर्वांचल एक्सपेस-वे पर एक्सीडेंट में पांच लोगों की मौत

Uttar Pradesh News:आजमगढ़ में भीषण सड़क हादसा; पूर्वांचल एक्सपेस-वे पर एक्सीडेंट में पांच लोगों की मौत

Uttar Pradesh News: उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ में भीषण सड़क हादसा हुआ है। यहां पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर एक्सीडेंट में पांच लोगों की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि तेज रफ्तार कार कंटनेर में समा गई।

जिसके कारण कार सवार पांच लोगों की मौत गई। थाना क्षेत्र कंधरापुर में पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे के माइलस्टोन 238 के पास ये हादसा हुआ। तेज रफ्तार वाहनों की टक्कर के कारण ये हादसा हुआ। हादसे के बाद पुलिस-प्रशासन ने राहत बचाव कार्य शूरू कर दिया है। घायलों को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। हादसे के बाद एक्सप्रेस-वे पर जाम लग गया।

जालौन में भी हुआ हादसा

वहीं, उत्तर प्रदेश के जालौन में भी सड़क हादसे में दो लोगों की मौत हो गई और अन्य दो लोग घायल हो गए। पुलिस के मुताबिक कोतवाली क्षेत्र के जालौन-औरैया रोड पर कन्हैयाल अग्रवाल मेमोरियल स्कूल के पास की है। जब तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर पहले सड़क किनारे पेड़ से टकराई और फिर गहरे गड्ढे में गिरकर पलट गई। थाना प्रभारी ने कहा कि टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार के परखच्चे उड़ गए और उसमें सवार लोग अंदर फंस गए। घटना के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। चीख-पुकार सुनकर स्थानीय लोग घटनास्थल पर जमा हो गए।  

Also read: आगरा में बड़ा हादसा...यमुना नदी में डूबे 6 बच्चे, 4 की मौत से मचा कोहराम

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

HARYANA NEWS: जींद के NH-352 पर दर्दनाक सड़क हादसा, स्विफ्ट कार चालक की ट्रक से टक्कर में मौत

Jind News: हरियाणा के जींद में राष्ट्रीय राजमार्ग-352 पर आज सुबह 5 बजे के बाद एक बेहद दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। लाल रंग की स्विफ्ट कार ने आगे चल रहे ट्रक की पिछली तरफ जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में स्विफ्ट कार चालक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। हादसा भीड़ताना टोल प्लाजा के पास हुआ। गोहाना से जींद की ओर आ रही स्विफ्ट कार ट्रक के पीछे लग गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि स्विफ्ट कार के परखच्चे उड़ गए और कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। चालक गाड़ी के अंदर फंस गया। आसपास के लोगों ने काफी मशक्कत के बाद उसे बाहर निकाला, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।

Uttarakhand News: मसूरी की टूटी सड़कों का निरीक्षण करने पहुंचे गणेश जोशी, अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश

Mussoorie News:  उत्तराखंड के मसूरी में कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने आज मसूरी पहुंचकर विभिन्न क्षतिग्रस्त मोटर मार्गों एवं सड़कों के सुधारीकरण कार्यों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने लोक निर्माण विभाग एवं नगर पालिका परिषद मसूरी के अधिकारियों को सड़कों की शीघ्र मरम्मत सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast