Search KhabarFast

Press ESC to close

तमिलनाडु कैबिनेट में विभागों का बंटवारा, CM विजय ने अपने पास रखे बड़े मंत्रालय

तमिलनाडु कैबिनेट में विभागों का बंटवारा, CM विजय ने अपने पास रखे बड़े मंत्रालय

Tamil Nadu CM Vijay: तमिलनाडु के मुख्यमंत्री विजय ने अपनी जिम्मेदारी संभालने के बाद लगातार बड़े फैसले ले रहे हैं। अब उन्होंने मंत्रियों के बीच विभागों का बंटवारा किया है।

सीएम विजय ने अपने पास कई अहम विभाग को रखा है। साथ ही सीनियर टीवीके नेता केए सेंगोट्टैयन को वित्त मंत्रालय की जिम्मेदारी सौंपी है।

मुख्यमंत्री विजय संभालेंगे बड़े विभाग

मुख्यमंत्री जोसेफ विजय के पास गृह, पुलिस, महिला एवं बाल कल्याण जैसे महत्वपूर्ण विभाग रहेंगे। इसके अलावा वे सामान्य प्रशासन, जिला राजस्व अधिकारी, विशेष कार्यक्रम क्रियान्वयन, युवा कल्याण, बुजुर्ग और दिव्यांग कल्याण, नगर प्रशासन और शहरी जल आपूर्ति जैसे विभागों की जिम्मेदारी भी संभालेंगे। इससे साफ संकेत मिलता है कि सरकार की प्रशासनिक और कानून व्यवस्था से जुड़ी कमान सीधे मुख्यमंत्री के हाथ में रहेगी।

KA सेंगोट्टैयन को मिला वित्त मंत्रालय

वरिष्ठ नेता KA सेंगोट्टैयन को वित्त विभाग की जिम्मेदारी सौंपी गई है। उनके पास पेंशन और पेंशन भत्ते से जुड़े विभाग भी रहेंगे। अब राज्य की आर्थिक योजना, खर्च और वित्तीय प्रबंधन की जिम्मेदारी उन्हीं के पास होगी।

सबसे युवा मंत्री को उद्योग विभाग

कैबिनेट की सबसे युवा मंत्री सेल्वी एस कीर्थना को उद्योग और निवेश प्रोत्साहन विभाग दिया गया है। सरकार में उन्हें उभरते हुए चेहरे के तौर पर देखा जा रहा है।

ग्रामीण विकास और जल संसाधन की जिम्मेदारी

N आनंद को ग्रामीण विकास और जल संसाधन विभाग सौंपा गया है। वे पंचायत, गरीबी उन्मूलन योजनाएं, ग्रामीण कर्ज और सिंचाई परियोजनाओं से जुड़े काम देखेंगे।

Also read: NCB के ऑपरेशन RAGEPILL की बड़ी कामयाबी, पहली बार पकड़ी गई ‘जिहादी ड्रग’ कैप्टागॉन

कमल हसन से मुलाकात

हाल ही में सीएम विजय ने साउथ एक्टर कमल हसन से मुलाकात की। उन्होंने मुलाकात को राज्य के भविष्य के लिए बेहरत बताया। सोशल मीडिया पर फोटो भी शेयर की हैं।

सीएम से की 6 मांगें

कमल हसन ने सोशल मी़डिया पर फोटो शेयर करते लिखा, आज मैंने तमिलनाडु के माननीय मुख्यमंत्री भाई विजय से व्यक्तिगत रूप से मुलाकात की और उन्हें अपनी शुभकामनाएं दीं।

उन्होंने आगे बताया कि मैंने उनके सामने 6 महत्वपूर्ण मांगें भी रखीं और इस बात पर जोर दिया कि कई चुनौतियों का सामना कर रही तमिल फिल्म इंडस्ट्री को तमिलनाडु सरकार के सहयोग और समर्थन की बेहद जरूरत है।

 

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Delhi News: 12 साल में भारत ने बदली तस्वीर, अंतिम व्यक्ति तक पहुंचा विकास- सीएम रेखा गुप्ता

Delhi News: मोदी सरकार के बाहर साल पूरे होने पर दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि आज का दिन देश के लिए गर्व और खुशी का दिन है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने 12 वर्षों के कार्यकाल में भारत को नई विकास यात्रा पर आगे बढ़ाया है और देश के अंतिम व्यक्ति तक विकास पहुंचाने का काम किया है।

Kal Ka Mausam: 13 जून को देश के 17 राज्यों में मौसम का कहर! आंधी, बारिश और तेज हवाओं को लेकर IMD की बड़ी चेतावनी

Kal Ka Mausam: एक तरफ देश के कई राज्यों में गर्मी कहर ढा रही है। वहीं दूसरी तरफ मानसून भी तेजी से आगे की ओर बढ़ रहा है। वहीं उत्तर-पश्चिम भारत में एक बार फिर पश्चिम विक्षोभ के कारण मौसम बदलने वाला है। जिसकी वजह से वजह से देश के कई राज्यों में आंधी, बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट जारी किया गया है।

दिल्ली में अपना घर लेने का सपना होगा पूरा, DDA ने बढ़ाई हाउसिंग स्कीम की तारीख; जानें कब तक कर सकेंगे आवेदन

दिल्ली में घर खरीदने का सपना देख रहे लोगों के लिए अच्छी खबर है। दिल्ली विकास प्राधिकरण (DDA) ने अपनी तीन प्रमुख हाउसिंग स्कीमों के लिए रजिस्ट्रेशन और बुकिंग की अंतिम तारीख बढ़ा दी है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

ad top
Khabar Fast