Search KhabarFast

Press ESC to close

20 हजार सैलरी की मांग पर कर्मचारियों ने की हड़ताल, फैक्ट्रियों में सन्नाटा, कामकाज हुआ ठप

20 हजार सैलरी की मांग पर कर्मचारियों ने की हड़ताल, फैक्ट्रियों में सन्नाटा, कामकाज हुआ ठप

Noida Protest: उत्तर प्रदेश के नोएडा में मंगलवार की सुबह से ही प्राइवेट कर्मचारियों अपनी न्यूनतम सैलरी को बढ़ाने के लिए विरोध प्रदर्शन पर कर रहे हैं। वह उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा बढ़ाई गई सैलरी से ना खुश दिखाई दिए। कर्मचारियों का कहना है कि बढ़ती महंगाई के बीच मौजूदा सैलरी में गुजारा करना मुश्किल हो गया है, इसलिए कम से कम 20 हजार रुपये मासिक वेतन तय किया जाए।

इसी मांग को लेकर बड़ी संख्या में कर्मचारी फैक्ट्रियों में काम पर नहीं पहुंचे, जिससे उत्पादन प्रभावित हुआ है। कई औद्योगिक इकाइयों में कामकाज लगभग ठप पड़ गया है और मालिकों को भारी नुकसान उठाना पड़ रहा है। कर्मचारियों का कहना है कि जब तक उनकी मांगों पर ठोस फैसला नहीं लिया जाता, तब तक वे काम पर वापस नहीं लौटेंगे। वहीं फैक्ट्री प्रबंधन और प्रशासन कर्मचारियों से बातचीत कर मामले को सुलझाने की कोशिश में जुटे हैं। स्थिति को देखते हुए प्रशासन ने भी निगरानी बढ़ा दी है, ताकि किसी तरह की अव्यवस्था या विवाद की स्थिति न बने। अब सभी की नजर इस बात पर टिकी है कि बातचीत से यह गतिरोध कब खत्म होगा।

सरकार ने मजदूरी दरों में किया इजाफा 

आपको बता दें कि कर्मचारियों का विरोध प्रदर्शन को देखते हुए सूबे की योगी सरकार ने मजदूरी की दरों में बढ़ोतरी का ऐलान कर दिया है। सरकार ने इसे 1 अप्रैल 2026 से लागू किया है। सरकार ने अलग-अलग श्रेणियां में अधिकतम करीब 3000 तक का इजाफा किया है। यह तात्कालिक फैसला है, आगे व्यापक समीक्षा के बाद वेज बोर्ड के माध्यम से स्थाई समाधान की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

HARYANA NEWS: अभय चौटाला के बयान पर मनोहर लाल ने किया पलटवार, बंगाल चुनाव को लेकर किया बड़ा दावा

HARYANA NEWS: हरियाणा के करनाल में केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल ने बैसाखी और अंबेडकर जयंती की शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा बैसाखी का यह पावन दिन सभी की जिंदगी में खुशियां लेकर आए और साथ-साथ उन्होंने कहा कि अंबेडकर जयंती भी है और प्रभु से यही कामना है कि सभी के जीवन में वह सब शिक्षा प्रदान हो जो बाबा साहब ने संविधान के माध्यम से दी है।

Nitish Kumar:'जहां तक हो सका, मैंने बिहार के लिए...' आखिरी कैबिनेट बैठक में भावुक हुए नीतीश कुमार

CM Nitish Holds Cabinet Meeting:14 अप्रैल को नीतीश कुमार ने आखिरी बार कैबिनेट की बैठक ली। अपने विदाई भाषण में नीतीश कुमार ने 20 साल के कार्यकाल को याद करते हुए भावुक हो गए। साथ ही उन्होंने बिहार में बनने वाली नई सरकार को शुभकामनाएं दी।

Punjab News: अमृतसर में पुलिस की बड़ी कामयाबी, ड्रोन के जरिए आए 6 हथियारों सहित मॉड्यूल का भंडाफोड़

Amritsar News: पंजाब के अमृतसर कमिश्नरेट पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है, जिसके तहत ड्रोन के जरिए पाकिस्तान से भेजे जा रहे हथियारों के एक मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया गया है। इस मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से कई पिस्तौल बरामद किए हैं।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast
ताज़ा खबरों के लिए नोटिफिकेशन चालू करें