Search KhabarFast

Press ESC to close

देहरादून में 1.55 करोड़ कैश बरामद, स्कॉर्पियो के सीक्रेट चैंबर से मिला पैसा

देहरादून में 1.55 करोड़ कैश बरामद, स्कॉर्पियो के सीक्रेट चैंबर से मिला पैसा

Uttarakhand Crime: उत्तराखंड में देहरादून में देर रात पुलिस की चेकिंग के दौरान करोड़ों की नकदी बरामद हुई है। महाराष्ट्र नंबर की एक स्कॉर्पियो के सीक्रेट चैंबर से 1 करोड़ 55 लाख रुपये मिले हैं। पुलिस को हवाला कनेक्शन का शक है। आयकर विभाग और पुलिस दोनों मिलकर पूछताछ कर रही हैं। एसएसपी के निर्देश पर पूरे जिले में चल रहे चेकिंग अभियान के दौरान पुलिस ने महाराष्ट्र नंबर की एक स्कॉर्पियो को रोका। गाड़ी देखकर ही पुलिस को शक हुआ। 

हवाला कारोबार की आधिकारिक पुष्टि नहीं

पूछताछ में चालक ने खुद माना कि गाड़ी में भारी मात्रा में कैश है। सूचना मिलते ही आयकर विभाग की टीम मौके पर पहुंची। तलाशी में गाड़ी के अंदर बने सीक्रेट केबिन से 1 करोड़ 55 लाख रुपये से ज्यादा की नकदी बरामद हुई। पुलिस ने गाड़ी में सवार तीनों लोगों को हिरासत में ले लिया है। शुरुआती पूछताछ में चालक ने बताया कि पैसा बनारस से लाया जा रहा था और इसे जसवंत नाम के व्यक्ति को देना था। पुलिस अब हवाला और अन्य संभावित नेटवर्क के एंगल से जांच कर रही है। हालांकि, हवाला कारोबार की आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है। गाड़ी को सीज कर दिया गया है। 

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Haryana Weather: हरियाणा में फिर बढ़ा गर्मी का प्रकोप, पारा 43 डिग्री के पार

Haryana Weather: हरियाणा में नौतपा के दौरान बारिश और मौसम में लगातार बदलाव के कारण इस बार गर्मी का असर अपेक्षाकृत कम देखने को मिला था। हालांकि अब मौसम ने एक बार फिर करवट ले ली है। रविवार को हांसी में अधिकतम तापमान 43 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जिससे लोगों को तेज गर्मी और लू जैसे हालात का सामना करना पड़ा।

हरियाणा से राजस्थान के लिए इस रूट पर रोडवेज बस शुरू, देखें पूरा रूटमैप

Haryana Roadways Bus Time Table : हरियाणा से राजस्थान आने वाले यात्रियों के लिए बड़ी खुशखबरी आई है। हरियाणा के फतेहाबाद डिपो से राजस्थान के नोखा के लिए नई बस सेवा शुरू कर दी गई है।

हरियाणा के भिवानी समेत इन जिलों में अगले 3 घंटे में होगी झमाझम बरसात, देखें IMD का नया अलर्ट

Haryana Weather : हरियाणा में मौसम का मिजाज फिर से बदल गया है। हाल ही में मौसम विशेषज्ञों ने नई रिपोर्ट जारी की है

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast