Search KhabarFast

Press ESC to close

पुरानी दिल्ली के कायाकल्प की कमान अब सीधे सीएम रेखा गुप्ता के हाथ, पर्यटन केंद्र के रूप में उभरेगी पुरानी दिल्ली: मुख्यमंत्री

पुरानी दिल्ली के कायाकल्प की कमान अब सीधे सीएम रेखा गुप्ता के हाथ, पर्यटन केंद्र के रूप में उभरेगी पुरानी दिल्ली: मुख्यमंत्री

Delhi News: राजधानी के ऐतिहासिक क्षेत्र पुरानी दिल्ली के विकास को अब नई दिशा मिलने जा रही है। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता को शाहजहानाबाद रीडेवलपमेंट कॉर्पोरेशन (एसआरडीसी) का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। इस संबंध में लोकनिवास से आदेश जारी कर दिया गया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि उनकी सरकार पुरानी दिल्ली के समग्र पुनर्विकास और विरासत संरक्षण को सर्वोच्च प्राथमिकता देगी। एसआरडीसी के माध्यम से पुरानी दिल्ली को आकर्षक पर्यटन केंद्र के रूप में विकसित किया जाएगा।

इन इलाकों को संवारेगी एसआरडीसी

अध्यक्ष पद संभालने के बाद मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने स्पष्ट किया कि पुरानी दिल्ली यानी ‘वॉल्ड सिटी’ का ऐतिहासिक और सांस्कृतिक गौरव पुनर्जीवित करना उनकी सरकार की प्रतिबद्धता है। शाहजहानाबाद केवल इलाका नहीं, बल्कि दिल्ली की समृद्ध विरासत और इतिहास की पहचान है। मुख्यमंत्री ने बताया कि पुरानी दिल्ली की संकरी गलियों में फैले बिजली के तारों को अंडरग्राउंड किया जाएगा, जिससे सुरक्षा बढ़ेगी और क्षेत्र की सुंदरता में भी सुधार होगा। साथ ही, बाजारों में लगने वाले ट्रैफिक जाम की समस्या से निपटने के लिए व्यापक ‘ट्रैफिक मैनेजमेंट प्लान’ तैयार किया जाएगा और मल्टी-लेवल पार्किंग सुविधाओं पर भी काम किया जाएगा।

इन परियोजनाओं पर रहेगी नजर

मुख्यमंत्री ने कहा कि पुरानी दिल्ली ऐतिहासिक रिहायशी क्षेत्र है, जहां हर गली में इतिहास और विरासत की झलक मिलती है। सरकार का उद्देश्य इस विरासत को सहेजते हुए क्षेत्र का संतुलित विकास करना है। हवेलियों के संरक्षण के साथ-साथ कटरों और कूंचों को भी बेहतर बनाया जाएगा। उन्होंने बताया कि एसआरडीसी ने पूर्व में भी पुरानी दिल्ली के विकास के लिए कई योजनाएं तैयार की थीं। इनमें चांदनी चौक का पुनर्विकास, जामा मस्जिद क्षेत्र, श्यामा प्रसाद मुखर्जी मार्ग और दिल्ली गेट से कश्मीरी गेट तक की सड़क का सौंदर्यीकरण शामिल है। इन सभी योजनाओं की दोबारा समीक्षा की जाएगी ताकि पुरानी दिल्ली को बड़े पर्यटन क्षेत्र के रूप में विकसित किया जा सके।

बुनियादी सुविधाओं का रखा जाएगा ध्यान

मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि पिछले वर्षों में पुरानी दिल्ली अपेक्षित विकास और बुनियादी सुविधाओं से वंचित रही। अब सरकार यह सुनिश्चित करेगी कि सड़कों का निर्माण बिना किसी बाधा के हो, गलियों को दुरुस्त किया जाए, जर्जर सीवर व्यवस्था को सुधारा जाए और पेयजल की निर्बाध आपूर्ति के लिए स्पष्ट ब्लू प्रिंट तैयार किया जाए। पुरानी दिल्ली को स्वच्छ और साफ-सुथरा बनाना भी सरकार की प्रमुख प्राथमिकताओं में शामिल है।

