Search KhabarFast

Press ESC to close

HARYANA NEWS: हरियाणा नहीं बढ़ेंगे बिजली के दाम, अनिल विज ने दिया बड़ा बयान

HARYANA NEWS: हरियाणा नहीं बढ़ेंगे बिजली के दाम, अनिल विज ने दिया बड़ा बयान

HARYANA NEWS: हरियाणा के हिसार में राज्य के बिजली मंत्री अनिल विज ने कहा है कि हिसार जिले के खेदड़ में बिजली की नई यूनिट लगाई जाएगी। इसके लिए हमें कोल आबंटन की मंजूरी मिल चुकी है। इसके अलावा बरसात के समय जिन सब स्टेशनों में पानी भर जाता है, उनको उंचा उठाया जाएगा।

अनिल विज ने शहर में वरिष्ठ होम्योपैथी चिकित्सक डॉ. योगेश बिदानी के आवास पर पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। वे यहां डॉ. योगेश बिदानी के पौत्र के जन्मदिन के अवसर पर उन्हें आशीर्वाद देने आए थे। बातचीत में मंत्री अनिल विज ने कहा कि खेदड़ में बिजली की नई यूनिट लगाई जाएगी, इसके लिए हमें कोल आबंटन की मंजूरी मिल चुकी है। उन्होंने कहा कि कोई भी थर्मल लगाना है तो उसके लिए कोल की मंजूरी जरूरी होती है और यह हमें मिल चुकी है। ऐसे में अब ये प्रक्रिया आगे बढ़ पाएगी। उन्होंने कहा कि बरसात के दिनों में कई जगह ये सामने आया कि कई सब स्टेशनों में पानी भर गया और पूरे इलाके की बिजली काटनी पड़ी। यह तो ठीक नहीं है कि पूरे इलाके को अंधेरे में रहना पड़े।

प्रदेश में नहीं बढ़ेंगे बिजली की दाम  

अनिल विज ने कहा कि ऐसे में हमने निर्देश दिए हैं कि ऐसे सभी सब स्टेशनों को उंचा उठाया जाए ताकि भविष्य में उनमें पानी भरने व बिजली काटने की नौबत न आए। एक सवाल के जवाब में अनिल विज ने कहा कि अभी प्रदेश में बिजली के रेट बढ़ाने का कोई इरादा नहीं है।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Kal Ka Mausam 26 August: दिल्ली-UP-बिहार समेत 23 राज्यों में दिखेगा बारिश का रौद्र रूप, IMD से जानें 26 अगस्त का मौसम अपडेट

26 August Ka Mausam: देशभर में मानसून का स्टेटस एक्टिव है। कई राज्यों में झमाझम बारिश हो रही है। दिल्ली, NCR, उत्तर प्रदेश, बिहार, उत्तराखंड से लेकर ओडिसा, असम में बादल बरस रहे हैं। इसी बीच, भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने कल 26 अगस्त 2026 बुधवार के लिए अलर्ट जारी किया है।

Delhi News: स्वाइन फ्लू की दस्तक से मचा हड़कंप, छात्रों की सुरक्षा के लिए ए़डवाइजरी जारी

Delhi News:दिल्ली में मौसमी इन्फ्लुएंजा और स्वाइन फ्लू को लेकर शिक्षा निदेशालय ने स्कूलों को सतर्कता बरतने के आदेश दिए हैं। निदेशालय ने सभी सरकारीस सरकारी सहायता प्राप्त और मान्यता प्राप्त निजी स्कूलों को सावधानी बरतने के आदेश दिए हैं।

Delhi News: रेखा सरकार जल आपूर्ति व्यवस्था बेहतर करने के लिए प्रतिबद्ध, केंद्रीय वित्त मंत्रालय ने 2500 करोड़ के ऋण को मंजूरी दी

Delhi News: दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने आज प्रेस वार्ता के दौरान बताया कि केंद्र सरकार के वित्त मंत्रालय द्वारा दिल्ली की जल आपूर्ति व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए ₹2,500 करोड़ के ऋण को मंजूरी दी गई है। उन्होंने कहा कि इस राशि का उपयोग जल आपूर्ति ढांचे को मजबूत करने और दिल्लीवासियों को बेहतर जल सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए किया जाएगा।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast