UP News: गाजियाबाद में दर्दनाक घटना, तीन सगी नाबालिग बहनों ने की आत्महत्या, मोबाइल गेमिंग की लत की आशंका

UP News: गाजियाबाद में दर्दनाक घटना, तीन सगी नाबालिग बहनों ने की आत्महत्या, मोबाइल गेमिंग की लत की आशंका

Ghaziabad Suicideयूपी के गाजियाबाद टीला मोड़ क्षेत्र में तीन सगी नाबालिक बहनों ने सुसाइड कर लिया। बताया जा रहा है कि तीनों मोबाइल गेमिंग एप की आदि बताई जा रही है। भारत सिटी सोसाइटी की 9वीं मंजिल से कूद कर मौत को गले लगा लिया। घटना के बाद इलाके में सन्नाटा पसर गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। साथ ही इस घटना की जांच में जुट गई।

जानकारी के मुताबिक, तीनों बहनों को ऑनलाइन गेमिंग की आदत की थी। कोरोना काल से तीनों बहनों की पढ़ाई रूक गई थी। जिसके बाद तीनों ने वापस पढ़ाई शुरू नहीं की। आत्महत्या करने से पहले तीनों बहनों ने अपने फोन को बंद कर लिया था,फिरकमरे को अंदर से बंद कर खिड़की से कूद कर तीनों बहनों ने सामूहिक आत्महत्या कर ली। मृतकों के पिता ऑनलाइन ट्रेडिंग का काम करते है।

इस संबंध में एसीपी अतुल कुमार ने बताया कि आज रात्रि लगभग 2:00 बजे 112 पर सूचना प्राप्त हुई कि थाना टीला मोड़ क्षेत्र के अंतर्गत भारत सिटी के टावर बी-1 के फ्लैट नंबर 907 की नौवीं मंज़िल की बालकनी से तीनों नाबालिग सगी बहनों ने नीचे कूदकर आत्महत्या कर ली है, जिनकी मौके पर ही मौत हो गई। मृतकों की पहचान निशिका (उम्र 16 वर्ष), प्राची (उम्र 14 वर्ष) और पाखी (उम्र 12 वर्ष) के रूप में हुई है।सूचना मिलते ही पुलिस तत्काल मौके पर पहुँची और तीनों नाबालिगों को एंबुलेंस के माध्यम से लोनी के अस्पताल ले जाया गया, जहाँ डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मामले की जाँच जारी है।

Leave a comment