Gold-Silver Price Today: सोने पर ब्रेक, चांदी भी फिसली; देखें ताजा कीमतें

Gold-Silver Price Today: सोने पर ब्रेक, चांदी भी फिसली; देखें ताजा कीमतें

Gold-Silver Price Today: घरेलू सर्राफा बाजार में आज सोने की रफ्तार पर ब्रेक लगता नजर आया। लगातार बढ़त के बाद सोने की कीमतों में स्थिरता देखने को मिली, जबकि चांदी के दामों में गिरावट दर्ज की गई। बता दें कि ट्रंप ने 8 यूरोपीय देशों में टैरिफ लगाने के फैसले को रोक दिया है। साथ ही ग्रीनलैंड समेत पूरे आर्कटिक क्षेत्र के संबंध में भविष्य की डील का फ्रेमवर्क बनाया गया है।इसके साथ ट्रंप ने यह भी वादा किया कि ग्रीनलैंड पर कब्जा करने के लिए अमेरिका किसी भी तरह की सैन्य शक्ति का प्रयोग नहीं करेगा।

ट्रंप के इस बयान के बाद सोना और चांदी में गिरावट दर्द की है। सोने में 5 हजार रुपये की बड़ी गिरावट दर्ज की गई है। जिसके बाद ₹1,51,500 प्रति 10 ग्राम पर बिक रहा है। वहीं चांदी में 18 हजार रूपये की बड़ी गिरावट की हुई। जिसके बाद चांदी 3,06,500 रूपये प्रति किलो पर आ गई है। इसके बाद भी सोने- चांदी कीमतों के दाम आसमान को छू रहे हैं।

जानें दिल्ली में सोने की नई कीमतें

बता दें, दिल्ली में 24 कैरेट सोना लगभग ₹1,49,570 से ₹1,54,450 प्रति 10 ग्राम दर्ज की गई है। वहीं, 22 कैरेट सोने की कीमत लगभग ₹1,41,590 से ₹1,42,450 प्रति 10 ग्राम के आसपास है। जबकि चांदी की कीमत ₹3,18,000 से ₹3,47,100 प्रति किलोग्राम के बीच मिल रहा है। विशेषज्ञों का कहना है कि आने वाले दिनों में अंतरराष्ट्रीय बाजार, डॉलर इंडेक्स और कच्चे तेल की कीमतें सोने-चांदी के रुझान तय करेंगी। निवेशकों को फिलहाल बाजार पर नजर बनाए रखने और जल्दबाजी में फैसले लेने से बचने की सलाह दी जा रही है।

 

Leave a comment