विकास व संरक्षण में सहयोगी है एसआरडीसी

शाहजहानाबाद रीडेवलपमेंट कॉर्पोरेशन (एसआरडीसी) का गठन 1 मई 2008 को दिल्ली सरकार द्वारा एक विशेष प्रयोजन संस्था के रूप में किया गया था। इसका उद्देश्य दिल्ली नगर निगम, पीडब्ल्यूडी, पर्यटन विभाग सहित विभिन्न एजेंसियों के बीच समन्वय स्थापित कर विकास कार्यों को गति देना है। यह संस्था ऐतिहासिक इमारतों, गलियों और विरासत के संरक्षण में भी अहम भूमिका निभाती है। एसआरडीसी का कार्यक्षेत्र मुख्य रूप से पुरानी दिल्ली की चारदीवारी के भीतर का इलाका है। बीते कुछ वर्षों में यह निगम विभिन्न कारणों से अपेक्षाकृत कम सक्रिय रहा, लेकिन अब मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में इसके पुनर्गठन से पुरानी दिल्ली के विकास को नई रफ्तार मिलने की उम्मीद है।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

बिना इंश्योरेंस हाईवे पर निकले तो सावधान! टोल पार करते ही मोबाइल पर आएगा अलर्ट; एक गलती से कटेंगा ₹10,000 का चालान

Toll Plaza Insurance Alert: अब हाईवे पर बिना इंश्योरेंस वाली गाड़ी चलाने वाले मुसीबत में फंस सकते है। अगर आप टोल प्लाजा से गुजर रहे है तो अब आपके पास SMS के जरिए एक मैसेज आएगा, जो आपको बताएगा कि इंश्योरेंस खत्म हुआ है या नहीं या फिर आपने कभी इंश्योरेंस कराया है या नहीं। दरअसल, भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) ने एक नया हाईटेक सिस्टम शुरू किया है।

कुलगाम में लश्कर को सबसे बड़ा झटका! लतीफ भट ढेर, अमित शाह ने बताई ऑपरेशन की अहमियत

Kulgam Encounter: जम्मू-कश्मीर के कुलगाम जिले में सुरक्षा बलों को बड़ी कामयाबी मिली है। बुधवार सुबह एक संयुक्त ऑपरेशन में लश्कर-ए-तैयबा (LeT) के कमांडर मोहम्मद लतीफ भट को मार गिराया गया। इस कार्रवाई के बाद केंद्रीय गृह मंत्री ने जम्मू-कश्मीर पुलिस, भारतीय सेना, केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) और खुफिया एजेंसियों की सराहना की है। उन्होंने सुरक्षा बलों के बीच बेहतर तालमेल और संयुक्त प्रयासों को ऑपरेशन की सफलता का अहम कारण बताया।

Delhi Pollution: GRAP-3 हटने के बाद दिल्ली की हवा में मामूली गिरावट, ओवरऑल 214 पर पहुंचा AQI; जानें अपने इलाके का हाल

Delhi AQI Today: देश की राजधानी दिल्ली में आज 18 नवंबर 2026 बुधवार को एयर क्वालिटी में थोड़ी गिरावट देखी गई। सेंट्रल पॉल्यूशन कंट्रोल बोर्ड (CPCB) के मुताबिक, आज सुबह 7:00 बजे एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) 214 रिकॉर्ड किया गया, जो 'खराब' कैटेगरी में बना हुआ है। दरअसल, यह विकास 17 नवंबर को वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग (CAQM) द्वारा वायु गुणवत्ता में सुधार का हवाला देते हुए दिल्ली-एनसीआर में ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) के स्टेज 3 को रद्द करने के बाद आया।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast