Search KhabarFast

Press ESC to close

HARYANA NEWS: जींद के NH-352 पर दर्दनाक सड़क हादसा, स्विफ्ट कार चालक की ट्रक से टक्कर में मौत

HARYANA NEWS: जींद के NH-352 पर दर्दनाक सड़क हादसा, स्विफ्ट कार चालक की ट्रक से टक्कर में मौत

Jind News: हरियाणा के जींद  में राष्ट्रीय राजमार्ग-352 पर आज सुबह 5 बजे के बाद एक बेहद दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। लाल रंग की स्विफ्ट कार ने आगे चल रहे ट्रक की पिछली तरफ जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में स्विफ्ट कार चालक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। हादसा भीड़ताना टोल प्लाजा के पास हुआ। गोहाना से जींद की ओर आ रही स्विफ्ट कार ट्रक के पीछे लग गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि स्विफ्ट कार के परखच्चे उड़ गए और कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। चालक गाड़ी के अंदर फंस गया। आसपास के लोगों ने काफी मशक्कत के बाद उसे बाहर निकाला, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।

मृतक की पहचान नरेश उर्फ फौजी छिकारा (23 वर्ष) के रूप में हुई है। वह समालखा के जौरासी गांव का रहने वाला था। नरेश एक प्रतिभाशाली जूडो खिलाड़ी था। उसने कॉमनवेल्थ गेम्स में जूडो में गोल्ड मेडल जीता था और 4 बार नेशनल प्लेयर रह चुका था। परिवार में तीन भाई हैं, जिनमें दो भाई खिलाड़ी हैं जबकि एक भाई खेती का काम करता है। नरेश जींद में अपने किसी दोस्त से मिलने आ रहा था। हादसे के बाद शव को जींद के नागरिक अस्पताल में रखवाया गया है, जहां पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Haryana Weather: हरियाणा में फिर बढ़ा गर्मी का प्रकोप, पारा 43 डिग्री के पार

Haryana Weather: हरियाणा में नौतपा के दौरान बारिश और मौसम में लगातार बदलाव के कारण इस बार गर्मी का असर अपेक्षाकृत कम देखने को मिला था। हालांकि अब मौसम ने एक बार फिर करवट ले ली है। रविवार को हांसी में अधिकतम तापमान 43 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जिससे लोगों को तेज गर्मी और लू जैसे हालात का सामना करना पड़ा।

हरियाणा से राजस्थान के लिए इस रूट पर रोडवेज बस शुरू, देखें पूरा रूटमैप

Haryana Roadways Bus Time Table : हरियाणा से राजस्थान आने वाले यात्रियों के लिए बड़ी खुशखबरी आई है। हरियाणा के फतेहाबाद डिपो से राजस्थान के नोखा के लिए नई बस सेवा शुरू कर दी गई है।

हरियाणा के भिवानी समेत इन जिलों में अगले 3 घंटे में होगी झमाझम बरसात, देखें IMD का नया अलर्ट

Haryana Weather : हरियाणा में मौसम का मिजाज फिर से बदल गया है। हाल ही में मौसम विशेषज्ञों ने नई रिपोर्ट जारी की है

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast