UP विधानसभा के सामने कांग्रेस का हंगामा, पुलिस ने कई नेताओं को हिरासत में लिया

UP विधानसभा के सामने कांग्रेस का हंगामा, पुलिस ने कई नेताओं को हिरासत में लिया

UP Vidhansabha: कांग्रेस ने आज 18दिसंबर बुधवार को लखनऊ में विधानसभा का घेराव करने का ऐलान किया। जिसके लिए विभिन्न जिलों से कार्यकर्ताओं को लखनऊ बुलाया गया था। इसके बाद कांग्रेस ने लखनऊ में प्रदर्शन शुरू कर दिया। तो पुलिस ने उन्हें रोकने की कोशिश की। लेकिन न मानने पर पुलिस ने उनकी  गिरफ्तार करना शुरु कर दिया।

बता दें, कांग्रेस की विधान भवन के घेराव की घोषणा के बाद से ही प्रशासन और पुलिस दोनों ही सतर्क हो गई थी। जिसके बाद पार्टी के प्रदेश मुख्यालय के बाहर और आसपास सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए गए। इसके अलावा बैरीकेडिंग भी लगाई गई हैं।

प्रदर्शन के बीच क्या बोले प्रदेश अध्यक्ष?

 इसी बीच, प्रदेश अध्यक्ष अजय राय का आरोप है कि सरकार पुलिस के माध्यम से कार्यकर्ताओं को डरा-धमका कर रोकने का प्रयास कर रही है। उन्होंने बताया कि पुलिस ने पार्टी मुख्यालय के बाहर नुकीली बैरीकेडिंग कार्यकर्ताओं की हत्या की साजिश के तहत लगाई गई है।

कार्यकर्ताओं को घर से न निकलने की धमकी

प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने आगे कहा कि पहली बार प्रदेश में इस तरह के नुकीले भाले वाली बैरीकेडिंग लगाकर किसी आंदोलन को रोकने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि विभिन्न जिलों में नेताओं, पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं को नोटिस देकर दबाव बनाया जा रहा है।

इसके अलावा उन्हें घर से न निकलने की धमकी दी जा रही है। उनका कहना है कि राज्य सरकार लोकतांत्रिक मूल्यों का हनन कर रही है। कार्यकर्ताओं को उनके घरों में नजरबंद कर धरने में शामिल होने से रोका जाना शर्मनाक है।

पुलिस ने कांग्रेस नेताओं को भेजा नोटिस

पुलिस की ओर से भेजे नोटिस में कहा गया है कि विधानसभा का तृतीय सत्र चल रहा है। इसमें घेराव से कानून व्यवस्था व विशिष्ट लोगों की सुरक्षा व्यवस्था के लिये गम्भीर खतरा पैदा हो सकता है। इसलिए निषेधाज्ञा अन्तर्गत धारा-163भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता प्रभावी है।

नोटिस में आगे कहा गया कि ऐसे में कोई घेराव, धरना व शांति व्यवस्था भंग करने का प्रयास किया जाता है तो आपके खिलाफ नियमों को ध्यान में रखते हुए कड़ी से कड़ी कार्यवाही की जाएगी।

लखनऊ के विधानसभा का घेराव क्यों? 

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने कहा कि कांग्रेस विधान भवन के घेराव से पीछे नहीं हटेगी। तय कार्यक्रम के अनुरूप कार्यकर्ता बिजली के निजीकरण, बेरोजगारी, महंगाई समेत अन्य मुद्दों को लेकर विधान भवन का घेराव करने के लिए कूच करेंगे। कांग्रेस सरकार के तानाशाही रवैये के विरुद्ध आवाज बुलंद करेगी।

Leave a comment