Search KhabarFast

Press ESC to close

मौनी रॉय-सूरज नांबियार के तलाक कंफर्म होते ही चर्चा में दिशा पाटनी, क्यों बनी ट्रोलर्स का निशाना

मौनी रॉय-सूरज नांबियार के तलाक कंफर्म होते ही चर्चा में दिशा पाटनी, क्यों बनी ट्रोलर्स का निशाना

Mouni-Suraj Divorce: टीवी और बॉलीवुड की मशहूर एक्टर्स मौनी रॉय और उनके पति बिजनेसमैन सूरज नांबियार के तलाक की खबर जबरदस्त तरीके से ट्रेंड कर रही है। लेकिन इन सब में दिशा पाटनी घुन की तरह पिसती नजर आ रही है। दरअसल, बीते गुरुवार को मौनी और सूरज ने साझा बयान जारी कर अपनी चार साल पुरानी शादी खत्म करने का ऐलान किया। दोनों ने साफ तौर पर कहा है कि यह फैसला उन्होंने आपसी समझ और समझौते से लिया है। इसलिए उनके जीवन में दखलअंदाजी न करने की अपील की है।

दिशा पाटनी बनी ट्रोलर्स का निशाना

मौनी और सूरज के तलाक की खबरों के बीच रॉय की करीबी दोस्त दिशा पाटनी को काफी ट्रोल किया जा रहा है। कुछ यूजर्स बिना किसी सबूक रे दिशा को ही इस तलाक का कारण बताया है। इसके अलावा उन्हें 'घर तोड़ने वाली', 'कबाब में हड्डी' और 'लड़ाई करवाने वाली' जैसे शब्दों से ट्रोल किया जा रहा है।

हाल ही में दिशा पाटनी ने अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेययर किया था, जि, पर यूजर जमकर कमेंट कर रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट कर लिखा 'करा दी ना मौनी और सूरज की लड़ाई।' एक अन्य ने लिखा 'आपने सूरज को अनफॉलो क्यों किया?' जबकि एक ने लिखा 'आपकी संगत  में रह के मौनी रॉय का डिवोर्स हो गया।' 

Also read: अक्षय कुमार कॉमेडी में तड़का लगाने को तैयार, ‘Welcome To The Jungle’ का टीजर रिलीज; 36 सितारों से सजी महफिल

मौनी -सूरज की 4 साल की शादी खत्म

दरअसल, बीते कुछ समय पहले मौनी के सूरज को इंस्टा से अनफॉलो करने की खबर सामने आई। फिर उनकी वेडिंग फोटोज को लेकर अफवाहें उड़ने लगी। जिसके बाद उन्होंने अपना तलाक कंफर्म किया। दोनों ने अपने बयान में किसी तीसरे व्यक्ति या किसी खास वजह का जिक्र नहीं किया। उन्होंने कहा कि यह उनका निजी फैसला है। इसके अलावा उन्होंने फर्जी कहानियों पर विश्वास न करने को कहा है। हालांकिस इस पूरे मामले में दिशा पाटनी की तरफ से अभी तक कोई बयान सामने नहीं आया है।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

अक्षय कुमार कॉमेडी में तड़का लगाने को तैयार, ‘Welcome To The Jungle’ का टीजर रिलीज; 36 सितारों से सजी महफिल

अक्षय कुमार की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘Welcome To The Jungle’ का टीजर आखिरकार रिलीज हो गया है। लंबे इंतजार के बाद सामने आए इस टीजर में कॉमेडी, मस्ती और एंटरटेनमेंट का जबरदस्त तड़का देखने को मिल रहा है।

फिल्म प्रमोशन के दौरान गाना गाकर ट्रोल हुईं सारा अली खान, कोस्टार ने छुपाया अपना मुंह

सारा अली खान एक बार फिर सोशल मीडिया पर चर्चा में हैं। इस बार वह अपनी नई फिल्म के प्रमोशन के दौरान गाना गाने की वजह से ट्रोल हो रही हैं।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast