Search KhabarFast

Press ESC to close

बच्चे पैदा कीजिए और हो जाइए मालामाल! इस राज्य में सरकार तीसरे बच्चे पर 30 और चौथे पर देगी 40 हजार रुपए

बच्चे पैदा कीजिए और हो जाइए मालामाल! इस राज्य में सरकार तीसरे बच्चे पर 30 और चौथे पर देगी 40 हजार रुपए

Andhra Pradesh News: आंध्र प्रदेश की चंद्रबाबू नायडू सरकार ने एक ऐसी स्कीम लाई है, जिसे सुनकर आप भी हैरान हो जाएंगे। सरकार ने ऐलान किया है कि तीसरे बच्चे पैदा करने पर 30000 और चौथे बच्चे पैदा करने पर 40000 रुपए दिए जाएंगे। ये पैसे प्रोत्साहन राशि के तौर पर दिए जाएंगे।

एक कार्यक्रम में मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू ने राज्य में घटती जनसंख्या वृद्धि पर चिंता व्यक्त की है और कहा कि बच्चों को राष्ट्र की संपत्ति के रूप में देखा जाना चाहिए। न कि बोझ की तरह।

सीएम नायडू ने क्या कहा

सीएम नायडू ने कही कि मैंने कई बार सोचा है। अतीत में, मैंने परिवार नियोजन के लिए काम किया लेकिन आज, एक बार फिर, बच्चे ही हमारी संपत्ति हैं और हम सभी के लिए अपने बच्चों के हित में काम करना आवश्यक हो गया है। यही मैं आप सभी से शेयर करना चाहता हूं। इसलिए मैंने एक फैसला लिया है और मैं इस महीने आपके सामने रख रहा हूं। उन्होंने कहा कि तीसरे बच्चे के जन्म पर 30000 रुपए देंगे। वहीं चौथे बच्चे के लिए 40000 रुपए प्रोत्साहन राशि के तौर पर दिए जाएंगे।

 

पहले आबादी रोकने की थी कोशिश

इससे पहले लगातार ये चर्चा हो रही थी कि देश की जनसंख्या का नियंत्रित करने की जरूरत है। सरकार भी लगातार इस मुद्दे को लेकर मुखर थी। चर्चा यहां तक होने लगी थी कि जनसंख्या नियंत्रण कानून लाया जा सकता है लेकिन, फिलहाल वह ठंडे बस्ते में है। अब कई राज्यों की घटती जनसंख्या दर ने सरकार को हरकत में ला दिया है। खासकर दक्षिणी राज्यों ने इस पर जोर दिया है। अब आंद्र प्रदेश सरकार ने नई योजना लॉन्च कर दी है। जिसके तहत तीसरे और चौथे बच्चे के पैदा होने पर प्रोत्साहन राशि दी जाएगी।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

NHAI का बड़ा फैसला, ये FASTag किए जाएंगे ब्लैकलिस्ट

देशभर में FASTag आधारित टोल कलेक्शन सिस्टम को अधिक पारदर्शी और विश्वसनीय बनाने के लिए केंद्र सरकार ने बड़ा कदम उठाया है। नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया (NHAI) ने सभी FASTag जारी करने वाले बैंकों को निर्देश दिया है कि वे अपने रिकॉर्ड में दर्ज वाहन पंजीकरण संख्या (Vehicle Registration Number- VRN) का तत्काल सत्यापन करें।

6 हजारी की सैलरी पर हुई थी नियुक्ति, अवैध कमाई से बना डाला करोड़ों का सम्राज्य, विजिलेंस अधिकारी रह गए हक्के-बक्के

Odisha News:ओडिशा के कंधमाल से सरकारी इंजीनियर की आय से अधिक संपत्ति का मामला सामने आया है। जिसके बाद विजिलेंस विभाग ने कार्रवाई की है। बलिगुड़ा स्थिति एकीकृत जनजातीय विकास एजेंसी में असिस्टेंट एग्जीक्यूटिव इंजीनियर के पद पर कार्यरत बैकुंठ नाथ बेहरा के विभिन्न पर छापेमारी के दौरान करोड़ों की संपत्ति मिली।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast