क्रिकेट के नियमों में बड़े बदलाव को मंजूरी, 73 संशोधनों से टेस्ट मैच का रोमांच बढ़ेगा

क्रिकेट के नियमों में बड़े बदलाव को मंजूरी, 73 संशोधनों से टेस्ट मैच का रोमांच बढ़ेगा

Cricket News: क्रिकेट प्रेमियों के लिए बड़ी खबर है। मेरिलेबोन क्रिकेट क्लब (MCC) ने खेल के नियमों में कुल 73 अहम संशोधनों को मंजूरी दे दी है। इन बदलावों का मकसद खेल को और ज्यादा रोमांचक, निष्पक्ष और तेज़ बनाना है। खास बात यह है कि इन संशोधनों से टेस्ट क्रिकेट में बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा और मुकाबले पहले से कहीं ज्यादा दिलचस्प होंगे।

मेरिलेबोन क्रिकेट क्लब (MCC)  के द्वारा जारी किए गए खेल के नए नियमों के मुताबिक, टेस्ट मैच के आखिरी ओवर में अगर विकेट गिर जाता है, तो खेल वही नहीं रुकेगा। अगले बल्लेबाज को मैदान पर आना पड़ेगा और उस ओवर को पूरा करना पड़ेगा। पहले अगर आखिरी ओवर में बल्लेबाज आउट होता था, तो खेल को वहीं समाप्त कर दिया जाता है। इस नियम को 1 अक्टूबर को 2026 से लागू कर दिया जाएगा। एमसीसी ने लॉ 12.5.2 में बदलाव करते हुए इस नियम बदलाव किया गया। साथ ही कमेटी ने माना कि पहले का नियम बल्लेबाजी टीम के पक्ष में होता था, जिससे मैच का रोमांच भी खत्म हो जाता था।

बढ़ेंगा टेस्ट क्रिकेट मैच का रोमांच  

मेरिलेबोन क्रिकेट क्लब (MCC)  के मुताबिक अगर फील्डिंग करने वाली टीम आखिरी ओवर में विकेट लेती थी, तब बल्लेबाजी टीम को नया बल्लेबाज भेजने की टीम जरूरत नहीं पड़ती थी, जोकि दूसरी टीम और गेंदबाजों के साथ नाइंसाफी को साफ दर्शाता था। वो समय गेंदबाजों के लिए सबसे बेहतरीन होता है और ऐसे में खेल का रोमांच भी खत्म हो जाता है। एमसीसी ने यह भी स्पष्ट किया कि यह बदलाव समय बचाने के लिए नहीं है क्योंकि बची हुई गेंदें अगले दिन फिर भी पूरी करनी पड़ती थी।

एमसीसी ने यह भी स्पष्ट किया कि इस क्रिकेट नियमों कुल 73 महत्वपूर्व बदलाव किए हैं, साथ ही कुछ भाषाई सुधार भी किए गए हैं। इससे पहले 2017, 2019 और फिर 2022 में नियमों में संशोधन किया गया था।

 

Leave a comment