Search KhabarFast

Press ESC to close

भारत-अमेरिका डील छोटे व्यापारियों के लिए कितना फायदेमंद, पीयूष गोयल ने दी एक-एक जानकारी

भारत-अमेरिका डील छोटे व्यापारियों के लिए कितना फायदेमंद, पीयूष गोयल ने दी एक-एक जानकारी

India-America Trade Deal: भारत-अमेरिका ट्रेड डील को लेकर मंगलवार यानी 3फरवरी को वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इस दौरान उन्होंने कहा कि हर भारत वासी देश भर में पीएम मोदी का साधुवाद कर रहा है, क्योंकि उन्होंने एक बहुत ही बढ़िया ट्रेड डील की है।

लोगों के हित को ध्यान में रखने के लिए भारत के भविष्य को बेहतर करने वाली डील को फाइनल किया है। मैं पीएम मोदी का धन्यवाद देता हूं। मैं सभी देशवासियों को बधाई देना चाहता हूं। उन्होंने कहा कि भारत की अर्थव्यवस्था को, हर गरीब के लिए ढेर सारे मौके लाने वाली ट्रेड डील पीएम ने की है।

पीयूष गोयल ने क्या कहा

पीयूष गोयल ने कहा कि पीएम ने जो ट्रेड डील फाइनल की है, उसमें सभी पड़ोसियों के मुकाबले भारत को सबसे बढ़िया डील मिली है। ये देश के उज्ज्वल भविष्य के लिए अच्छा संकेत है। उन्होंने कहा कि महीनों से हमारी टीम लगातार बातचीत कर रही थी। कई सारे जटिल विषय थे। कई सारी समस्याएं थीं। भारत पर 50फीसदी टैरिफ लगा हुआ था। सभी को दिक्कत हो रही थी लेकिन, मित्रता के आधार पर पीएम ने भारत के हितों को ध्यान में रखते हुए, विश्व के सामने जिस प्रकार से रखा है, पीएम मोदी की अगुवाई है। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी ने हमेशा कृषि और डेयरी सेक्टर पर जोर दिया है। अमेरिका के साथ ट्रेड डील में कृषि, डेयरी सेक्टर को लेकर भी संरक्षण किया गया है।  

 ट्रंप पर क्या बोले पीयूष गोयल 

पीयूष गोयल ने कहा कि मैं मानता हूं कि इस डील से सूक्ष्म, लघु, मध्यम उद्योग को ढेर सारे अवसर मिलेंगे। उन्होंने कहा कि टेक्स्टाइल, ज्वेलरी, मरीन गूड्स सेक्टर, सभी को आगे बढ़ने का मौका मिलेगा। अमेरिका के साथ ट्रेड डील के बाद अब छोटे कारोबारी भी अमेरिका में बेच सकते हैं। गोयल ने कहा कि मैं ट्रंप का भी धन्यवाद करना चाहता हूं, जिन्होंने पीएम मोदी की मित्रता का ध्यान रखा। सबसे अच्छा ट्रेड डील दिया। उन्होंने कहा कि ये डील मात्र एक ट्रेड डील नहीं है, ये एक पड़ाव है भारत के सुनहरे भविष्य का। ट्रंप ने टैरिफ लगाया, ट्रंप ने ही टैरिफ घटाया, इसीलिए पहले उन्हें ही इस डील के बारे में बताना था।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

NEET पेपर लीक मामले में आरोपियों के खिलाफ 20,000 पन्नों की चार्जशीट दाखिल, कोर्ट ने सुनीं CBI की दलीलें

NEET Paper Leak: राउज़ एवेन्यू अदालत ने शुक्रवार को NEET UG पेपर लीक मामले में CBI द्वारा दायर आरोपपत्र पर CBI की दलीलें सुनीं। दलीलें सुनने के बाद, अदालत ने सोमवार को आरोपपत्र पर संज्ञान लेने का फैसला किया। दरअसल, केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) ने 13 आरोपियों के खिलाफ लगभग 20,000 पृष्ठों का आरोपपत्र दायर किया है।

केरल में 2015 से अब तक समुद्री हादसों ने छीनी 469 मछुआरों की जानें, 160 लापता; 48,000 का हुआ बचाव

Kerala Fishermen: केरल के मत्स्य पालन मंत्री के कार्यालय द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, 2015-16 से 2025-26 के बीच केरल में समुद्री घटनाओं में 469 मछुआरों की जान चली गई और 160 मछुआरे लापता हो गए।

Kal Ka Mausam 08 August: दिल्ली में झमाझम बारिश का रेड अलर्ट, UP-बिहार समेत 20 राज्यों में बरसेंगे बादल; यहां पढ़े 08 अगस्त का कैसा रहेगा मौसम

08 August Ka Mausam: देश के कई राज्यों में बारिश का दौर जारी है। एक तरफ जहां दिल्ली-NCR में लगातार बारिश से मौसम सुहाना बन गया है। तो वहीं, दूसरी तरफ असम, केरल में आई बाढ़ ने जनजीवन को बुरी तरह प्रभावित किया है। हजारों लोग बेघर हो गए हैं।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast