Search KhabarFast

Press ESC to close

'इसकी तरह काली तो नहीं...', 'The 50' में नाइजीरियन रैपर पर सपना चौधरी का भद्दा कमेंट, सोशल मीडिया पर मचा बवाल

'इसकी तरह काली तो नहीं...', 'The 50'  में नाइजीरियन रैपर पर सपना चौधरी का भद्दा कमेंट, सोशल मीडिया पर मचा बवाल

Sapna ChoudharyRacis Comment on Nigerian Rapper Yung Sammy: जियो हॉटस्टार पर लॉन्च हुए नए रियलिटी शो 'The 50' में एक बड़ा विवाद सामने आया है, जहां हरियाणवी डांसर और सिंगर सपना चौधरी ने नाइजीरियन रैपर यंग सैमी पर कथित तौर पर नस्लवादी कमेंट किया है। जिसके बाद से सोशल मीडिया पर तीखी बहस छिड़ गई है। जिसे दर्शकों ने असंवेदनशील और नस्लभेदी बताया है। बता दें, शो में 50 यूट्यूबर्स, सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स और सेलिब्रिटीज ने हिस्सा लिया है, जो शारीरिक, मानसिक और भावनात्मक चुनौतियों का सामना करेंगे और कोई एक ही शो का विनर होगा। 
 
क्या है पूरा मामला?  
 
दरअसल, शो के दौरान धूप में बातचीत के बीच सपना चौधरी ने कहा 'धूप में काली तो नहीं हो जाऊंगी ना?" इसके बाद उन्होंने नाइजीरियन रैपर यंग सैमी को बुलाकर इशारा करते हुए दोहराया 'ऐसी तो नहीं हो जाऊंगी ना?' यह टिप्पणी यंग सैमी के रंग का मजाक उड़ाती नजर आई, जो नाइजीरिया से भारत आए रैपर हैं और यहां देसी हिप-हॉप म्यूजिक में अपनी जगह बना चुके हैं। यंग सैमी ने इस पर शांत लेकिन दृढ़ प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा इस पॉइंट को सम्मानजनक तरीके से भी रखा जा सकता था। उनकी यह प्रतिक्रिया ने उन्हें दर्शकों से सराहना दिलाई, जहां कई लोगों ने उन्हें 'कम्पोज्ड' और 'ग्रेसफुल' बताया।
 
बता दें, यंग सैमी का असली नाम सैमुअल ओलुवासेयी है, जो नाइजीरिया से भारत आए हैं और यहां हिप-हॉप म्यूजिक में सक्रिय हैं। फिलहाल, सपना चौधरी या शो के मेकर्स की ओर से कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है, लेकिन सोशल मीडिया पर बैकलैश जारी है।
 
सोशल मीडिया पर कमेंट्स की बाढ़ 
 
मालूम हो कि 'The 50' शो का उद्देश्य कंटेस्टेंट्स की सहनशक्ति का परीक्षण करना है, लेकिन इस विवाद ने शो की छवि पर सवाल उठा दिए हैं। सपना चौधरी, जो हरियाणवी लोक संगीत और डांस के लिए जानी जाती हैं, पहले भी विवादों में घिरी रही हैं, लेकिन इस बार की टिप्पणी ने नस्लवाद के मुद्दे को फिर से उजागर किया है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स जैसे इंस्टाग्राम, थ्रेड्स और एक्स पर यूजर्स ने सपना की आलोचना की है। एक यूजर ने लिखा 'भारतीय पश्चिमी देशों को नस्लवाद के लिए दोष देते हैं, लेकिन सच्चाई यह है कि भारत से ज्यादा नस्लवादी कोई देश नहीं है।' एक अन्य ने कहा 'सपना चौधरी का सैमी यंग पर नस्लवादी कमेंट घृणित है! वह बच्ची नहीं हैं, उन्हें पता है कि वे क्या कह रही हैं।'  

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Bollywood News: रुबीना-हिना की टिप्पणियों पर आसिम रियाज का पलटवार, बोले- ‘टीवी इंडस्ट्री के आंटी और अंकल’

Asim Riaz: रियलिटी शो में अपने व्यवहार को लेकर टीवी अभिनेत्रियों रुबीना दिलाइक और हिना खान की हालिया टिप्पणियों पर आसिम रियाज ने प्रतिक्रिया दी है। यह मामला उस पॉडकास्ट बातचीत के कुछ हफ्तों बाद सामने आया है, जिसमें रुबीना और हिना ने रियलिटी शो ‘बैटलग्राउंड’ के दौरान आसिम के कथित व्यवहार को लेकर चर्चा की थी।

नेपाल बाढ़ पीड़ितों के लिए राहत सामग्री लेकर पहुंचे सोनू सूद, बोले - हम सिर्फ लोगों के साथ रहना, उनकी मदद...

Sonu Sood: बॉलीवुड एक्टर सोनू सूद पिछले सप्ताह आई विनाशकारी बाढ़ के पीड़ितों की सहायता के लिए नेपाल पहुंच गए हैं। उनकी टीम राहत कार्यों का समन्वय कर रही है। सोनू सूद ने बताया कि उनकी सूद चैरिटी फाउंडेशन की टीम भारत से आवश्यक सामग्री लेकर आई है और आने वाले महीनों में भी प्रभावित समुदायों की सहायता जारी रखेगी।

सैफ अली खान से अमिताभ बच्चन का क्या है रिश्ता? KBC में बिग बी ने खुद किया खुलासा

Entertainment News: ‘कौन बनेगा करोड़पति’ के आगामी एपिसोड में बॉलीवुड के दो दिग्गज सितारे सैफ अली खान और अक्षय कुमार बतौर मेहमान नजर आने वाले हैं। शो के दौरान अमिताभ बच्चन और सैफ अली खान के बीच हुई हल्की-फुल्की बातचीत ने सबका ध्यान खींच लिया। दरअसल, बिग बी ने सैफ के साथ अपने एक कम चर्चित पारिवारिक रिश्ते का खुलासा किया, जिसके बारे में बहुत कम लोग जानते हैं।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast